Connect with us

धार

कुक्षी पुलिस की जुएं की टेबल पर दबिश…… दो जुआरी मौके से पकड़ाए, कई खेतों के रास्‍ते भागे

Published

on

पुलिस ने 5 पर जुआरियों पर किया प्रकरण दर्ज, पुलिस ने जुआरियों की चौकीदार कर रहे युवक को भी बनाया आरोपी

धार। कुक्षी पुलिस ने जुएंं की टेबल पर दबिश देकर जुआं खेल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है हालांकि पुलिस को देख जुआं खेल रहे कई आरोपी खेतों के रास्‍तेे भागने में सफल हो गए। ग्राम तलवाड़ा तालाब के किनारे खोदरे मे कुछ लोग आसपास के क्षेत्र से ग्राहकों को बुलाकर जुआ फड़ का संचालन कर जुआ खिलवा रहे है। मुखबिर की सूचना पर कुक्षी थाना प्रभारी राजेश यादव ने कार्रवाई की है।

1 मार्च को कुक्षी थाना प्रभारी राजेश यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम तलवाड़ा में तालाब किनारे खाेेदरे में कुछ लोग आसपास के क्षेत्र से ग्राहकों को बुलाकर जुएं की फड़ चला रहे है। सूचना पर कुक्षी थाने से एक पुलिस टीम रवाना हुई। टीम ने कार्यवाही करते हुए तलवाड़ा के आगे खोदरे में दबिश दी तो पुलिस को आता देख जुआरियों ने खेतों मे दौड़ लगा दी। पुलिस टीम ने मौके से दो जुआरी अनिल और कुंदन को पकड़ कर उनके कब्‍जें से 1250 रुपए की नगदी और ताश पत्‍ते जप्‍त किए।

इनकी हुई गिरफ्तारी : नरेन्द्र पिता धुरजी पाटीदार निवासी निसरपुर, कुन्दन पिता रमेश पान्चाल निवासी निसरपुर, पंकेश पिता लक्ष्मण मानकर निवासी बड़ग्यार (चौकीदार ग्राम पंचायत बड़ग्यार), कालू उर्फ वहाब पिता शरीफ खान जाति पठान मुसलमान निवासी तलवाड़ा, प्रीतम पिता कालू मुसलमान निवासी तलवाड़ा।

पकड़े गये जुआरियो ने बताया कि ग्राम पंचायत बड़ग्यार का चौकीदार पंकेश पिता लक्ष्मण निवासी बड़ग्यार एवं तलवाड़ा गाँव का कालू उर्फ वहाब पिता शरीफ खान जाति पठान के साथ कालू का लड़का प्रीतम पिता कालू पठान तीनो मिलकर जुआ फड़ का संचालन कर रहे थे। कालू का लड़का प्रीतम पुलिस की निगरानी चौकीदारी कर रहा था जिसने दूर से ही पुलिस टीम को आता देखकर जुआ फड़ पर फोन लगाकर जानकारी दी जिससे जुआरियो ने खेतो मे दौड़ लगा दी थी। जुआ खिलवाने वाले आरोपी पंकेश पिता लक्ष्मण मानकर निवासी बड़ग्यार (चौकीदार ग्राम पंचायत बड़ग्यार), कालू उर्फ वहाब पिता शरीफ खान जाति पठान मुसलमान निवासी तलवाड़ा, प्रीतम पिता कालू मुसलमान निवासी तलवाड़ा मौके से भाग गये जिनकी तलाश मे पुलिस टीमो द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। चौकीदार पंकेश मानकर पहले भी जुआ खेलने खिलवाने मे दो बार पकड़ा जा चुका है। तलवाड़ा का ही कालू उर्फ वहाब पठान भी पहले पंकेश के साथ ही जुआ फड़ संचालन करता हुआ पकड़ा गया है।

इनकी रही भू‍म‍िका – उक्‍त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश यादव, सहायक उप निरीक्षक चंचलसिंह चौहान, प्रधान आरक्षक सतीश, आरक्षक अजय, आरक्षक रमेश, मेंगला कनेश, प्रदीप एवं निसरपुर चौकी प्रभारी रवि वास्के, सहायक उपनिरीक्षक शंकरसिंह तोमर, सैनिक कालूसिंह एवं सायबर सेल धार से आर. प्रशान्त चौहान, शुभम शर्मा का विशेष योगदान रहा है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने उक्‍त टीम को पुरुस्‍क्त करने की घोषणा की है।

