इंदौर संभाग
इंदौर की नाबालिग लड़की को अपहरण कर पांच लाख में गुजरात बेचा, खरीदार ने कई बार किया दुष्कर्म
20 किलोमीटर पैदल भागी, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की मदद से थाने पहुंची, दो महिलाओं सहित 6 गिरफ्तार
इंदौर। मानव तस्करी-देहव्यापार में लिप्त गिरोह ने 17 वर्षीय किशोरी गुजरात में सौदा कर दिया। खरीदार किशोरी को बंधक बनाकर कईं दिनों तक शौषण करता रहा। मौका देख किशोरी आरोपित के चुंगल से निकली और 20 किमी पैदल रास्ता तय कर इंदौर आई। गुरुवार रात हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की मदद से थाने पहुंचकर दलालों सहित सात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने दो महिलाओं सहित सात को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना चंदननगर थाना अंतर्गत गीतानगर कालोनी की है। पुलिस ने 17 वर्षीय किशोरी के बयान पर आयशा उर्फ कोमल और उसके पति मोहम्मद आदिल उर्फ गोलू पठान,जीवन,विमला,धर्मेंद्र,रवि,प्रकाश के विरुद्ध अपहरण,दुष्कर्म,पाक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
ऐसे दिया घटना को अंजाम
एडिशनल डीसीपी जोन-4 आनंद यादव के मुताबिक आयशा वर्ग विशेष की किशोरी की परिचित है। 5 नवंबर को रात करीब 9 बजे पति गोलू के साथ किशोरी के घर आई और कहा कि बेटमा तक चलना है।
राजमोहल्ला में धर्मेंद्र,विमला,जीवन और रवि कार लेकर खड़े थे। 9 नवंबर को रात में बगैर बताए घर से भाग कर ट्रेन में बैठी और सीधे इंदौर आ गई।
गुरुवार रात हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी सुमित हार्डिया,राजकुमार टेटवाल,प्रवीण यादव,मानसिंह राजावत को घटना बताई और बयान दर्ज करवाकर गिरोह के सात सदस्यों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करवाया।
पुलिस ने शुक्रवार सुबह तक आरोपित आयशा,मोहम्मद आदिल,जीवन,रवि,विमला और धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित प्रकाश की तलाश में टीम रवाना की गई है।
पांच लाख में खरीदा है, मुंह बंद रखना पड़ेगा
किशोरी ने बताया प्रकाश उससे दोगुना उम्र का है। उसने बंधक बना लिया था। दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी को धमकाया और कहा कि पांच लाख रुपये में खरीदा है। चार लाख रुपये आरोपितों को दे चुका था।
किशोरी ने स्वजन से बात करना चाही लेकिन प्रकाश फोन नहीं देता था। तीन दिन बाद वह करीब 20 किमी तक पैदल चलकर जामनगर आई। अनजान लोगों से फोन और रुपये मांगे।
जामनगर से ट्रेन पकड़ कर इंदौर पहुंची और मां व दोस्त को घटना बताई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आयशा और उसका पति ””लुटेरी दुल्हन”” गैंग गिरोह का सरगना है।
आरोपित शादी करवा कर दुल्हन के माध्यम से खरीदार के घर से रुपये व सोना लेकर गायब हो जाती है।
सोर्स – नईदुनिया
इंदौर संभाग
आदिवासी अंचल के अनुभव के साथ झाबुआ की कमान अब देवेंद्र पाटीदार के हाथ
बोले – जनता का भरोसा जीतने के साथ सुरक्षा और जनसंवाद रहेगी पहली प्राथमिकता
झाबुआ। जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक (SP) देवेंद्र कुमार पाटीदार ने आज विधिवत अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। राज्य पुलिस सेवा के अनुभवी अधिकारी पाटीदार ने कमान संभालते ही स्पष्ट कर दिया कि झाबुआ में पुलिसिंग का नया स्वरूप देखने को मिलेगा, जहाँ कानून का खौफ अपराधियों में होगा और सुरक्षा का अहसास आम जनता को।

डॉ. शिव दयाल सिंह की जगह ली
पाटीदार ने निवर्तमान एसपी डॉ. शिव दयाल सिंह का स्थान लिया है, जिन्हें पदोन्नत कर पुलिस मुख्यालय भोपाल में डीआईजी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पदभार ग्रहण के दौरान विभाग के अन्य अधिकारियों ने नए एसपी का स्वागत किया और जिले की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।
ट्रैफिक और अपराध नियंत्रण पर ‘थ्री-डी’ प्रहार
कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए एसपी देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि हमारा फोकस केवल पारंपरिक पुलिसिंग तक सीमित नहीं रहेगा। हम थ्री-डी फॉर्मूले पर काम करेंगे, जिसमें ट्रैफिक मैनेजमेंट और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना प्रमुख है। अनसुलझे मुद्दों को सुलझाने के लिए नागरिकों को विश्वास में लिया जाएगा। पुलिस और जनता के बीच का ‘गैप’ कम किया जाएगा ताकि स्थानीय समस्याओं का प्रभावी और त्वरित समाधान हो सके।
आदिवासी अंचल के अनुभव का मिलेगा लाभ
देवेंद्र पाटीदार को आदिवासी क्षेत्रों में काम करने का लंबा और व्यवहारिक अनुभव है। वे पूर्व में धार जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और बुरहानपुर में एसपी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। धार में लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने आदिवासी समाज की परंपराओं, संस्कृति और वहां की भौगोलिक चुनौतियों को करीब से समझा है। झाबुआ जैसे आदिवासी बहुल जिले में उनका यह मैदानी अनुभव अपराध नियंत्रण और सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगा।
इंदौर संभाग
रतलाम पुलिस ने बाजना में डकैती और हत्या का 72 घंटे में खुलासा…. 4 आरोपी गिरफ्तार
माही नदी पर पुल पर भी आरोपियों ने की थी डकैती, डीजे पर नाचने को लेकर कर दी थी हत्या
रतलाम। बाजना पुलिस ने क्षेत्र में सनसनी फैलाने वाली डकैती और हत्या की दो अलग-अलग वारदातों का मात्र 72 घंटों के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इन मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।
