Connect with us

धार

भिलाला समाज का प्रांतीय सम्मेलन धार में कल….. मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे शिरकत

Published

on

19 जिलाें से जुटेंगे 20 हजार लोग,परिचय सम्मेलन के साथ होगा प्रतिभाओं का सम्मान

कलेक्‍टर-एसपी ने किया कार्यक्रम स्‍थल का नि‍रीक्षण, तैयारिया देखी

धार। भिलाला समाज द्वारा अपनी संस्कृति के संरक्षण और शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में समाज को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन कल, 11 अक्टूबर को धार के किला मैदान पर किया जा रहा है। यह आयोजन पहली बार धार जिले में हो रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य आदिवासी बहुल क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच बनाना है। पूर्व में यह सम्मेलन इंदौर में आयोजित होता था।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देंगे मार्गदर्शन
इस ऐतिहासिक सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे धार पहुँचेंगे और करीब एक घंटे तक कार्यक्रम में उपस्थित रहकर समाज को मार्गदर्शन देंगे। इस अवसर पर, आदिवासी भिलाला समाज अपनी पारंपरिक वेशभूषा में मुख्यमंत्री का सम्मान करेगा।

19 जिलों से जुटेंगे 20 हजार लोग; व्यापक तैयारियां
इस विशाल आयोजन में प्रदेश के 19 जिलों से करीब 20 हजार समाजजनों के शामिल होने का अनुमान है। इसी के चलते किला मैदान पर 60 बाय 350 स्क्वायर फीट के एक विशाल डोम में व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं।
कार्यक्रम में धार, आलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, इंदौर, देवास, उज्जैन, रतलाम, आगर-मालवा, हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, भोपाल, राजगढ़, गुना सहित अन्य स्थानों से समाज के लोग हिस्सा लेंगे।

कुरीतियों को खत्म करने और विकास पर रहेगा जोर
सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज को जागरूक करना और युवा पीढ़ी को शिक्षित बनाना है। कार्यक्रम में कुरीतियों को खत्म करने, समाज के विकास, जनजाति संस्कृति की रक्षा, तथा स्वास्थ्य और शिक्षा पर गहन मंथन किया जाएगा। समाज सुधार का संकल्प भी लिया जाएगा।

प्रतिभाओं का सम्मान और परिचय सम्मेलन
संगठन द्वारा इस मंच से समाज की प्रतिभावान छात्र-छात्राओं व खेलकूद और समाजसेवा में उत्कृष्ट काम करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। साथ ही, युवक-युवती परिचय सम्मेलन का भी आयोजन होगा।

गैर-राजनीतिक मंच पर जुटेंगे जनप्रतिनिधि
यह आयोजन गैर-राजनीतिक होगा। इसमें मुख्यमंत्री के साथ ही केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान, विजय शाह और खरगोन-बड़वानी सांसद गजेंद्र पटेल सहित विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है, जो एक साथ मंच पर नजर आएंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कलेक्टर प्रियंक मिश्र, पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी सहित अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धार

धार नगर पालिका में मनमानी…. परिषद को अंधेरे में रख गरीबों पर थोपा स्वच्छता शुल्क, छत भी नीलाम करने की तैयारी

Published

on

नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि बोले – नगर पालिका अब सेवा के बजाय लूट का केंद्र बन गई, निजी हितों को साधने के लिए नियमों को ताक पर रखे अधिकारी

कॉम्प्लेक्स की छत की डीलिंग पर उठाए सवाल, बिना परिषद की सहमति के लिए जा रहे ये निर्णय चुने हुए जनप्रतिनिधियों के अधिकारों का हनन

धार। नगर पालिका में इन दिनों नियमों को ताक पर रखकर जनता पर आर्थिक बोझ लादने का खेल चल रहा है। आय बढ़ाने के नाम पर गरीब हाथठेला और रेहड़ी वालों से स्वच्छता शुल्क वसूलने और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की छत को मनमाने तरीके से किराए पर दिया जा रहा है, नगर पालिका अब सेवा के बजाय लूट का केंद्र बन गई है, उक्‍त आरोप नेता प्रतिपक्ष प्रत‍िनिध‍ी व जिला कांग्रेस प्रवक्ता अजय ठाकुर ने नपा पर लगाए है।

