धार
धार कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता : चाइना डोर की अवैध बिक्री करने वाला पकड़ाया…अब खरीदने वालों का पता लगा रहीं पुलिस
-जानलेवा चाइना डोर की खरीदी-बिक्री करने वालों पर होगी प्रतिबंधात्मक कारवाई
-कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर पेश की नजीर
धार. शहर में जानलेवा नायलोन (चायना धागा) बेचने वालों पर पुलिस लगातार निगरानी रख रही है। इसके बावजूद इस धागे की कालाबाजारी करने वाले मन नहीं रहे हैं। लेकिन पुलिस द्वारा धागे की अवैध बिक्री की सूचना पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है। इस घड़ी में कोतवाली पुलिस को चाइना डोर के अवैध विक्रय की सूचना मिली तो पुलिस ने तत्परता के साथ कार्रवाई करते हुए धागा जप्त किया। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण भी दर्ज किया है। यह कार्रवाई धागे की अवैध कालाबाजारी करने वालों के लिए नजीर है, ताकि वह इस जानलेवा भागों का विक्रय ना करें, जिससे लोगों की जान पर बन आती हैं।
पुलिस अधीक्षक धार मनोज कुमार सिंह द्वारा प्रतिबंधित चायना डोर बैचने, खरीदने वालो को पकड़ने के लिए जिले के समस्त थाना प्रभारियों को उचित कार्रवाई के लिए लगाया था। इसी तारतम्य में शुक्रवार को नगर पुलिस अधीक्षक धार रवीन्द्र वास्कले के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक समीर पाटीदार के नेतृत्व में पुलिस टीम व्दारा प्रतिबंधित चायना डोर को जब्त किया गया।
पुलिस को देखकर भागे
कोतवाली पुलिस टीम को शनिवार को सूचना प्राप्त हुई की दो लड़के पाटीदार तिराहा पर मोटर साइकल पर एक बैग में प्रतिबंधित चायना डोर बैग में लेकर बेचने के लिए खड़े हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच, पुलिस को देख दोनो लड़के अपनी बाइक से नागदा-कानवन रोड तरफ भागे। पुलिस ने दोनो लड़को का पीछा करते ग्राम खिलचीपुरा तक उनका पीछा किया और दोनों की घेराबंदी कर रोका। अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक के पीछे बैठा लड़का बैग छोड़कर भाग गया व दूसरा लड़का हेमेंद्र रतनलाल लववंशी निवासी ग्राम तोरनोद थाना नौगांव धार को पुलिस ने पकड़ा और हेमेंद्र के कब्जे से मिले बैग को चेक करते हुए बैग में मोनो काईट कंपनी नायलोन (चाईना डोर ) के 6 नग धागे के बंडल, मोनो काईट फाईटर कंपनी (चाईना डोर) के 8 नग धागे के बंडल कुल 14 चाईना डोर धागे के बंडल जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है।
खरीदारों की जानकारी जुटा रही पुलिस
आरोपी हेमेंद्र लववंशी व्दारा प्रतिबंधित चायना डोर कहां व किससे खरीदी गई व किसे बैचने के लिए ले जाई जा रही थी व पूर्व में भी प्रतिबंधित चायना डोर किन-किन लोगो को बैची गई हैं, इस संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही हैं। जिसकी सूची बनाकर इस धंधे में लिप्त पाए जाने वाले लोगो के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। यदि धार शहर में चायना डोर से कोई घटना घटित होती हैं तो आरोपी व्दारा जिन लोगो को चायना डोर बैची गई हैं, उन्हे चिन्हित कर उनकी व आरोपियों की जवाबदारी तय कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
सराहनीय कार्य
आरोपी को पकड़ने थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक समीर पाटीदार, एएसआई गजेन्द्रसिंह चौहान, प्रधान आरक्षक रामसिंह कोसरा, सुनिल, आशिफ, आरक्षक अमित की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कलेक्टर ने एक दिन पहले जारी की थी एडवाइजरी
धार प्रशासन द्वारा लगातार चीन धागे के उपयोग नहीं करने को लेकर एडवाइजरी जारी की जा रही है। शुक्रवार को भी धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा द्वारा आम लोगों के लिए संदेश जारी कर अपील की गई थी कि जानलेवा धागे की खरीदी बिक्री न करें। साथ ही पलकों से भी निवेदन किया है कि इस धागे का उपयोग न करें। ताकि किसी तरह की जनहानि ना हो। बता दे कि गत वर्ष मकर संक्रांति पर पतंगबाजी के दौरान एक बालक कनिष्क चौहान को अपनी जान गवना पड़ी थी जो कि चाइना डोर के संपर्क में आ गया था।
धार
धार कांग्रेस में अल्पसंख्यक मोर्चे के नए जिलाध्यक्ष के लिए वन-टू-वन मंथन, दावेदारों से लिए आवेदन, बंद कमरे में हुई चर्चा
