Connect with us

धार

धरमपुरी बेंट संस्थान का संरक्षण और सौंदर्यीकरण, इंदौर में कमिश्नर ने ली बैठक

Published

on

धरमपुरी बेंट संस्थान के विकास की प्लानिंग को लेकर धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर और कमिश्नर दीपक सिंह की हुई मंत्रणा

Dhar. धरमपुरी बेंट संस्थान का संरक्षण और सौंदर्यकरण सुनियोजित तरीके से होगा। इस पौराणिक स्थान के प्राचीन महत्व को बरकरार रखते हुए हम भविष्य की योजना तैयार कर रहे हैं। इसके लिए हमने विस्तृत प्लानिंग तैयार की है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश के बाद हमने धरमपुरी बेंट संस्थान के विकास का प्लान तैयार करवाया है।

यह बात इंदौर संभाग के आयुक्त दीपक सिंह ने विधायक कालू सिंह ठाकुर के साथ पहुंचे प्रतिनिधि मंडल और इस विषय को लेकर वर्चुअली जुड़े अधिकारियों से कहीं। कमिश्नर दीपक सिंह ने कहा कि धरमपुरी भेंट संस्थान जितना पौराणिक है उतना सुंदर भी है सिंहस्थ 2028 के पहले हम इसे तैयार करेंगे। इधर विधायक कालू सिंह ठाकुर ने संभाग आयुक्त से संरक्षण और सौंदर्यीकरण के विस्तृत प्लान को समझा।

दरअसल धरमपुरी भेट संस्थान के संरक्षण को लेकर धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पूरी योजना से अवगत कराया था। उसके बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इंदौर कमिश्नर दीपक सिंह को तत्काल इस विषय में आगे बढ़ाने के निर्देश दिए थे। इंदौर संभाग आयुक्त कार्यालय में धरमपुरी बेंट संस्थान के विकास को लेकर एक बैठक का आयोजन हुआ इसमें आयुक्त और विधायक के साथ धार, बड़वानी और खरगोन के कलेक्टर जुड़े। दरअसल इसके पहले मध्य प्रदेश पर्यटन राज्य विकास निगम द्वारा प्लान तैयार किया गया था पर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उसकी बजाय हाउसिंग बोर्ड द्वारा तैयार किए गए विकास के प्लान को ज्यादा तवज्जो दी गई।

अधिक कटाव को रोकेंगे

कमिश्नर दीपक सिंह ने कहा कि हम कटाव वाले क्षेत्र को चिन्हित कर कटाव को रोकने का प्रयास करेंगे। इसके साथ ही संरक्षण और सौंदर्य करण के काम में लगने वाली राशि और बजट का हम पर्याप्त इंतजाम कर रहे हैं। कमिश्नर ने धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा से भी इस विषय में चर्चा कर जानकारी हासिल की। इधर विधायक और आयुक्त के साथ जुड़े अधिकारियों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से पूरी योजना को समझा और जानकारी हासिल की।

हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों ने प्रस्तुत की कार्य योजना

धरमपुरी बेंट संस्थान के लिए कमिश्नर के निर्देश पर हाउसिंग बोर्ड मध्य प्रदेश के अधिकारियों ने एक विस्तृत विकास की योजना तैयार की। उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच उन्होंने बड़े प्रोजेक्टर पर सभी बिंदुओं को बारीकी से समझाया और अपना प्लान प्रस्तुत किया जिसे अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा पसंद किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड द्वारा भेट संस्थान के विकास का कार्य किया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 7 करोड़ का प्लान और बजट की स्वीकृति होना बताई जा रही है।

जल्द शुरू होगा योजना पर काम-विधायक ठाकुर

इधर विधायक ठाकुर ने बताया कि धरमपुरी बेंट संस्थान के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर जल्द ही काम शुरू होने वाला है। सब कुछ तैयार है बस औपचारिकताएं बची है। हमने इस योजना में भविष्य को लेकर कई बिंदुओं को जोड़ा है। इसके साथ ही वही परिसर मैं शॉपिंग कंपलेक्स निर्माण, कैंटीन निर्माण और गौशाला बनाने के लिए भी सुझाव दिया है। धरमपुरी विधानसभा के पौराणिक और दार्शनिक स्थानो के विकास को लेकर भी कमिश्नर दीपक सिंह से लंबी और सार्थक चर्चा हुई। प्रतिनिधि मंडल में डा. नरसिंह दास महाराज, महेंद्र महाजन, कमलेश जायसवाल, सुधांशु तिवारी, अमित कुमरावत, अखिलेश, जगताप, लाल सोनी, अशोक वर्मा शामिल थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धार

धामनोद में नर्मदा पुल से कूदकर आत्‍महत्‍या की कोशिश कर रहे अधेड़ को पुलिस ने बचाया

Published

on

डायल-112 की एफआरवी गाड़ी सूचना मिलते की चंद मिनटों में पहुंची, परिजनों के सुपुर्द किया

धार। मध्य प्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा की तत्परता और सूझबूझ से एक व्यक्ति की जान बच गई। खलघाट स्थित नर्मदा नदी के बड़े पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर रहे एक 45 वर्षीय अधेड़ को पुलिस स्टाफ ने ऐन वक्त पर पहुंचकर सुरक्षित बचा लिया।