शिवराज सरकार के आदेशों की अनदेखी
ठाकुर ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट आदेश दिए थे कि हाथठेला और रेहड़ी वालों से प्रतिदिन कर नहीं वसूला जाएगा, क्योंकि इसकी आड़ में भ्रष्टाचार की संभावनाएं अधिक रहती हैं। पूर्व में भी पार्षद सारिका अजय सिंह ठाकुर ने इस वसूली का कड़ा विरोध कर इसे रुकवाया था। इसके बावजूद, वर्तमान सीएमओ और पीआईसी सदस्यों ने सरकार के आदेशों को नजरअंदाज कर वसूली फिर शुरू कर दी है। हैरानी की बात यह है कि इस कर को लेकर परिषद की बैठक में कोई विधिवत प्रस्ताव भी पास नहीं किया गया।

कॉम्प्लेक्स की छत की डीलिंग पर उठाए सवाल
मामला सिर्फ टैक्स तक सीमित नहीं है, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की छत को किराए पर देने की प्रक्रिया को भी ठाकुर ने संदिग्ध बताया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह प्रस्ताव अध्यक्ष या राजस्व अधिकारी को लाना चाहिए, लेकिन सीएमओ इसमें स्वयं अत्यधिक रुचि दिखा रहे हैं। चर्चा है कि अधिकारी पहले ही किसी निजी पार्टी से डील कर चुके हैं, इसलिए परिषद की अनुमति के बिना ही आनन-फानन में प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। बिना परिषद की सहमति के लिए जा रहे ये निर्णय सीधे तौर पर चुने हुए जनप्रतिनिधियों के अधिकारों का हनन है।

मुख्य नगरपालिका अधिकारी को चुने हुए जनप्रतिनिधियों और जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। निजी हितों को साधने के लिए नियमों को ताक पर रखा जा रहा है। यदि कलेक्टर महोदय ने इस मामले में हस्तक्षेप कर तानाशाही नहीं रोकी, तो हम उग्र आंदोलन करेंगे – अजय ठाकुर

कलेक्टर से हस्तक्षेप की मांग
कांग्रेस नेता ने कलेक्‍टर से मांग की है कि नगर पालिका की इन तानाशाही नीतियों और अवैध वसूली पर तुरंत रोक लगाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि हाथठेला संचालकों से वसूली बंद नहीं हुई और कॉम्प्लेक्स की छत की नीलामी प्रक्रिया पारदर्शी नहीं रही, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सड़कों पर उतरकर उग्र विरोध प्रदर्शन करेगी।

Continue Reading

धार

काबरवा घाटी से पानवा के बीच लुटेरों का आतंक, बस परिचालक पर जानलेवा हमला कर लूटी बाइक और नकदी

Published

on

बेरहमी से पीटाई के बाद लहूलुहान अवस्था में खेत में फेंककर हुए फरार

धार। जिले के गंधवानी थाना क्षेत्र अंतर्गत पानवा मालपुरा से काबरवा घाटी तक का मार्ग राहगीरों के लिए काल बनता जा रहा है। बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे बेसुध हालत में खेत में फेंककर फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भेसावाद निवासी राहुल अचाले जो मालविया बस में परिचालक है, अपनी ड्यूटी खत्म कर रात करीब साढे 8 बजे गंधवानी से अपने गांव लौट रहा था। पानवा मालपुरा के आगे पहले से घात लगाकर बैठे अज्ञात बदमाशों ने उसे रोका और जानलेवा हमला कर दिया। बदमाश राहुल को घसीटते हुए पास के मक्का के खेत में ले गए, जहां उसे बेरहमी से पीटा गया। लुटेरे उसकी बाइक, मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हो गए। गंभीर चोटों के कारण राहुल रात भर लहूलुहान अवस्था में खेत में ही बेहोश पड़ा रहा।

सुबह जब राहुल काम पर नहीं पहुंचा और उसका मोबाइल बंद आया, तो बस चालक और परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। सुबह करीब 8 बजे परिजनों को काबरवा घाटी के पास उसकी लोकेशन की आशंका हुई। मौके पर पहुंचने पर राहुल मक्का के खेत में उल्टा पड़ा मिला। उसकी सांसें चल रही थीं, जिसके बाद उसे तत्काल बाइक से बड़वानी के संजीवनी अस्पताल ले जाया गया, जहां वह उनका उपचार जारी है।