धार

शहर के पीजी कॉलेज के सामने से सरेराह युवती का अपहरण करने वाले दो ईनामी आरोपी गि‍रफ्तार

Published

on

प्रेम-प्रसंग में की थी वारदात, गंधवानी क्षेत्र से पुलिस ने दोनों को दबौचा

धार। शहर के पीजी कॉलेज के सामने से सरेराह युवती का अपहरण करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को नौगांव पुलिस टीम ने गिरफतार किया है। आरोपी पिछले दो सालों से फरार थे, आरोपियों की गिरफतारी के लिए पुलिस ने पांच-पांच हजार रुपए का ईनाम भी घोषित किया था। लगातार दबिश के बाद गंधवानी क्षेत्र से पुलिस संतोष उर्फ गोलु पिता शंकर बामनिया उम 25 वर्ष एवं उमंग उर्फ उमनसिंह पिता केनसिंह चौहान उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम कनेरी चौकी डेहरी मुखबीर की सूचना पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से प्रकरण के बारे में पूछताछ कर कोर्ट के समक्ष पेश किया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

यह था मामला
दरअसल नौगांव थाना अंतर्गत पीजी कॉलेज में एमए की परीक्षा देने के लिए इंदौर से एक युवती धार आई थी। घटना दिनांक 17 जनवरी 2024 को शाम के समय परीक्षा देकर कॉलेज से इंदौर नाके की और जा रही थी, इसी दौरान चार पहिया वाहन से आरोपी आए व युवती का अपहरण कर अपने साथ लेकर चले गए थे। पूरा मामला प्रेम-प्रसंग से जुडा हुआ था, पुलिस की 10 टीमें सक्रिय हुई व बाग क्षेत्र से युवती को देर रात बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस ने अपहरण सहित आठ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था। जिले में स्थाई वारंट तामिली अपराधियों की धरपकड को लेकर एसपी सचिन शर्मा के मार्गदर्शन में अभियान चलाया जा रहा है। इसी कडी में संतोष व उमंग को गिरफतार किया गया है। उक्ते कार्यवाही थाना प्रभारी हिरुसिंह रावत, प्रआर हेमराज कटारा, थावरसिंह निंगवाल, आरक्षक अनिलसिंह बीसी, देवेन्द्र परमार, रामराज गुर्जर, आकाश बामनिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Continue Reading

धार

धार कांग्रेस में अल्पसंख्यक मोर्चे के नए जिलाध्यक्ष के लिए वन-टू-वन मंथन, दावेदारों से लिए आवेदन, बंद कमरे में हुई चर्चा

Published

on

प्रभारी कुरैशी दो टूक…… सक्रिय और जमीनी स्तर पर पकड़ रखने वाले कार्यकर्ताओं को ही प्राथमिकता

धार। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान के तहत धार जिले में अल्पसंख्यक कांग्रेस को नए सिरे से मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है। अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देश पर धार जिला मुख्यालय पर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य अल्पसंख्यक कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष का चयन और आगामी चुनावों के मद्देनजर संगठन का बूथ स्तर तक विस्तार करना रहा।

दावेदारों से लिए आवेदन, बंद कमरे में हुई चर्चा
अभियान के तहत धार पहुंचे जिला प्रभारी साजिद कुरैशी ने बैठक के दौरान स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने नए जिलाध्यक्ष पद के लिए इच्छुक दावेदारों से बंद लिफाफे में आवेदन आमंत्रित किए। प्रभारी कुरैशी ने स्पष्ट किया कि संगठन में सक्रिय और जमीनी स्तर पर पकड़ रखने वाले कार्यकर्ताओं को ही प्राथमिकता दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन चर्चा कर संगठन की जमीनी हकीकत का फीडबैक भी लिया।

