मध्यप्रदेश
महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गुजरात, आंध्रप्रदेश राज्यो में चोरी की वारदातें करनी वाली बाग-टांडा के चार ईनामी आरोपी पकड़ाए…….1 करोड से अधिक के सोने के गहने मिले
दिन में टॉरगेट फिक्स कर रात में देते थे चोरियों की वारदातों को अंजाम, चारो पर हजारों का ईनाम था घोषित
– महंगी एसयूवी में घूमता था गिरोह सरगना खड़क सिंह, करोड़ों की संपत्ति का मालिक
इंदौर। शहर में चोरी की वारदातें करनी वाली शातिर बाग टांडा गैंग के 4 ईनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है, पुलिस ने आरोपियों के कब्जें से करोड़ो के सोने – चांदी के जेवरात और नगदी के साथ दो पहिया वाहनों को जप्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने छिंदवाड़ा के साथ महाराष्ट्र सहित दर्जनों चोरियों की वारदातें कबूली है। गिरफ्तार आरोपी नकबजनी की वारदातों के शातिर थे, यह मिनटों में घरों का ताला तोड़कर चोरियों की वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाते थे।
इंदौर शहर में अपराधों पर अंकुश लगाने हेमु आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह द्वारा पूर्व में शातिर बदमाशों की गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन में पुलिस उपायुक्त जोन 01 विनोद कुमार मीना द्वारा पूर्व में हुई नकबजनी की वारदातों में लिप्त गिरोह की पतारसी कर कार्यवाही के लिए दिए निर्देशासुरा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 01 आलोक कुमार शर्मा व सहायक पुलिस आयुक्त आजाद नगर हिमांशु कार्तिकेय द्वारा तेजाजी नगर थाना प्रभारी आदित्य सिघांरिया के नेतृत्व में निरीक्षक देवेंद्र मरकाम की टीम गठित कर कार्ययोजना बना कर लगाया गया।
गठित की गई स्पेशल टीम द्वारा लगातार अलिराजपुर के ग्राम बोरी के साथ धार जिले के टांडा में दबिशें दी गई। करीब 5 माह तक लगातार इन जिलों में दिन रात सक्रिय रहकर मुखबिरों के माध्यम से सूचनाएं एकत्रित कर डीसीपी जोन 01 को शातिर नकबजनों के संबंध में जानकारियां दी गई। सायबर शाखा की सहायता से नकबजनों की हर गतिविधि पर तकनीकी निगरानी रखी गई। टीम ने पाया कि शातिर नकबजन रात में कभी भी अपने घरों पर नही सोते है वह बाग टांडा की पहाडियों पर जमीन पर सोते है, शातिर नकबजनों को बाग टांडा की दुर्गम पहाडियों में आधी रात के अंधेरे में 4 से 5 किलोमीटर पैदल चलकर पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी
1 – गिरोह सरगना खड़क सिंह : इस पर 6 मामले दर्ज हैं। नागपुर के रेहटी थाने व छिंदवाड़ा में भी इसने चोरियां कबूली हैं। ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं है। महंगी एसयूवी में घूमता है और करोड़ों की संपत्ति का मालिक है। यह संपत्ति चोरी के माल से बनाई है।
2 – सुमलसिंह : इस पर 4 अपराध हैं। ये अकोला में हुई नकबजनी में फरार है।
3 – गमरसिंह : 12 अपराध दर्ज हैं।
4 – रम्मू मसानिया : 3 अपराध हैं। सभी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित है। इन्होंने मप्र, महाराष्ट्र, गुजरात और आंध्र प्रदेश में नकबजनी की दर्जनों वारदातें की हैं।
