Connect with us

धार

Dhar News : गुरु पूर्णिमा ना मनाने पर एक्शन, प्राचार्य को जारी हुआ शोकाज नोटिस

Published

on

अमझेरा विद्यालय के प्राचार्य गुरु पूर्णिमा के दिन थे नदारत, स्कूल में डले रहे ताले, शिकायत के बाद हुई कारवाई

Dhar. सरकार के आदेश की अवहेलना कर विद्यालय में गुरु पूर्णिमा का कार्यक्रम आयोजित न करने वाले अमझेरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सैफुद्दीन शेख विभाग ने नोटिस जारी कर दिया है। समाचार पत्रों के माध्यम से मामला संज्ञान में आने के बाद जारी कारण बताओ नोटिस में संबंधित प्राचार्य से इस आशय में जवाब मांगा गया है। अधिकारियों का कहना है कि नियमानुसार कार्यवाही कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने उन पर इसके पहले भी शासकीय आदेशों की अवहेलनाकर कई कार्यक्रमों की अनदेखी का आरोप लगाया है।

दरअसल शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन ने दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा पर्व पर विद्यालयों में मनाने के आदेश दिए थे। इसमें शिक्षा विभाग के उप सचिव प्रमोद सिंह द्वारा जारी आदेश पत्र के अनुसार मध्य प्रदेश के समस्त विद्यालयों में दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया जाना था। इसके तहत शनिवार को प्रार्थना सभा के बादगुरु पूर्णिमा के महत्व का बखान और गुरु शिष्य परंपरा के विषय में विद्यार्थियों को जानकारी देनी थी। इसके बाद अगले दिन गुरु पूर्णिमा के दिन विद्यालय में गुरु पूजन और सरस्वती पूजन विद्या किया जाना था। साथ ही सेवानिवृत्ति शिक्षकों का सम्मान का कार्यक्रम दिया आयोजित किया जाना था।

लेकिन अमझेरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। प्राचार्य सैफुद्दीन शेख गुरु पूर्णिमा के दिन शाला नहीं पहुंचे और नदारद रहे वहीं स्कूल के प्रमुख द्वार पर भी ताले डले रहे। नगर के विद्यार्थी और दूर दराज के आदिवासी छात्र-छात्रा बड़ी संख्या में स्कूल पहुंचे और स्कूल में ताला डला देख निराशा वापस लौट गए। जब प्राचार्य से इस विषय में पूछा गया तो उन्होंने अपना बचाव करते हुए हास्यास पद और गैर जिम्मेदार आना बयान देते हुए कहा कि हमने तो एक दिन पहले ही गुरु पूर्णिमा मनाली है। विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई करने का मन बनाया है। फिलहाल उन्हें कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर उनसे इस विषय में अपना पक्ष बताने का समय दिया गया है।

पहले भी प्राचार्य ने की है शासकीय आदेशों की अवहेलना-

विभाग के कई कर्मचारीयों और स्थानीय लोगों ने बताया कि प्राचार्य विद्यालय का संचालन ठीक से नहीं कर पाते हैं। आए दिन विवाद की स्थितियां बनती है। प्राचार्य पहले भी कई शासकीय आदेशों की अवहेलना कर चुके हैं। विद्यालय में आयोजित होने वाले गुरु पूर्णिमा महोत्सव को नहीं मनाया गया। साथ ही सरस्वती पूजन और सूर्य नमस्कार के कार्यक्रमों में भी वह अनुपस्थित रहते हैं या देर से शाला आते हैं। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर आक्रोष और उन्होंने विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों से प्राचार्य के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

प्राचार्य को नोटिस जारी कर दिया गया है-

धार जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सविता झणिया ने बताया कि संबंधित प्राचार्य को नोटिस जारी कर दिया गया है। अनुसूचित जनजाति कार्य विभाग के सहायक आयुक्त ब्रजकांत शुक्ला ने कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने की पुष्टि की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धार

धामनोद में नर्मदा पुल से कूदकर आत्‍महत्‍या की कोशिश कर रहे अधेड़ को पुलिस ने बचाया

Published

on

डायल-112 की एफआरवी गाड़ी सूचना मिलते की चंद मिनटों में पहुंची, परिजनों के सुपुर्द किया

धार। मध्य प्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा की तत्परता और सूझबूझ से एक व्यक्ति की जान बच गई। खलघाट स्थित नर्मदा नदी के बड़े पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर रहे एक 45 वर्षीय अधेड़ को पुलिस स्टाफ ने ऐन वक्त पर पहुंचकर सुरक्षित बचा लिया।

