Connect with us

धार

जिम्मेदार मर्दानगी – यौन हिंसा की रोकथाम विषय पर सामुदायिक पुलिस प्रशिक्षण

Published

on

– वुमन सेफ्टी, सायबर अपराधों पर दिया प्रश‍िक्षण, नगर और ग्राम रक्षा समिति के सदस्‍य भी हुए शामिल

धार। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार एवं धार पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन मे सोमवार को नगर एवं शहरो में महिला तथा बालिका हिंसा के क्षेत्र मे बढते हुए अपराधों की रोकथाम हेतु नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के सक्रिय सदस्यों की क्षमता का विकास किए जाने के लिए सामुदायिक पुलिस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘‘ जिम्मेदार मर्दानगी – यौन हिंसा की रोकथाम” है विषय पर आधारित उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य जेन्डर बेस वायलेंस, महिला सुरक्षा, बाल सुरक्षा एवं यौन हिंसा जैसे अपराधो को रोकना व इनके रोकथाम हेतु जन जाग्रति विकसित करने तथा मोहल्ला व वार्ड स्तर पर गुड टच बैड टच और यौन हिंसा के विरोध मे लोगो को सचेत एवं प्रेरित करना है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम मे पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के द्वारा मध्‍यप्रदेश राज्य मे शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिये किस प्रकार से ग्राम एवं नगर रक्षा समितियों का गठन किया गया तथा उनकी शक्तियों और कर्तव्यों के बारे मे बताया गया साथ ही रक्षा समिति के सदस्य बनने के लिए किसी व्यक्ति के पास क्या योग्यता होनी चाहिए एवं ऐसे व्यक्ति जिन्हें किसी अपराधिक मामले मे सिद्ध दोष ठहराया गया है या वे किसी दाण्डीक न्यायालय मे किसी अपराधिक प्रकरण मे विचाराधीन व्यक्ति है रक्षा समिति के सदस्य के रूप में नामांकित किये जाने के लिये पात्र नही होंगे एवं लोक व्यवस्था तथा शांति बनाये रखने के लिये जब आवश्यकता हो सामान्य पुलिस की सहायता करना और व्यक्तियों व सम्पत्ति के संरक्षण के लिए पुलिस बल की सहायता हेतु हमेश तत्पर रहने के लिये प्रेरित किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत बाकलवार द्वारा रक्षा समितियों के सदस्यों एवं अधिकारियो पर नियंत्रण तथा उनके प्रशिक्षण और रक्षा समिति के सदस्यों के कर्तव्यों जैसे संदिग्ध दुषचरित्र व्यक्तियों के संबंध मे जानकारी देना एवं प्राकृतिक आपदा से संबंधित बचाव तथा राहत कार्यो मे पुलिस की आवश्यक सहायता करने हेतु प्रेरित किया गया। नगर पुलिस अधीक्षक धार रविन्द्र वास्कले के द्वारा बताया गया कि प्रतिदिन पुलिस को अपराधों के निवारण एवं उनका पता लगाने तथा लोक व्यवस्था बनाये रखने के लिए अपने कार्यो को पूर्ण करने के लिए सुसंगत जानकारी प्राप्त करने हेतु समुदाय की भागीदारी को बढ़ाने की दृष्टि से रक्षा समिति का गठन किया जाना साथ ही रक्षा समितियों के सदस्यों के कार्या के बारे मे बताया गया साथ ही नवीन आपराधिक अधिनियम 2023 के बारे मे बताया गया कि नये कानून मे फरियादी के लिये क्या-क्या सुविधाए है एवं नये कानूनों के तहत किस प्रकार फरियादी घर बैठे एफआईआर कर सकता है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुरूआत मे गायत्री परिहार (वसुधा विकास संस्थान) के द्वारा वुमन सेफ्टी के बारे मे बताया जैसे महिलाओं को सुरक्षित माहौल मे जीने और काम करने का अधिकार होना चाहिए। यह समाज मे महिलाओं के आत्म-सम्मान, स्वतंत्रता और समानत का बढ़ावा देने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जब महिलाए सुरक्षित महसूस करती है, तो वे आत्मनिर्भर ओर सशक्त बन सकती है। एनजीओ जनसाहस की काउंसलर गायत्री निगवाल के द्वारा मेडिटेशन करावाया गया है एवं बताया की ध्यान एक प्राचीन अभ्यास है जो हजारों साल पुराना है। अपनी उम्र के बावजूद, यह अभ्यास दुनिया भर मे आम है क्योंकि यह मस्तिष्क स्वास्थ्य और समग्र कल्याण के लिए लाभकारी है।