तरीका ए वारदात – उपरोक्त नकबजनों से पूछताछ करते नकबजनों द्वारा इंदौर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रो मे अपने शातिर साथियों के साथ योजना बनाकर नकबजनी की वारदात करना बताया। पूछताछ में नकबजनों ने बताया कि वह योजना बनाकर महाराष्ट्र,मध्यप्रदेश,गुजरात,आंध्रप्रदेश राज्यो में गैंग के साथ नकबजनी की वारदात कर वहाँ से फरार हो जाते थे। आरोपी अधिकतर ताला लगे बंद घरो में ही नकबजनी की वारदात करते थे जिसमें घटना के समय मोबाईल नही ले जाते थे तथा दिन में ही कालोनियों की रैकी कर टारगेट फिक्स करते थे उसके बाद अंधेरा होते ही वहाँ पहुच जाते थे तथा सुनसान स्थान पर बैठकर लोगो के सोने का इंतजार करते थे और पेचकस,कटर,पट्टी पाना से बंद घरो के लाँक तोड देते थे। वहाँ से सोने चांदी के जेवरात व नगदी चुराकर भाग जाते थे।
पुलिस ने आरोपियों से 1 किलो 60 ग्राम सोने के जेवरात, 6 किलो 240 ग्राम चांदी के जेवरात कीमती 1 करोड़ 23 लाख रुपए और 3 लाख नगदी के साथ दो बाइक के साथ औजारों को जप्त किया है। पुलिस ने बताया कि उपरोक्त शातिर नकबजनो के विरुध्द कई जिलो मे अपराध पंजीबंध्द होकर प्रकरण न्यायालय मे विचाराधीन है। सभी संगठित गिरोह बनाकर वारदात करते हैं इनके विरुध्द संगठित अपराध की धारा 111(4)बीएनएस बढ़ायी जावेगी जिसमे आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है तथा इनकी चल अचल सम्पति की जानकारी प्राप्त कर नये कानून की धारा 107 बीएनएसएस के तहत सम्पति अटैचमैन्ट की कार्यवाही की भी जावेगी
उपरोक्त कार्यवाही में तेजाजीनगर थाना प्रभारीीदित्य सिंघारिया, निरीक्षक देवेद्र मरकाम , मनोज दुबे , देवेन्द्र परिहार, विजेन्द्र सिहं चौहान, अभिनव शर्मा, नितिन बिल्लौरिया, अरूण घुरैया, गोविन्दा गाडगे, दिपेन्द्र राणा के साथ ही फिंगर प्रिंट शाखा के एसीपी अवनेश बुधोलिया, पवन वर्मा,प्रणव अग्रवाल तथा सायबर शाखा के अमित खत्री, गोवर्धन, प्रशांत, हेमन्त की महत्वपूर्ण व सराहनीय भूमिका रही।
मध्यप्रदेश
रतलाम पुलिस ने अंतरराज्यीय एमडी ड्रग मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का किया भंडाफोड़
पोल्ट्री फार्म की आड़ में चल रही थी ड्रग्स फैक्ट्री, मास्टरमाइंड जमशेद लाला समेत 4 गिरफ्तार
भारी मात्रा में ड्रग्स बनाने का केमिकल और उपकरण किए जप्त
रतलाम पुलिस एक अंतरराज्यीय एमडी ड्रग मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पिपलोदा थाना क्षेत्र के ग्राम बोरखेड़ा में एक पोल्ट्री फार्म पर दबिश देकर वहां अवैध रूप से संचालित सिंथेटिक ड्रग बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। इस दौरान पुलिस ने कुख्यात तस्कर और मुख्य सरगना जमशेद लाला सहित चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
मुर्गियों के बाड़े में बन रहा था ड्रग्स
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बोरखेड़ा स्थित एक पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों की आड़ में खतरनाक सिंथेटिक ड्रग्स तैयार की जा रही है। एएसपी विवेक कुमार और एसडीओपी संदीप मालवीय के नेतृत्व में सायबर सेल और कई थानों की संयुक्त टीम ने देर रात पोल्ट्री फार्म की घेराबंदी कर दबिश दी। अचानक हुई इस कार्रवाई से मौके पर मौजूद आरोपियों ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर चारों को दबोच लिया।
करोड़ों का केमिकल और उपकरण बरामद
पुलिस ने मौके से 200 ग्राम तैयार एमडी ड्रग जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा भारी मात्रा में ड्रग बनाने का कच्चा माल और उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मौके से 140 किलो से अधिक MDC केमिकल, 35 किलो HCL और 900 ग्राम प्रोपिओफेनोन के साथ ड्रायर मशीन, गैस भट्टी, इलेक्ट्रिक बोर्ड, छाछ बनाने की मशीन (मिक्सिंग के लिए) और अन्य प्रोसेसिंग उपकरण जप्त किए है।