बूथ स्तर पर विचारधारा मजबूत करने पर जोर
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि अल्पसंख्यक कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है। उन्होंने संगठन को और अधिक गतिशील व सक्रिय बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे और आपसी एकजुटता पर बल दिया। वहीं बैठक के मुख्य वक्ता पारितोष सिंह ने संगठन सृजन अभियान के मूल उद्देश्यों पर कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं के कंधों पर है। जब हमारा बूथ मजबूत होगा, तभी संगठन हर चुनौती का सामना करने में सक्षम बनेगा।

बैठक में ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद
कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व अध्यक्ष डॉ. रफ़ीक शेख के स्वागत भाषण से हुई। मंच संचालन प्रकोष्ठ अध्यक्ष शकील खान ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन टोनी छाबड़ा द्वारा व्यक्त किया गया। बैठक में
शाकिर भाई एडवोकेट, अजगर भाई, डॉ. जियाउल हक, डॉ. जाकिर गुणवाद, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रवक्ता अजय सिंह ठाकुर, सतपाल बरनाला, राजेश पवार, शाकिर केसुर जावेद खान खलघाट और रोहित कामदार ने बैठक में अपने विचार रखे।

बैठक के अंत में उपस्थित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधियों ने एक सुर में संकल्प लिया कि वे आपसी मतभेदों को भुलाकर संगठन सृजन अभियान को सफल बनाएंगे और कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाएंगे।

Continue Reading

धार

बाग पुलिस ने पाडलिया नैनगांव फाटे पर हुई डकैती का किया पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

Published

on

चलती गाड़ी पर दंपत्ति को लात मारकर गिराया, फिर की थी लूटपाट

धार। बाग थाना पुलिस ने पाडलिया नैनगांव फाटे के पास दंपति को लात मारकर गिराने और बैग लूटने वाली गैंग का पर्दाफाश कर दिया है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके चार अन्य साथियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पकड़े गए बदमाशों के पास से लूटे गए चांदी के कड़े, नगदी और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।

चलती गाड़ी पर लात मारकर गिराया, फिर की लूटपाट
22 मई की रात करीब 8 बजे फरियादी महिला अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम पीपरी से वापस अपने गांव चिलवा लौट रही थी। इसी दौरान पाडलिया नैनगांव फाटे के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए छह अज्ञात बदमाशों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। बदमाशों ने लूट की नीयत से दंपति की मोटरसाइकिल को चलती गाड़ी में लात मारकर नीचे गिरा दिया, जिससे फरियादी महिला को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद बदमाश महिला के हाथ से बैग छीनकर रफूचक्कर हो गए। बैग में दो चांदी के कड़े और 5 हजार रुपये नगद रखे थे। पीड़िता की शिकायत पर थाना बाग में डकैती का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

रिमांड में उगला राज
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। ब मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर टीम ने ग्राम झिरपनिया के पास घेराबंदी कर संदेही मगन भील को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर मगन ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस सनसनीखेज डकैती को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया। रिमांड के दौरान मिली कड़ियों के आधार पर पुलिस ने दूसरे सह-आरोपी दिनेश अनारे को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से लूट गए चांदी के कड़े, नगद राशि और एक बाइक को जप्‍त किया है।

इनकी रही भूमि‍का : डकैती के को चंद दिनों में सुलझाने में बाग थाना प्रभारी निरीक्षक कैलाश चौहान, उनि तोसिफ अली, सउनि लोकेश रायपुरिया, सउनि दशरथसिंह चौहान, सउनि कमलेश राठौड़िया, प्रधान आरक्षक सखाराम गोखले, भावसिंह रावत, रेलमसिंह भिण्डे, गजेन्द्र कनेश, कैलाश गेहलोत सहित आरक्षक राजू चौहान, दुर्गेश, सीताराम डोडवे, कलमसिंह डुडवे, लालसिंह चौहान, मुकेश और सुरेश की मुख्य भूमिका रही,इसके साथ ही तकनीकी सहायता के लिए साइबर सेल धार के उनि प्रशांत गुंजाल एवं आरक्षक प्रशांत चौहान का भी विशेष और सराहनीय योगदान रहा।

Continue Reading

Website Owner : Lakhan Tank

Contact us : +919770922244

Advertisement

Trending

Copyright © 2024 Sutraa News. Made with ❤️ by Junior Digital.

You cannot copy content of this page