सायबर वर्तमान मे हो रहे सायबर अपराधों के संबंध मे सायबर टीम द्वारा बताया गया कि व्यक्ति के साथ किस-किस प्रकार से उनके साथ ठगी या धोखाधड़ी हो सकती है जैसे- डिजिटल अरेस्ट, हैकिंग, फिसिंग, बैकिंग ठगी/धोखाधड़ी आदि के बारे मे बताया एवं जागरूकता हेतु पैम्पलेट दिये गये तथा रक्षा समिति के सदस्यो को उनके क्षेत्र मे लोगो को जागरूक करने के लिए सायबर अपराधों के संबंध मे जानकारी देने के लिए बताया गया।

एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मे रक्षित निरीक्षक पुरूषोत्तम बिश्नोई, सूबेदार रविन्द्र कुशवाह, एनजीओ वसुधा विकास संस्थान व एनजीओ जनसाहस के कार्यकर्ता एवं सदस्य तथा इकाई धार के समस्त अनुभागो के ग्राम एवं नगर रक्षा समिति के सक्रिय सदस्य, ग्राम कोटवार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

एक बेहतर समाज के लिए एक महत्वपूर्ण कदम : “जिम्मेदार मर्दानगी” एक ऐसा अभियान है जो पुरुषों को उनकी भूमिका को पुनर्परिभाषित करने और यौन हिंसा को रोकने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करता है। यह अभियान इस मान्यता पर आधारित है कि यौन हिंसा केवल महिलाओं का मुद्दा नहीं है, बल्कि यह समाज का एक सामूहिक मुद्दा है।

धार

शहर के पीजी कॉलेज के सामने से सरेराह युवती का अपहरण करने वाले दो ईनामी आरोपी गि‍रफ्तार

Published

on

प्रेम-प्रसंग में की थी वारदात, गंधवानी क्षेत्र से पुलिस ने दोनों को दबौचा

धार। शहर के पीजी कॉलेज के सामने से सरेराह युवती का अपहरण करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को नौगांव पुलिस टीम ने गिरफतार किया है। आरोपी पिछले दो सालों से फरार थे, आरोपियों की गिरफतारी के लिए पुलिस ने पांच-पांच हजार रुपए का ईनाम भी घोषित किया था। लगातार दबिश के बाद गंधवानी क्षेत्र से पुलिस संतोष उर्फ गोलु पिता शंकर बामनिया उम 25 वर्ष एवं उमंग उर्फ उमनसिंह पिता केनसिंह चौहान उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम कनेरी चौकी डेहरी मुखबीर की सूचना पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से प्रकरण के बारे में पूछताछ कर कोर्ट के समक्ष पेश किया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

यह था मामला
दरअसल नौगांव थाना अंतर्गत पीजी कॉलेज में एमए की परीक्षा देने के लिए इंदौर से एक युवती धार आई थी। घटना दिनांक 17 जनवरी 2024 को शाम के समय परीक्षा देकर कॉलेज से इंदौर नाके की और जा रही थी, इसी दौरान चार पहिया वाहन से आरोपी आए व युवती का अपहरण कर अपने साथ लेकर चले गए थे। पूरा मामला प्रेम-प्रसंग से जुडा हुआ था, पुलिस की 10 टीमें सक्रिय हुई व बाग क्षेत्र से युवती को देर रात बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस ने अपहरण सहित आठ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था। जिले में स्थाई वारंट तामिली अपराधियों की धरपकड को लेकर एसपी सचिन शर्मा के मार्गदर्शन में अभियान चलाया जा रहा है। इसी कडी में संतोष व उमंग को गिरफतार किया गया है। उक्ते कार्यवाही थाना प्रभारी हिरुसिंह रावत, प्रआर हेमराज कटारा, थावरसिंह निंगवाल, आरक्षक अनिलसिंह बीसी, देवेन्द्र परमार, रामराज गुर्जर, आकाश बामनिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Continue Reading

धार

धार कांग्रेस में अल्पसंख्यक मोर्चे के नए जिलाध्यक्ष के लिए वन-टू-वन मंथन, दावेदारों से लिए आवेदन, बंद कमरे में हुई चर्चा

Published

on

प्रभारी कुरैशी दो टूक…… सक्रिय और जमीनी स्तर पर पकड़ रखने वाले कार्यकर्ताओं को ही प्राथमिकता

धार। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान के तहत धार जिले में अल्पसंख्यक कांग्रेस को नए सिरे से मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है। अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देश पर धार जिला मुख्यालय पर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य अल्पसंख्यक कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष का चयन और आगामी चुनावों के मद्देनजर संगठन का बूथ स्तर तक विस्तार करना रहा।