अंतरराज्यीय स्तर पर फैला था नेटवर्क
पकड़ा गया मुख्य आरोपी जमशेद लाला निवासी प्रतापगढ़, राजस्थान एक शातिर और अनुभवी ड्रग निर्माता है। उसके खिलाफ राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में पहले से ही कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पूछताछ में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि फैक्ट्री से दबिश के महज एक दिन पहले ही 3 किलो एमडी की एक बड़ी खेप किसी अज्ञात पार्टी को सप्लाई की गई थी।
पुलिस ने मामले में जमशेद खान उर्फ जमशेद लाला (मुख्य सरगना, राजस्थान), रईस खान निवासी राकोदा, पिपलोदा, युसूफ खान निवासी बोरखेड़ा, पिपलोदा और सलीम उर्फ राजू निवासी बन्नाखेड़ा, जावरा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इनकी रही भूमिका : एसडीओपी संदीप मालवीय, निरीक्षक रमेश कोली थाना प्रभारी पिपलौदा, निरीक्षक अमित कोरी प्रभारी सायबर सेल, निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान, उनि राजेश मालवीय, उनि रघुवीर जोशी, उनि कुलदीप डाबी, उप राजू मखोड, उप निरीक्षक इंद्रपाल सिंह राठौर, प्र आर मनमोहन शर्मा, प्र आर हिम्मत सिंह, प्र आर राहुल उपाध्याय, प्र आर महेंद्र धाकड़, आर बालकृष्ण चंदेल, आर विपुल भावसार, आर राधेश्याम चौहान, आर अभय चौहान, आर सोनपाल, आर रवि, आर प्रीतम, आर नारायण सिंह, आर रोहताश जाट, आर मुकेश, आर राजेश पटेल, आर नरेंद्र सिंह, आर विजयपाल सिंह, आर विजेश पाटीदार की सराहनीय भूमिका रही।
मध्यप्रदेश
रतलाम पुलिस का ट्रक चालकों से मारपीट और हत्या के मामले का 12 घंटे में खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार
लाठी, लोहे की टामी और लात-घूंसों से दोनों भाइयों पर किया गया था जानलेवा हमला
रतलाम। जिले की बिलपांक थाना पुलिस ने ट्रक चालकों के साथ हुई बर्बरता और हत्या के मामले में महज 12 घंटों के भीतर सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त 7 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक घायल आरोपी पुलिस निगरानी में उपचाररत है।
क्या था पूरा मामला
घटना 19 मार्च 2026 की रात की है, जब दो सगे भाई अपने-अपने ट्रक लेकर जा रहे थे। बिलपांक फंटे के पास एक चाय की होटल के सामने कुछ स्थानीय युवकों से उनका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि युवकों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी, लोहे की टामी और लात-घूंसों से दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल ट्रक चालकों को जीएमसी रतलाम के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहाँ उपचार के दौरान एक भाई ने दम तोड़ दिया। दूसरे भाई की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित कुमार और एएसपी विवेक कुमार के निर्देशन में एसडीओपी ग्रामीण किशोर पाटनवाला और बिलपांक थाना प्रभारी निरीक्षक अय्युब खान की एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज और उपलब्ध वीडियो साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की।
आरोपियों की गिरफ्तारी और जप्ती
पुलिस ने दबिश देकर ग्राम चिकलिया निवासी रोहित निनामा, रामेश्वर निनामा, जगदीश, कन्हैयालाल, तुलसीराम और भूरा भाभर सहित एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया है। आरोपी भरत निनामा फिलहाल घायल होने के कारण अस्पताल में है, जिसकी गिरफ्तारी शेष है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 3 मोटरसाइकिलें, हमले में इस्तेमाल की गई 2 लोहे की टामी और 1 तार वाला लठ जप्त किया है।