प्रभारी कुरैशी दो टूक…… सक्रिय और जमीनी स्तर पर पकड़ रखने वाले कार्यकर्ताओं को ही प्राथमिकता
धार। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान के तहत धार जिले में अल्पसंख्यक कांग्रेस को नए सिरे से मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है। अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देश पर धार जिला मुख्यालय पर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य अल्पसंख्यक कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष का चयन और आगामी चुनावों के मद्देनजर संगठन का बूथ स्तर तक विस्तार करना रहा।

दावेदारों से लिए आवेदन, बंद कमरे में हुई चर्चा
अभियान के तहत धार पहुंचे जिला प्रभारी साजिद कुरैशी ने बैठक के दौरान स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने नए जिलाध्यक्ष पद के लिए इच्छुक दावेदारों से बंद लिफाफे में आवेदन आमंत्रित किए। प्रभारी कुरैशी ने स्पष्ट किया कि संगठन में सक्रिय और जमीनी स्तर पर पकड़ रखने वाले कार्यकर्ताओं को ही प्राथमिकता दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन चर्चा कर संगठन की जमीनी हकीकत का फीडबैक भी लिया।
बूथ स्तर पर विचारधारा मजबूत करने पर जोर
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि अल्पसंख्यक कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है। उन्होंने संगठन को और अधिक गतिशील व सक्रिय बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे और आपसी एकजुटता पर बल दिया। वहीं बैठक के मुख्य वक्ता पारितोष सिंह ने संगठन सृजन अभियान के मूल उद्देश्यों पर कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं के कंधों पर है। जब हमारा बूथ मजबूत होगा, तभी संगठन हर चुनौती का सामना करने में सक्षम बनेगा।
बैठक में ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद
कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व अध्यक्ष डॉ. रफ़ीक शेख के स्वागत भाषण से हुई। मंच संचालन प्रकोष्ठ अध्यक्ष शकील खान ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन टोनी छाबड़ा द्वारा व्यक्त किया गया। बैठक में
शाकिर भाई एडवोकेट, अजगर भाई, डॉ. जियाउल हक, डॉ. जाकिर गुणवाद, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रवक्ता अजय सिंह ठाकुर, सतपाल बरनाला, राजेश पवार, शाकिर केसुर जावेद खान खलघाट और रोहित कामदार ने बैठक में अपने विचार रखे।
बैठक के अंत में उपस्थित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधियों ने एक सुर में संकल्प लिया कि वे आपसी मतभेदों को भुलाकर संगठन सृजन अभियान को सफल बनाएंगे और कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाएंगे।
धार
बाग पुलिस ने पाडलिया नैनगांव फाटे पर हुई डकैती का किया पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार
चलती गाड़ी पर दंपत्ति को लात मारकर गिराया, फिर की थी लूटपाट
धार। बाग थाना पुलिस ने पाडलिया नैनगांव फाटे के पास दंपति को लात मारकर गिराने और बैग लूटने वाली गैंग का पर्दाफाश कर दिया है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके चार अन्य साथियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पकड़े गए बदमाशों के पास से लूटे गए चांदी के कड़े, नगदी और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।
चलती गाड़ी पर लात मारकर गिराया, फिर की लूटपाट
22 मई की रात करीब 8 बजे फरियादी महिला अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम पीपरी से वापस अपने गांव चिलवा लौट रही थी। इसी दौरान पाडलिया नैनगांव फाटे के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए छह अज्ञात बदमाशों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। बदमाशों ने लूट की नीयत से दंपति की मोटरसाइकिल को चलती गाड़ी में लात मारकर नीचे गिरा दिया, जिससे फरियादी महिला को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद बदमाश महिला के हाथ से बैग छीनकर रफूचक्कर हो गए। बैग में दो चांदी के कड़े और 5 हजार रुपये नगद रखे थे। पीड़िता की शिकायत पर थाना बाग में डकैती का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
रिमांड में उगला राज