काबरवा घाटी से पानवा के बीच का यह हिस्सा अब लूट का हॉटस्पॉट बन चुका है। ग्रामीणों में पुलिस के प्रति भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं। बदमाश पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं, लेकिन पुलिस केवल केस दर्ज करने तक सीमित है। गश्त न होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। फिलहाल गंधवानी पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Continue Reading

धार

किसान परिवार का आरोप, अख‍िलेश चौधरी ने प्‍लाॅट पर कब्‍जा किया, जान से मारने की दे रहा धमकी

Published

on

मामला सिव‍िल कोर्ट में है, आगामी दिनों सुनवाई, आरोप बेबुनियाद है – अख‍िलेश चाैधरी

धार। शहर की क्वींस पार्क कॉलोनी निवासी किसान विनोद चौहान और उनके परिवार ने अखिलेश चौधरी पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए है, शुक्रवार को एक निजी होटल में प्रेसवार्ता में विनोद चौहान ने बताया कि अखि‍लेश चौधरी उनके प्‍लॉट पर अवैध कब्‍जा कर कर जान से मारने की धमकी दे रहा है, जब अख‍िलेश चौधरी से उक्‍त मामले में चर्चा की गई तो उन्‍होंने बताया कि मामला सि‍व‍िल कोर्ट में जिसकी आने वाली 10 अप्रैल को सुनवाई है, आराेप बेबुनियाद है।

विनोद चौहान ने बताया कि सुंदर वन कॉलोनी स्थित प्लॉट नंबर-9, जो उनकी पत्नी शीतल चौहान के नाम पर पंजीकृत है, उस पर अखिलेश चौधरी अवैध रूप से कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। 27 फरवरी को जब हम मौके पर पहुंचे, तो अखिलेश वहां लोहे के एंगल लगा रहा था। विरोध करने पर उसने मुझे और मेरी पत्नी को लोहे की टामी से बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी दी थी, घटना के बाद कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज कराया गया, लेकिन कार्रवाई के बावजूद अख‍िलेश वर्तमान में उसने प्लॉट पर ईंटें और टैंकर खड़े कर दिए हैं।

प्रेस वार्ता के दौरान विनोद चौहान ने अखिलेश चौधरी पर आरोप लगाते हुए बताया कि अखिलेश के विरुद्ध कोतवाली और नौगांव थाने में 25 से 30 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह नौगांव थाने का सूचीबद्ध गुंडा रह चुका है। उस पर पूर्व में जिलाबदर और रासुका जैसी सख्त कार्रवाई भी हो चुकी है। बावजूद इसके, वह खुद को प्रशासन से ऊपर बताते हुए खुलेआम घूम रहा है और पीड़ित परिवार को डरा-धमका रहा है।

कलेक्टर-एसपी से न्याय की मांग
विनोद चौहान ने कहा कि अखि‍लेश के खौफ के कारण उनके बच्चे स्कूल जाने से डर रहे हैं और पूरे परिवार में डर का माहौल है । उन्होंने धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी से अपील की है कि प्रशासन त्‍वरित कार्रवाई करें और मेरी बरसों की जमा पूंजी का प्लॉट को इस भूमाफिया से बचाया जाए।

जब मामले में अख‍िलेश चौधरी से चर्चा की गई तो उन्‍होंने बताया कि उक्‍त मामला सिव‍िल कोर्ट में है दो तारीखें भी मामले में लग चुकी है, आने वाली 10 तारीख को भी कोर्ट में सुनवाई होना है, विनाेद चौहान पूर्व में उनके साथ ही काम करता था, आपसी परिवारिक संबंध थे, विनोद पर भरोसा कर रजिस्‍ट्री कराई थी, बाद में विनोद बदल गया और आराे लगाने लगा।

Continue Reading

Website Owner : Lakhan Tank

Contact us : +919770922244

Advertisement

Trending

Copyright © 2024 Sutraa News. Made with ❤️ by Junior Digital.

You cannot copy content of this page