माही नदी पुल पर हुई थी डकैती
बीती 13 अप्रैल को बांसवाड़ा निवासी कादर खां अपनी पुत्री के साथ जावरा से शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम रतनगढ़पीठ में माही नदी पुल पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू दिखाकर उनका रास्ता रोका। बदमाशों ने डरा-धमकाकर नकदी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, जनआधार कार्ड और आभूषणों सहित कुल 20 हजार रुपये व अन्य सामान लूट लिया था। बाजना पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया था।
डीजे पर नाचने को लेकर हुई हत्या
दूसरी घटना 14 अप्रैल की है, जहां ग्राम देवीपाड़ा में शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाचने की बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि निलेश झोड़िया और उसके साथियों ने सुनील झोड़िया पर चाकू और पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित कुमार और एएसपी विवेक कुमार के मार्गदर्शन में एसडीओपी नीलम बघेल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने कड़ी मेहनत और पतारसी के बाद चार मुख्य आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लिया।
पुलिस टीम ने मामले में निलेश झोड़िया निवासी चिकनी, शम्भू भाभर निवासी रतनगढ़ पीठ, सुभाष सिंगाड़ निवासी पिपलीपाड़ा, तोलु खड़िया निवासी मलवासी को गिरफ्तार किया आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई 2 मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं। मामले का एक अन्य आरोपी अश्विन कटारा निवासी केलदा फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस दोहरे खुलासे में बाजना थाना प्रभारी मनीष डावर, रावटी प्रभारी सुरेंद्र गडरिया, सरवन प्रभारी अर्जुन सेमलिया सहित उनकी टीम के उपनिरीक्षक रामसिंह खपेड़, जीवन बारिया और अन्य आरक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इंदौर संभाग
बेरछा जंगल सामूहिक दुष्कर्म कांड के दोनों आरोपियों को एसआईटी ने किया गिरफ्तार
पुलिस टीमों ने पैदल और ड्रोन से जंगलों में की निगरानी, सुनसान इलाकों में प्रेमी जोड़ों का इंतजार करते थे आरोपी
हथियारों के दम पर मारपीट, लूटपाट कर देते थे दुष्कर्म जैसी वारदातों को अंजाम
इंदौर। महू क्षेत्र अंतर्गत बेरछा के जंगलों में एक युवती के साथ हुए सनसनीखेज सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस घटना में शामिल दो आरोपियों को धर दबोचा है। 14 अप्रैल को पीड़िता अपने दोस्त के बाद लगनसा बाबा मंदिर में घुमने गई थी जहां दोनों आरोपियों ने मारपीट कर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया था, मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया गया था।
यह था घटनाक्रम
बीती 14 अप्रैल को पीड़िता अपने दोस्त के साथ लगनसा बाबा मंदिर घूमने आई थी। दर्शन के बाद जब वे पास के जंगल में बैठे थे, तभी दो अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने पीड़िता के दोस्त के साथ मारपीट की और युवती को जबरन जंगल के अंदर ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद थाना बड़गोंदा में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस की एसआईटी और ड्रोन से सर्च ऑपरेशन
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्ष अनुराग और एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया। पुलिस ने आरोपियों को खोजने के लिए
बेरछा के घने जंगलों में पैदल गश्त के साथ-साथ ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। आसपास के पेट्रोल पंपों और रास्तों के फुटेज खंगाले गए और आरोपियों के स्केच जारी कर उन पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।
घात लगाकर करते थे शिकार
पूछताछ में यह बात सामने आई कि आरोपी आदतन अपराधी हैं। वे अक्सर जंगलों में पिकनिक स्पॉट या तालाबों के किनारे शराब पीते हुए प्रेमी जोड़ों का इंतजार करते थे। मौका मिलते ही वे हथियारों के दम पर मारपीट, लूटपाट और दुष्कर्म जैसी वारदातों को अंजाम देकर पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो जाते थे।
फिर से वारदात की फिराक में थे आरोपी
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उसी हुलिए के दो संदिग्ध व्यक्ति फिर से किसी वारदात की नीयत से बेरछा जंगल में घूम रहे हैं। एसआईटी ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
-
धार2 weeks agoधार में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई….. 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते डीपीसी रंगे हाथों गिरफ्तार
-
धार5 months agoपूर्व पार्षद व भाजपा नेता सन्नी राठौड़ सहित चार पर प्रकरण दर्ज
-
धार5 months agoधार प्रधान डाकघर में घोटालों का खुलासा……तीन कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज
-
धार5 months agoबदनावर के नवोदय विद्यालय में साइलेंट अटैक से 13 साल की बच्ची की मौत
-
धार2 years agoCM visit In Amzera : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अमझेरा, मिथ्या तोड़ कर लगाएंगे विराम….ढ़ाई घंटे रुकेंगे अमझेरा
-
धार2 years agoधार में सड़क हादसा : दो पुलिसकर्मियों की कार पेड़ से टकराई, एक की मौत
-
धार2 years agoSutra LIVE : स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस, विद्युत वितरण कंपनी का कार्यालय घेरा
-
धार2 years agoमुख्यमंत्री डा मोहन यादव आज अमझेरा की मिथ्या को लगाएंगे विराम