इनकी रही भूमिका : कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अशोक मईडा, प्रधान आरक्षक राकेश पंवार, आरक्षक कुलदीप व्यास, आरक्षक विनोद सिंगाड़, आरक्षक रोहित चौहान, आरक्षक संजय वास्कले, आरक्षक कमल मारु, आरक्षक निलेश अवास्या तथा शासकीय वाहन चालक आरक्षक धर्मेन्द्र यादव की सराहनीय भूमिका रही।
मध्यप्रदेश
जावरा पुलिस ने अवैध अफीम के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
हजारों की अफीम जप्त, एनडीपीएस के तहत अपराध दर्ज
रतलाम। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जावरा शहर पुलिस ने घेराबंदी कर दो युवकों को दबोचा है, जिनके पास से 381 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई है।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशानुसार जिले में तस्करों पर नकेल कसी जा रही है। इसी कड़ी में एएसपी विवेक कुमार लाल व सीएसपी युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दीपक कुमार मण्डलोई की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी। 16 मार्च की शाम, पुलिस टीम ने नयामालीपुरा क्षेत्र में श्मशान घाट नर्सरी के पास घेराबंदी की। यहाँ संदिग्ध हालत में घूम रहे दो युवकों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 381 ग्राम अफीम और एक टीवीएस स्टार सिटी बाइक बरामद हुई।
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपीउमेष पिता प्रहलात राठौर और मोहित पिता रतनलाल मालवीय दोनो मंदसौर जिले के निवासी हैं। आरोपियों के कब्जें से 381 ग्राम अवैध अफीम जप्त की गई है जिसकी कीमत 55 हजार से अधिक है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है। कोर्ट से रिमांड लेकर अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह खेप कहाँ से लाई गई थी और किसे सप्लाई की जानी थी।
कार्रवाई में थाना प्रभारी दीपक कुमार मण्डलोई, एसआई चन्द्रशेखर डिगा, प्रधान आरक्षक जाकिर खान, मृदंग सातपुते, जगदीशचंद्र दमामी, आरक्षक ललितसिंह, रामप्रसाद, राधेश्याम, राजेश, चन्द्रशेखर, सुरेन्द्रसिंह, सवाराम, मोहित, सुगडसिंह, संदीप, मनोहर एवं सायबर सेल टीम का विशेष योगदान रहा।
-
धार2 weeks agoधार में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई….. 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते डीपीसी रंगे हाथों गिरफ्तार
-
धार5 months agoपूर्व पार्षद व भाजपा नेता सन्नी राठौड़ सहित चार पर प्रकरण दर्ज
-
धार5 months agoधार प्रधान डाकघर में घोटालों का खुलासा……तीन कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज
-
धार5 months agoबदनावर के नवोदय विद्यालय में साइलेंट अटैक से 13 साल की बच्ची की मौत
-
धार2 years agoCM visit In Amzera : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अमझेरा, मिथ्या तोड़ कर लगाएंगे विराम….ढ़ाई घंटे रुकेंगे अमझेरा
-
धार2 years agoधार में सड़क हादसा : दो पुलिसकर्मियों की कार पेड़ से टकराई, एक की मौत
-
धार2 years agoSutra LIVE : स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस, विद्युत वितरण कंपनी का कार्यालय घेरा
-
धार2 years agoमुख्यमंत्री डा मोहन यादव आज अमझेरा की मिथ्या को लगाएंगे विराम