क्या है पूरा मामला?
प्राप्‍त जानकारी के अनुसार 112 कंट्रोल रूम को एक आपातकालीन सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया कि खलघाट स्थित नर्मदा ब्रिज पर एक व्यक्ति खड़ा है और नदी में कूदकर अपनी जान देने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही डायल-112 की एफआरवी गाड़ी तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस कर्मियों ने बिना एक पल गंवाए घटना स्थल पर पहुंचकर तत्परता दिखाई और आत्महत्या का प्रयास कर रहे व्यक्ति को सूझबूझ से सुरक्षित पकड़ लिया।

परिजनों के सुपुर्द किया
पुलिस पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम राकेश म्हाले निवासी ऊन जिला खरगोन बताया। डायल-112 स्टाफ व्यक्ति को सुरक्षित बचाकर धामनोद थाने लेकर आया, जहां पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क कर उन्हें थाने बुलाया। इसके बाद थाने में व्यक्ति की उचित काउंसलिंग की गई और उसे सकुशल उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। अपनों को सही-सलामत पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

धार

बिखरौन में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Published

on

जहर खाकर सुसाइड की आशंका, 1 महीने पहले ही हुई थी शादी

धार। ग्राम बिखरौन में एक नवविवाहिता की जहरीला पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। धामनोद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बिखरौन निवासी मीनाक्षी की शादी लगभग एक महीने पहले मनावर निवासी संजय निगवाल से हुआ था। शादी के बाद मीनाक्षी अपने मायके बिखरौन आई हुई थी।

मंगलवार को अज्ञात कारणों से मीनाक्षी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल धामनोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने मीनाक्षी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल धार रेफर कर दिया। हालांकि, जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर वापस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामनोद पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत धामनोद पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर धामनोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। बुधवार को पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से परिवार सदमे में है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। धामनोद पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और मौत के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Continue Reading

धार

मांडू के जंगलों में मिली सिर कुचली लाश मामले का खुलासा……पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Published

on

जंगल में ले जाकर उतारा मौत के घाट, नातरे के विवाद में पत्थर से कुचलकर की थी निर्मम हत्या

धार। पर्यटन नगरी मांडू क्षेत्र के उण्डाखो के जंगलों में मिली अज्ञात लाश के अंधे हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है, पूरा मामला नातरा प्रथा करवने के नाम पर एक युवक को बुलाकर सिर कुचलकर बेरहमी से हत्‍या करने का निकला है, पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जंगलों में मिली थी पत्थरों से कुचली लाश
प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 अप्रैल को उण्डाखो के घने जंगलों में ग्रामीणों को एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिला था। हत्यारे ने पहचान छुपाने के इरादे से मृतक का चेहरा और सिर पत्थरों से बुरी तरह कुचल दिया था। माण्डव पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और अज्ञात आरोपी के खिलाफजघन्य हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

तकनीकी साक्ष्यों से हुई मृतक की पहचान
केस अंधा था और पुलिस के पास न तो मृतक की पहचान थी और न ही कातिल का कोई सुराग। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी धार सचिन शर्मा, एएसपी विजय डावर और एसडीओपी धामनोद मोनिका सिंह के मार्गदर्शन में माण्डव थाना प्रभारी इंदलसिंह रावत की टीम और साइबर सेल धार ने जाल बिछाया। घटनास्थल से मिले तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सबसे पहले मृतक की पहचान भेरूलाल पिता मूलचंद मुनिया निवासी मुल्थान थाना बदनावर के रूप में हुई।

फिर जंगल में ले जाकर उतारा मौत के घाट
पुलिस की कड़ाई से की गई विवेचना में सच सामने आया, जांच में पता चला कि आरोपी करण पिता तेरसिंह बघेल निवासी पिपलीमाल, हाल मुकाम बामनपुरी ने योजनाबद्ध तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया था। 4 अप्रैल को आरोपी करण ने भेरूलाल को नातरा प्रथा करवाने का लालच देकर बदनावर से बस द्वारा धार बुलाया। करण खुद मोटरसाइकिल लेकर धार पहुंचा और भेरूलाल को बैठाकर माण्डव होते हुए बामनपुरी अपने घर ले गया।

नातरे को लेकर दोनों में हुआ था विवाद
बामनपुरी में दोनों के बीच नातरे की बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्साए करण ने भेरूलाल को ठिकाने लगाने उसे उण्डाखो के सुनसान जंगलों में ले गया और पत्थरों से पीट-पीटकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी करण बघेल को गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को जिला जेल धार भेज दिया गया है।

इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने में माण्डव थाना प्रभारी निरीक्षक इंदलसिंह रावत, एएसआई भेरूसिंह देवड़ा, प्रधान आरक्षक मनोहर निंगवाल, आरक्षक जितेंद्र कन्नोजे, आरक्षक सुशील किराड़े, महिला आरक्षक सपना जमरे और धार साइबर सेल की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

Trending

Copyright © 2024 Sutraa News. Made with ❤️ by Junior Digital.

You cannot copy content of this page