Connect with us

मध्‍यप्रदेश

मोहन यादव कैबिनेट बैठक में फैसला….. मध्‍यप्रदेश के उज्‍जैन, महेश्‍वर, ओंकारेश्‍वर सहित 17 नगरों में होगी शराबबंदी

Published

on

– बंद हुई शराब दुकानों को दूसरी जगह नही किया जाएगा शिफ्ट, पवित्र पर्यटन नगरी में हमेशा के लिए बंद होगी दुकानें

महेश्वर, खरगोन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सार्थक कर रहे हैं। पवित्र व पर्यटन नगरी महेश्वर में देवी अहिल्याबाई के 300वीं जयंती वर्ष को समर्पित डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक हुई। सीएम ने कहा कि प्रदेश के 17 धार्मिक शहरों में शराबंदी पर फैसला लिया गया है।

दुकानों को शिफ्ट नहीं किया जाएगा

प्रदेश में शराब बंदी को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कैबिनेट बैठक में बड़ा ऐलान कर दिया है। उज्जैन, मंदसौर, अमरकंटक, ओंकारेश्वर, दतिया, सलकनपुर सहित 17 नगरों में शराब की दुकानें बंद करने का फैसला लिया गया है। सीएम ने यह भी किया यहां बंद हुई शराब दुकानों को दूसरी जगह शिफ्ट नहीं किया जाएगा। यह हमेशा के लिए बंद कर दी जाएंगी।

मंडलेश्वर में होगी आमसभा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव महेश्वरी साड़ी तैयार करने वाली महिला बुनकरों से संवाद करेंगे। माना जा रहा है कि बैठक में महेश्वर के साथ प्रदेश के विकास के लिए कई नीतिगत निर्णय लिए जाएंगे। इसके बाद मंडलेश्वर में आमसभा होगी।

कैबिनेट में शामिल होने वालों के लिए 17 प्रकार के मालवी व निमाड़ी व्यंजन हैं। मुख्यमंत्री मंडलेश्वर में 982 करोड़ 59 लाख की महेश्वर-जानापाव उद्वहन सिंचाई योजना का शिलान्यास भी करेंगे। इस योजना से तीन जिलों में पानी पहुंचेगा।

बैठक से पहले सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ मंत्रिमंडल के सदस्यों ने मां अहिल्या को पुष्प अर्पित किए और उनकी राजगादी के दर्शन किए। इसके बाद सभी घाट पर पहुंचे और मां नर्मदा की आरती कर उन्हें चुनरी अर्पित की।

सोर्स – नईदुनिया न्‍यूूज वेबसाइट

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मध्‍यप्रदेश

रतलाम पुलिस ने अंतरराज्यीय एमडी ड्रग मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का किया भंडाफोड़

Published

on

पोल्ट्री फार्म की आड़ में चल रही थी ड्रग्स फैक्ट्री, मास्टरमाइंड जमशेद लाला समेत 4 गिरफ्तार

भारी मात्रा में ड्रग्‍स बनाने का केम‍िकल और उपकरण किए जप्‍त

रतलाम पुलिस एक अंतरराज्यीय एमडी ड्रग मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पिपलोदा थाना क्षेत्र के ग्राम बोरखेड़ा में एक पोल्ट्री फार्म पर दबिश देकर वहां अवैध रूप से संचालित सिंथेटिक ड्रग बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। इस दौरान पुलिस ने कुख्यात तस्कर और मुख्य सरगना जमशेद लाला सहित चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मुर्गियों के बाड़े में बन रहा था ड्रग्‍स
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बोरखेड़ा स्थित एक पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों की आड़ में खतरनाक सिंथेटिक ड्रग्स तैयार की जा रही है। एएसपी विवेक कुमार और एसडीओपी संदीप मालवीय के नेतृत्व में सायबर सेल और कई थानों की संयुक्त टीम ने देर रात पोल्ट्री फार्म की घेराबंदी कर दबिश दी। अचानक हुई इस कार्रवाई से मौके पर मौजूद आरोपियों ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर चारों को दबोच लिया।

करोड़ों का केमिकल और उपकरण बरामद
पुलिस ने मौके से 200 ग्राम तैयार एमडी ड्रग जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा भारी मात्रा में ड्रग बनाने का कच्चा माल और उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मौके से 140 किलो से अधिक MDC केमिकल, 35 किलो HCL और 900 ग्राम प्रोपिओफेनोन के साथ ड्रायर मशीन, गैस भट्टी, इलेक्ट्रिक बोर्ड, छाछ बनाने की मशीन (मिक्सिंग के लिए) और अन्य प्रोसेसिंग उपकरण जप्‍त किए है।

अंतरराज्यीय स्तर पर फैला था नेटवर्क
पकड़ा गया मुख्य आरोपी जमशेद लाला निवासी प्रतापगढ़, राजस्थान एक शातिर और अनुभवी ड्रग निर्माता है। उसके खिलाफ राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में पहले से ही कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पूछताछ में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि फैक्ट्री से दबिश के महज एक दिन पहले ही 3 किलो एमडी की एक बड़ी खेप किसी अज्ञात पार्टी को सप्लाई की गई थी।