दावेदारों से लिए आवेदन, बंद कमरे में हुई चर्चा
अभियान के तहत धार पहुंचे जिला प्रभारी साजिद कुरैशी ने बैठक के दौरान स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने नए जिलाध्यक्ष पद के लिए इच्छुक दावेदारों से बंद लिफाफे में आवेदन आमंत्रित किए। प्रभारी कुरैशी ने स्पष्ट किया कि संगठन में सक्रिय और जमीनी स्तर पर पकड़ रखने वाले कार्यकर्ताओं को ही प्राथमिकता दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन चर्चा कर संगठन की जमीनी हकीकत का फीडबैक भी लिया।

बूथ स्तर पर विचारधारा मजबूत करने पर जोर
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि अल्पसंख्यक कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है। उन्होंने संगठन को और अधिक गतिशील व सक्रिय बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे और आपसी एकजुटता पर बल दिया। वहीं बैठक के मुख्य वक्ता पारितोष सिंह ने संगठन सृजन अभियान के मूल उद्देश्यों पर कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं के कंधों पर है। जब हमारा बूथ मजबूत होगा, तभी संगठन हर चुनौती का सामना करने में सक्षम बनेगा।

बैठक में ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद
कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व अध्यक्ष डॉ. रफ़ीक शेख के स्वागत भाषण से हुई। मंच संचालन प्रकोष्ठ अध्यक्ष शकील खान ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन टोनी छाबड़ा द्वारा व्यक्त किया गया। बैठक में
शाकिर भाई एडवोकेट, अजगर भाई, डॉ. जियाउल हक, डॉ. जाकिर गुणवाद, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रवक्ता अजय सिंह ठाकुर, सतपाल बरनाला, राजेश पवार, शाकिर केसुर जावेद खान खलघाट और रोहित कामदार ने बैठक में अपने विचार रखे।

बैठक के अंत में उपस्थित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधियों ने एक सुर में संकल्प लिया कि वे आपसी मतभेदों को भुलाकर संगठन सृजन अभियान को सफल बनाएंगे और कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाएंगे।

Continue Reading

धार

बाग पुलिस ने पाडलिया नैनगांव फाटे पर हुई डकैती का किया पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

Published

on

चलती गाड़ी पर दंपत्ति को लात मारकर गिराया, फिर की थी लूटपाट

धार। बाग थाना पुलिस ने पाडलिया नैनगांव फाटे के पास दंपति को लात मारकर गिराने और बैग लूटने वाली गैंग का पर्दाफाश कर दिया है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके चार अन्य साथियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पकड़े गए बदमाशों के पास से लूटे गए चांदी के कड़े, नगदी और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।

चलती गाड़ी पर लात मारकर गिराया, फिर की लूटपाट
22 मई की रात करीब 8 बजे फरियादी महिला अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम पीपरी से वापस अपने गांव चिलवा लौट रही थी। इसी दौरान पाडलिया नैनगांव फाटे के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए छह अज्ञात बदमाशों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। बदमाशों ने लूट की नीयत से दंपति की मोटरसाइकिल को चलती गाड़ी में लात मारकर नीचे गिरा दिया, जिससे फरियादी महिला को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद बदमाश महिला के हाथ से बैग छीनकर रफूचक्कर हो गए। बैग में दो चांदी के कड़े और 5 हजार रुपये नगद रखे थे। पीड़िता की शिकायत पर थाना बाग में डकैती का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

रिमांड में उगला राज
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। ब मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर टीम ने ग्राम झिरपनिया के पास घेराबंदी कर संदेही मगन भील को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर मगन ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस सनसनीखेज डकैती को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया। रिमांड के दौरान मिली कड़ियों के आधार पर पुलिस ने दूसरे सह-आरोपी दिनेश अनारे को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से लूट गए चांदी के कड़े, नगद राशि और एक बाइक को जप्‍त किया है।

इनकी रही भूमि‍का : डकैती के को चंद दिनों में सुलझाने में बाग थाना प्रभारी निरीक्षक कैलाश चौहान, उनि तोसिफ अली, सउनि लोकेश रायपुरिया, सउनि दशरथसिंह चौहान, सउनि कमलेश राठौड़िया, प्रधान आरक्षक सखाराम गोखले, भावसिंह रावत, रेलमसिंह भिण्डे, गजेन्द्र कनेश, कैलाश गेहलोत सहित आरक्षक राजू चौहान, दुर्गेश, सीताराम डोडवे, कलमसिंह डुडवे, लालसिंह चौहान, मुकेश और सुरेश की मुख्य भूमिका रही,इसके साथ ही तकनीकी सहायता के लिए साइबर सेल धार के उनि प्रशांत गुंजाल एवं आरक्षक प्रशांत चौहान का भी विशेष और सराहनीय योगदान रहा।

Continue Reading

Website Owner : Lakhan Tank

Contact us : +919770922244

Advertisement

Trending

Copyright © 2024 Sutraa News. Made with ❤️ by Junior Digital.

You cannot copy content of this page