Connect with us

धार

क्राइम बुलेटिन : कोतवाली पुलिस ने हत्या, दुष्कर्म और चोरी के मामलों में 7 आरोपी व 3 बाल अपचारी किए गिरफ्तार

Published

on

भूतिया हत्याकांड के तीन आरोपी और धराएं, हत्‍या में शामिल अब तक 14 आरोपी गिरफ्तार

पाडलिया में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी बाल अपचारी गिरफ्तार….दौलत नगर में चोरी की वारदात का भी खुलासा

धार। कोतवाली पुलिस ने पिछले कुछ समय से फरार चल रहे हत्या, मारपीट, दुष्कर्म और चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नगर पुलिस अधीक्षक सुजावल जग्गा और थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान के नेतृत्व में गठित टीमों ने अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 10 लोगों जिसमें आरोपी और 3 बाल अपचारी को हिरासत में लिया है।

भूतिया हत्याकांड : 3 और गिरफ्तार, अब तक 14 पुलिस की गिरफ्त में
ग्राम भूतिया में 30 अक्टूबर 2025 को खेत की मेंढ़ के विवाद में शेरसिंह की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर कुल 16 आरोपियों को नामजद किया था। पूर्व में 11 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। हाल ही में मुखबिर की सूचना पर सावरिया होटल से आरोपी आयुष डामोर, लोकेश डामोर और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त लकड़ी भी जब्त की गई है।

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी बाल अपचारी गिरफ्तार
थाना कोतवाली में दर्ज पोक्सो एक्ट के एक मामले में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसाकर ले जाने और उसके साथ गलत काम करने वाले फरार बाल अपचारी को पुलिस ने 2 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला 16 नवंबर 2025 को दर्ज किया गया था। आरोपी ने सितंबर-अक्टूबर के दौरान पाडलिया खेत के एक कमरे में नाबालिब से दुष्‍कर्म किया था।

दौलत नगर में चोरी की वारदात का खुलासा
1 जनवरी की मध्य रात्रि को दौलत नगर में एक सूने मकान का ताला तोड़कर एलईडी टीवी चोरी करने वाले बाल अपचारी को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से लालबाग इलाके से घेराबंदी कर अपचारी को पकड़ा। उसके कब्जे से चोरी की गई एलईडी टीवी और चोरी में इस्तेमाल की गई लोहे की टामी जब्त की गई है।

गुलमोहर कॉलोनी विवाद : 4 नामजद आरोपी गिरफ्तार
29 दिसंबर को गुलमोहर कॉलोनी और जिला अस्पताल में हुए दो गुटों के विवाद में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। इस मामले में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई थीं। पुलिस ने दबिश देकर मुख्य आरोपी अजगर बागवान, कासिम बागवान, शाहरुख और वसीम पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। पुराने विवाद के चलते हुए इस झगड़े में कई लोग नामजद थे।

पुलिस टीम की रही सराहनीय भूमिका
इन सभी महत्वपूर्ण कार्रवाइयों में थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान, उपनिरीक्षक सपना डोडिया, अशोक लहरी, सउनि सुनील कुशवाहा, प्रधान आरक्षक अरविंद चौहान, अजयसिंह चौहान, आरक्षक रामनरेश यादव, राममूर्ति रावत और पूरी कोतवाली टीम की विशेष भूमिका रही।

धार

शहर के पीजी कॉलेज के सामने से सरेराह युवती का अपहरण करने वाले दो ईनामी आरोपी गि‍रफ्तार

Published

on

प्रेम-प्रसंग में की थी वारदात, गंधवानी क्षेत्र से पुलिस ने दोनों को दबौचा

धार। शहर के पीजी कॉलेज के सामने से सरेराह युवती का अपहरण करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को नौगांव पुलिस टीम ने गिरफतार किया है। आरोपी पिछले दो सालों से फरार थे, आरोपियों की गिरफतारी के लिए पुलिस ने पांच-पांच हजार रुपए का ईनाम भी घोषित किया था। लगातार दबिश के बाद गंधवानी क्षेत्र से पुलिस संतोष उर्फ गोलु पिता शंकर बामनिया उम 25 वर्ष एवं उमंग उर्फ उमनसिंह पिता केनसिंह चौहान उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम कनेरी चौकी डेहरी मुखबीर की सूचना पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से प्रकरण के बारे में पूछताछ कर कोर्ट के समक्ष पेश किया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

यह था मामला
दरअसल नौगांव थाना अंतर्गत पीजी कॉलेज में एमए की परीक्षा देने के लिए इंदौर से एक युवती धार आई थी। घटना दिनांक 17 जनवरी 2024 को शाम के समय परीक्षा देकर कॉलेज से इंदौर नाके की और जा रही थी, इसी दौरान चार पहिया वाहन से आरोपी आए व युवती का अपहरण कर अपने साथ लेकर चले गए थे। पूरा मामला प्रेम-प्रसंग से जुडा हुआ था, पुलिस की 10 टीमें सक्रिय हुई व बाग क्षेत्र से युवती को देर रात बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस ने अपहरण सहित आठ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था। जिले में स्थाई वारंट तामिली अपराधियों की धरपकड को लेकर एसपी सचिन शर्मा के मार्गदर्शन में अभियान चलाया जा रहा है। इसी कडी में संतोष व उमंग को गिरफतार किया गया है। उक्ते कार्यवाही थाना प्रभारी हिरुसिंह रावत, प्रआर हेमराज कटारा, थावरसिंह निंगवाल, आरक्षक अनिलसिंह बीसी, देवेन्द्र परमार, रामराज गुर्जर, आकाश बामनिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Continue Reading