पुलिस ने मामले में जमशेद खान उर्फ जमशेद लाला (मुख्य सरगना, राजस्थान), रईस खान निवासी राकोदा, पिपलोदा, युसूफ खान निवासी बोरखेड़ा, पिपलोदा और सलीम उर्फ राजू निवासी बन्नाखेड़ा, जावरा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इनकी रही भूमिका : एसडीओपी संदीप मालवीय, निरीक्षक रमेश कोली थाना प्रभारी पिपलौदा, निरीक्षक अमित कोरी प्रभारी सायबर सेल, निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान, उनि राजेश मालवीय, उनि रघुवीर जोशी, उनि कुलदीप डाबी, उप राजू मखोड, उप निरीक्षक इंद्रपाल सिंह राठौर, प्र आर मनमोहन शर्मा, प्र आर हिम्मत सिंह, प्र आर राहुल उपाध्याय, प्र आर महेंद्र धाकड़, आर बालकृष्ण चंदेल, आर विपुल भावसार, आर राधेश्याम चौहान, आर अभय चौहान, आर सोनपाल, आर रवि, आर प्रीतम, आर नारायण सिंह, आर रोहताश जाट, आर मुकेश, आर राजेश पटेल, आर नरेंद्र सिंह, आर विजयपाल सिंह, आर विजेश पाटीदार की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

मध्‍यप्रदेश

रतलाम पुलिस का ट्रक चालकों से मारपीट और हत्या के मामले का 12 घंटे में खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार

Published

on

लाठी, लोहे की टामी और लात-घूंसों से दोनों भाइयों पर किया गया था जानलेवा हमला

रतलाम। जिले की बिलपांक थाना पुलिस ने ट्रक चालकों के साथ हुई बर्बरता और हत्या के मामले में महज 12 घंटों के भीतर सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त 7 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक घायल आरोपी पुलिस निगरानी में उपचाररत है।

क्या था पूरा मामला
घटना 19 मार्च 2026 की रात की है, जब दो सगे भाई अपने-अपने ट्रक लेकर जा रहे थे। बिलपांक फंटे के पास एक चाय की होटल के सामने कुछ स्थानीय युवकों से उनका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि युवकों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी, लोहे की टामी और लात-घूंसों से दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल ट्रक चालकों को जीएमसी रतलाम के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहाँ उपचार के दौरान एक भाई ने दम तोड़ दिया। दूसरे भाई की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित कुमार और एएसपी विवेक कुमार के निर्देशन में एसडीओपी ग्रामीण किशोर पाटनवाला और बिलपांक थाना प्रभारी निरीक्षक अय्युब खान की एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज और उपलब्ध वीडियो साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की।

आरोपियों की गिरफ्तारी और जप्ती
पुलिस ने दबिश देकर ग्राम चिकलिया निवासी रोहित निनामा, रामेश्वर निनामा, जगदीश, कन्हैयालाल, तुलसीराम और भूरा भाभर सहित एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया है। आरोपी भरत निनामा फिलहाल घायल होने के कारण अस्पताल में है, जिसकी गिरफ्तारी शेष है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्‍त 3 मोटरसाइकिलें, हमले में इस्तेमाल की गई 2 लोहे की टामी और 1 तार वाला लठ जप्‍त किया है।

इनकी रही भूमिका : कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अशोक मईडा, प्रधान आरक्षक राकेश पंवार, आरक्षक कुलदीप व्यास, आरक्षक विनोद सिंगाड़, आरक्षक रोहित चौहान, आरक्षक संजय वास्कले, आरक्षक कमल मारु, आरक्षक निलेश अवास्या तथा शासकीय वाहन चालक आरक्षक धर्मेन्द्र यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

मध्‍यप्रदेश

जावरा पुलिस ने अवैध अफीम के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Published

on

हजारों की अफ‍ीम जप्‍त, एनडीपीएस के तहत अपराध दर्ज

रतलाम। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जावरा शहर पुलिस ने घेराबंदी कर दो युवकों को दबोचा है, जिनके पास से 381 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशानुसार जिले में तस्करों पर नकेल कसी जा रही है। इसी कड़ी में एएसपी विवेक कुमार लाल व सीएसपी युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दीपक कुमार मण्डलोई की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी। 16 मार्च की शाम, पुलिस टीम ने नयामालीपुरा क्षेत्र में श्मशान घाट नर्सरी के पास घेराबंदी की। यहाँ संदिग्ध हालत में घूम रहे दो युवकों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 381 ग्राम अफीम और एक टीवीएस स्टार सिटी बाइक बरामद हुई।

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपीउमेष पिता प्रहलात राठौर और मोहित पिता रतनलाल मालवीय दोनो मंदसौर जिले के निवासी हैं। आरोपियों के कब्‍जें से 381 ग्राम अवैध अफीम जप्‍त की गई है जिसकी कीमत 55 हजार से अधिक है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है। कोर्ट से रिमांड लेकर अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह खेप कहाँ से लाई गई थी और किसे सप्लाई की जानी थी।

कार्रवाई में थाना प्रभारी दीपक कुमार मण्डलोई, एसआई चन्द्रशेखर डिगा, प्रधान आरक्षक जाकिर खान, मृदंग सातपुते, जगदीशचंद्र दमामी, आरक्षक ललितसिंह, रामप्रसाद, राधेश्याम, राजेश, चन्द्रशेखर, सुरेन्द्रसिंह, सवाराम, मोहित, सुगडसिंह, संदीप, मनोहर एवं सायबर सेल टीम का विशेष योगदान रहा।

Continue Reading

Trending

Copyright © 2024 Sutraa News. Made with ❤️ by Junior Digital.

You cannot copy content of this page