क्या है पूरा मामला?
प्राप्‍त जानकारी के अनुसार 112 कंट्रोल रूम को एक आपातकालीन सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया कि खलघाट स्थित नर्मदा ब्रिज पर एक व्यक्ति खड़ा है और नदी में कूदकर अपनी जान देने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही डायल-112 की एफआरवी गाड़ी तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस कर्मियों ने बिना एक पल गंवाए घटना स्थल पर पहुंचकर तत्परता दिखाई और आत्महत्या का प्रयास कर रहे व्यक्ति को सूझबूझ से सुरक्षित पकड़ लिया।

परिजनों के सुपुर्द किया
पुलिस पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम राकेश म्हाले निवासी ऊन जिला खरगोन बताया। डायल-112 स्टाफ व्यक्ति को सुरक्षित बचाकर धामनोद थाने लेकर आया, जहां पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क कर उन्हें थाने बुलाया। इसके बाद थाने में व्यक्ति की उचित काउंसलिंग की गई और उसे सकुशल उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। अपनों को सही-सलामत पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

धार

बिखरौन में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Published

on

जहर खाकर सुसाइड की आशंका, 1 महीने पहले ही हुई थी शादी

धार। ग्राम बिखरौन में एक नवविवाहिता की जहरीला पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। धामनोद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बिखरौन निवासी मीनाक्षी की शादी लगभग एक महीने पहले मनावर निवासी संजय निगवाल से हुआ था। शादी के बाद मीनाक्षी अपने मायके बिखरौन आई हुई थी।

मंगलवार को अज्ञात कारणों से मीनाक्षी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल धामनोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने मीनाक्षी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल धार रेफर कर दिया। हालांकि, जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर वापस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामनोद पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत धामनोद पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर धामनोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। बुधवार को पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से परिवार सदमे में है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। धामनोद पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और मौत के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Continue Reading

धार

मांडू के जंगलों में मिली सिर कुचली लाश मामले का खुलासा……पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Published

on

जंगल में ले जाकर उतारा मौत के घाट, नातरे के विवाद में पत्थर से कुचलकर की थी निर्मम हत्या

धार। पर्यटन नगरी मांडू क्षेत्र के उण्डाखो के जंगलों में मिली अज्ञात लाश के अंधे हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है, पूरा मामला नातरा प्रथा करवने के नाम पर एक युवक को बुलाकर सिर कुचलकर बेरहमी से हत्‍या करने का निकला है, पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जंगलों में मिली थी पत्थरों से कुचली लाश
प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 अप्रैल को उण्डाखो के घने जंगलों में ग्रामीणों को एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिला था। हत्यारे ने पहचान छुपाने के इरादे से मृतक का चेहरा और सिर पत्थरों से बुरी तरह कुचल दिया था। माण्डव पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और अज्ञात आरोपी के खिलाफजघन्य हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

तकनीकी साक्ष्यों से हुई मृतक की पहचान
केस अंधा था और पुलिस के पास न तो मृतक की पहचान थी और न ही कातिल का कोई सुराग। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी धार सचिन शर्मा, एएसपी विजय डावर और एसडीओपी धामनोद मोनिका सिंह के मार्गदर्शन में माण्डव थाना प्रभारी इंदलसिंह रावत की टीम और साइबर सेल धार ने जाल बिछाया। घटनास्थल से मिले तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सबसे पहले मृतक की पहचान भेरूलाल पिता मूलचंद मुनिया निवासी मुल्थान थाना बदनावर के रूप में हुई।

फिर जंगल में ले जाकर उतारा मौत के घाट
पुलिस की कड़ाई से की गई विवेचना में सच सामने आया, जांच में पता चला कि आरोपी करण पिता तेरसिंह बघेल निवासी पिपलीमाल, हाल मुकाम बामनपुरी ने योजनाबद्ध तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया था। 4 अप्रैल को आरोपी करण ने भेरूलाल को नातरा प्रथा करवाने का लालच देकर बदनावर से बस द्वारा धार बुलाया। करण खुद मोटरसाइकिल लेकर धार पहुंचा और भेरूलाल को बैठाकर माण्डव होते हुए बामनपुरी अपने घर ले गया।

नातरे को लेकर दोनों में हुआ था विवाद
बामनपुरी में दोनों के बीच नातरे की बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्साए करण ने भेरूलाल को ठिकाने लगाने उसे उण्डाखो के सुनसान जंगलों में ले गया और पत्थरों से पीट-पीटकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी करण बघेल को गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को जिला जेल धार भेज दिया गया है।

इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने में माण्डव थाना प्रभारी निरीक्षक इंदलसिंह रावत, एएसआई भेरूसिंह देवड़ा, प्रधान आरक्षक मनोहर निंगवाल, आरक्षक जितेंद्र कन्नोजे, आरक्षक सुशील किराड़े, महिला आरक्षक सपना जमरे और धार साइबर सेल की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

Trending

Copyright © 2024 Sutraa News. Made with ❤️ by Junior Digital.

You cannot copy content of this page