धार

धार कांग्रेस में अल्पसंख्यक मोर्चे के नए जिलाध्यक्ष के लिए वन-टू-वन मंथन, दावेदारों से लिए आवेदन, बंद कमरे में हुई चर्चा

Published

on

प्रभारी कुरैशी दो टूक…… सक्रिय और जमीनी स्तर पर पकड़ रखने वाले कार्यकर्ताओं को ही प्राथमिकता

धार। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान के तहत धार जिले में अल्पसंख्यक कांग्रेस को नए सिरे से मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है। अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देश पर धार जिला मुख्यालय पर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य अल्पसंख्यक कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष का चयन और आगामी चुनावों के मद्देनजर संगठन का बूथ स्तर तक विस्तार करना रहा।

दावेदारों से लिए आवेदन, बंद कमरे में हुई चर्चा
अभियान के तहत धार पहुंचे जिला प्रभारी साजिद कुरैशी ने बैठक के दौरान स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने नए जिलाध्यक्ष पद के लिए इच्छुक दावेदारों से बंद लिफाफे में आवेदन आमंत्रित किए। प्रभारी कुरैशी ने स्पष्ट किया कि संगठन में सक्रिय और जमीनी स्तर पर पकड़ रखने वाले कार्यकर्ताओं को ही प्राथमिकता दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन चर्चा कर संगठन की जमीनी हकीकत का फीडबैक भी लिया।

बूथ स्तर पर विचारधारा मजबूत करने पर जोर
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि अल्पसंख्यक कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है। उन्होंने संगठन को और अधिक गतिशील व सक्रिय बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे और आपसी एकजुटता पर बल दिया। वहीं बैठक के मुख्य वक्ता पारितोष सिंह ने संगठन सृजन अभियान के मूल उद्देश्यों पर कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं के कंधों पर है। जब हमारा बूथ मजबूत होगा, तभी संगठन हर चुनौती का सामना करने में सक्षम बनेगा।

बैठक में ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद
कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व अध्यक्ष डॉ. रफ़ीक शेख के स्वागत भाषण से हुई। मंच संचालन प्रकोष्ठ अध्यक्ष शकील खान ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन टोनी छाबड़ा द्वारा व्यक्त किया गया। बैठक में
शाकिर भाई एडवोकेट, अजगर भाई, डॉ. जियाउल हक, डॉ. जाकिर गुणवाद, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रवक्ता अजय सिंह ठाकुर, सतपाल बरनाला, राजेश पवार, शाकिर केसुर जावेद खान खलघाट और रोहित कामदार ने बैठक में अपने विचार रखे।

बैठक के अंत में उपस्थित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधियों ने एक सुर में संकल्प लिया कि वे आपसी मतभेदों को भुलाकर संगठन सृजन अभियान को सफल बनाएंगे और कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाएंगे।

Continue Reading

धार

बाग पुलिस ने पाडलिया नैनगांव फाटे पर हुई डकैती का किया पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

Published

on

चलती गाड़ी पर दंपत्ति को लात मारकर गिराया, फिर की थी लूटपाट

धार। बाग थाना पुलिस ने पाडलिया नैनगांव फाटे के पास दंपति को लात मारकर गिराने और बैग लूटने वाली गैंग का पर्दाफाश कर दिया है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके चार अन्य साथियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पकड़े गए बदमाशों के पास से लूटे गए चांदी के कड़े, नगदी और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।

चलती गाड़ी पर लात मारकर गिराया, फिर की लूटपाट
22 मई की रात करीब 8 बजे फरियादी महिला अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम पीपरी से वापस अपने गांव चिलवा लौट रही थी। इसी दौरान पाडलिया नैनगांव फाटे के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए छह अज्ञात बदमाशों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। बदमाशों ने लूट की नीयत से दंपति की मोटरसाइकिल को चलती गाड़ी में लात मारकर नीचे गिरा दिया, जिससे फरियादी महिला को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद बदमाश महिला के हाथ से बैग छीनकर रफूचक्कर हो गए। बैग में दो चांदी के कड़े और 5 हजार रुपये नगद रखे थे। पीड़िता की शिकायत पर थाना बाग में डकैती का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

रिमांड में उगला राज
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। ब मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर टीम ने ग्राम झिरपनिया के पास घेराबंदी कर संदेही मगन भील को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर मगन ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस सनसनीखेज डकैती को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया। रिमांड के दौरान मिली कड़ियों के आधार पर पुलिस ने दूसरे सह-आरोपी दिनेश अनारे को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से लूट गए चांदी के कड़े, नगद राशि और एक बाइक को जप्‍त किया है।

इनकी रही भूमि‍का : डकैती के को चंद दिनों में सुलझाने में बाग थाना प्रभारी निरीक्षक कैलाश चौहान, उनि तोसिफ अली, सउनि लोकेश रायपुरिया, सउनि दशरथसिंह चौहान, सउनि कमलेश राठौड़िया, प्रधान आरक्षक सखाराम गोखले, भावसिंह रावत, रेलमसिंह भिण्डे, गजेन्द्र कनेश, कैलाश गेहलोत सहित आरक्षक राजू चौहान, दुर्गेश, सीताराम डोडवे, कलमसिंह डुडवे, लालसिंह चौहान, मुकेश और सुरेश की मुख्य भूमिका रही,इसके साथ ही तकनीकी सहायता के लिए साइबर सेल धार के उनि प्रशांत गुंजाल एवं आरक्षक प्रशांत चौहान का भी विशेष और सराहनीय योगदान रहा।

Continue Reading

Website Owner : Lakhan Tank

Contact us : +919770922244

Advertisement

Trending

Copyright © 2024 Sutraa News. Made with ❤️ by Junior Digital.

You cannot copy content of this page