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। ब मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर टीम ने ग्राम झिरपनिया के पास घेराबंदी कर संदेही मगन भील को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर मगन ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस सनसनीखेज डकैती को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया। रिमांड के दौरान मिली कड़ियों के आधार पर पुलिस ने दूसरे सह-आरोपी दिनेश अनारे को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से लूट गए चांदी के कड़े, नगद राशि और एक बाइक को जप्त किया है।
इनकी रही भूमिका : डकैती के को चंद दिनों में सुलझाने में बाग थाना प्रभारी निरीक्षक कैलाश चौहान, उनि तोसिफ अली, सउनि लोकेश रायपुरिया, सउनि दशरथसिंह चौहान, सउनि कमलेश राठौड़िया, प्रधान आरक्षक सखाराम गोखले, भावसिंह रावत, रेलमसिंह भिण्डे, गजेन्द्र कनेश, कैलाश गेहलोत सहित आरक्षक राजू चौहान, दुर्गेश, सीताराम डोडवे, कलमसिंह डुडवे, लालसिंह चौहान, मुकेश और सुरेश की मुख्य भूमिका रही,इसके साथ ही तकनीकी सहायता के लिए साइबर सेल धार के उनि प्रशांत गुंजाल एवं आरक्षक प्रशांत चौहान का भी विशेष और सराहनीय योगदान रहा।
धार
झाबुआ जिला अस्पताल में धार की बहू ने बिना ऑपरेशन के दिया तीन बेटियों को जन्म
मां और तीनों बच्चों की सेहत में लगातार हो रहा सुधार, डॉक्टर बोले – ऐसे मामलों में ऑपरेशन का ही विकल्प
धार, झाबुआ। जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की उत्कृष्ट सूझबूझ और कुशलता के चलते एक महिला ने बिना किसी जटिल ऑपरेशनके सामान्य प्रसव के जरिए एक साथ तीन स्वस्थ बेटियों को जन्म दिया। वर्तमान में मां और तीनों नवजात बच्चियां पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं।
ऐसे मामलों में ऑपरेशन का ही विकल्प : प्राप्त जानकारी के अनुसार धार जिले के ग्राम कुशलपुरा की निवासी श्रीमती रीना पति सुकराम जिनका मायका झाबुआ का गोपालपुरा है को प्रसव पीड़ा होने पर झाबुआ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गर्भ में तीन बच्चे होने के कारण यह मामला बेहद संवेदनशील और जोखिम भरा था। आमतौर पर ऐसे मामलों में डॉक्टर सिजेरियन ऑपरेशन का ही विकल्प चुनते हैं, लेकिन यहाँ की मेडिकल टीम ने अपनी काबिलियत और धैर्य का परिचय देते हुए पूरी तरह सामान्य और सफल प्रसव कराया।
चिकित्सकों के अनुसार, जन्म लेने वाली तीनों बेटियों का वजन अलग-अलग है पहली बेटी: 1.2 किलोग्राम, दूसरी बेटी: 1.3 किलोग्राम, तीसरी बेटी: 1.8 किलोग्राम कम वजन होने के कारण पहली और दूसरी बच्ची को एहतियात के तौर पर एनआईसीयू शिशु गहन चिकित्सा इकाई में विशेष डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। वहीं, 1.8 किलो वजन वाली तीसरी बेटी पूरी तरह सामान्य होकर वार्ड में अपनी मां के पास है। डॉक्टरों ने बताया कि चारों की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है।
इस बेहद चुनौतीपूर्ण प्रसव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में झाबुआ जिला अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिष्ठा चौहान, नर्सिंग ऑफिसर मंजू निनामा और हिमानी खतरकर सहित लेबर रूम के पूरे स्टाफ की मुख्य भूमिका रही।
-
धार2 weeks agoधार में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई….. 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते डीपीसी रंगे हाथों गिरफ्तार
-
धार5 months agoपूर्व पार्षद व भाजपा नेता सन्नी राठौड़ सहित चार पर प्रकरण दर्ज
-
धार5 months agoधार प्रधान डाकघर में घोटालों का खुलासा……तीन कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज
-
धार5 months agoबदनावर के नवोदय विद्यालय में साइलेंट अटैक से 13 साल की बच्ची की मौत
-
धार2 years agoCM visit In Amzera : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अमझेरा, मिथ्या तोड़ कर लगाएंगे विराम….ढ़ाई घंटे रुकेंगे अमझेरा
-
धार2 years agoधार में सड़क हादसा : दो पुलिसकर्मियों की कार पेड़ से टकराई, एक की मौत
-
धार2 years agoSutra LIVE : स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस, विद्युत वितरण कंपनी का कार्यालय घेरा
-
धार2 years agoमुख्यमंत्री डा मोहन यादव आज अमझेरा की मिथ्या को लगाएंगे विराम

