धार
धामनोद पुलिस ने दुष्कर्म और मारपीट के आरोपी को 48 घंटो में किया गिरफ्तार
जाने से मारने की धमकी देकर आरोपी ने युवती से किया था दुष्कर्म
धामनोद थाना पुलिस ने दुष्कर्म और डराने-धमकाने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।
जानकारी के अनुसार, 28 फरवरी को एक पीड़िता ने धामनोद थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी सावन चौहान ने उसे जान से मारने की धमकी देकर डराया और जबरन एक कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और पैसों की मांग करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। एसडीओपी मोनिका सिंह के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण ठाकरे के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की।
लगातार प्रयासों और संदिग्ध ठिकानों पर दबिश के बाद पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सावन पिता बलवंत सिंह चौहान निवासी ग्राम नजरपुर थाना मंडलेश्वर, जिला खरगोन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे के साथ उप निरीक्षक विजय वास्कले, प्रधान आरक्षक धीरज सिंह जादौन, आरक्षक इंद्रपाल लोधी और आरक्षक अशोक मुनिया की सराहनीय भूमिका रही।
धार
धार नगर पालिका में मनमानी…. परिषद को अंधेरे में रख गरीबों पर थोपा स्वच्छता शुल्क, छत भी नीलाम करने की तैयारी
नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि बोले – नगर पालिका अब सेवा के बजाय लूट का केंद्र बन गई, निजी हितों को साधने के लिए नियमों को ताक पर रखे अधिकारी
कॉम्प्लेक्स की छत की डीलिंग पर उठाए सवाल, बिना परिषद की सहमति के लिए जा रहे ये निर्णय चुने हुए जनप्रतिनिधियों के अधिकारों का हनन
धार। नगर पालिका में इन दिनों नियमों को ताक पर रखकर जनता पर आर्थिक बोझ लादने का खेल चल रहा है। आय बढ़ाने के नाम पर गरीब हाथठेला और रेहड़ी वालों से स्वच्छता शुल्क वसूलने और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की छत को मनमाने तरीके से किराए पर दिया जा रहा है, नगर पालिका अब सेवा के बजाय लूट का केंद्र बन गई है, उक्त आरोप नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधी व जिला कांग्रेस प्रवक्ता अजय ठाकुर ने नपा पर लगाए है।
शिवराज सरकार के आदेशों की अनदेखी
ठाकुर ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट आदेश दिए थे कि हाथठेला और रेहड़ी वालों से प्रतिदिन कर नहीं वसूला जाएगा, क्योंकि इसकी आड़ में भ्रष्टाचार की संभावनाएं अधिक रहती हैं। पूर्व में भी पार्षद सारिका अजय सिंह ठाकुर ने इस वसूली का कड़ा विरोध कर इसे रुकवाया था। इसके बावजूद, वर्तमान सीएमओ और पीआईसी सदस्यों ने सरकार के आदेशों को नजरअंदाज कर वसूली फिर शुरू कर दी है। हैरानी की बात यह है कि इस कर को लेकर परिषद की बैठक में कोई विधिवत प्रस्ताव भी पास नहीं किया गया।
कॉम्प्लेक्स की छत की डीलिंग पर उठाए सवाल
मामला सिर्फ टैक्स तक सीमित नहीं है, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की छत को किराए पर देने की प्रक्रिया को भी ठाकुर ने संदिग्ध बताया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह प्रस्ताव अध्यक्ष या राजस्व अधिकारी को लाना चाहिए, लेकिन सीएमओ इसमें स्वयं अत्यधिक रुचि दिखा रहे हैं। चर्चा है कि अधिकारी पहले ही किसी निजी पार्टी से डील कर चुके हैं, इसलिए परिषद की अनुमति के बिना ही आनन-फानन में प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। बिना परिषद की सहमति के लिए जा रहे ये निर्णय सीधे तौर पर चुने हुए जनप्रतिनिधियों के अधिकारों का हनन है।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी को चुने हुए जनप्रतिनिधियों और जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। निजी हितों को साधने के लिए नियमों को ताक पर रखा जा रहा है। यदि कलेक्टर महोदय ने इस मामले में हस्तक्षेप कर तानाशाही नहीं रोकी, तो हम उग्र आंदोलन करेंगे – अजय ठाकुर
कलेक्टर से हस्तक्षेप की मांग
कांग्रेस नेता ने कलेक्टर से मांग की है कि नगर पालिका की इन तानाशाही नीतियों और अवैध वसूली पर तुरंत रोक लगाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि हाथठेला संचालकों से वसूली बंद नहीं हुई और कॉम्प्लेक्स की छत की नीलामी प्रक्रिया पारदर्शी नहीं रही, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सड़कों पर उतरकर उग्र विरोध प्रदर्शन करेगी।
धार
काबरवा घाटी से पानवा के बीच लुटेरों का आतंक, बस परिचालक पर जानलेवा हमला कर लूटी बाइक और नकदी
बेरहमी से पीटाई के बाद लहूलुहान अवस्था में खेत में फेंककर हुए फरार
धार। जिले के गंधवानी थाना क्षेत्र अंतर्गत पानवा मालपुरा से काबरवा घाटी तक का मार्ग राहगीरों के लिए काल बनता जा रहा है। बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे बेसुध हालत में खेत में फेंककर फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भेसावाद निवासी राहुल अचाले जो मालविया बस में परिचालक है, अपनी ड्यूटी खत्म कर रात करीब साढे 8 बजे गंधवानी से अपने गांव लौट रहा था। पानवा मालपुरा के आगे पहले से घात लगाकर बैठे अज्ञात बदमाशों ने उसे रोका और जानलेवा हमला कर दिया। बदमाश राहुल को घसीटते हुए पास के मक्का के खेत में ले गए, जहां उसे बेरहमी से पीटा गया। लुटेरे उसकी बाइक, मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हो गए। गंभीर चोटों के कारण राहुल रात भर लहूलुहान अवस्था में खेत में ही बेहोश पड़ा रहा।
सुबह जब राहुल काम पर नहीं पहुंचा और उसका मोबाइल बंद आया, तो बस चालक और परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। सुबह करीब 8 बजे परिजनों को काबरवा घाटी के पास उसकी लोकेशन की आशंका हुई। मौके पर पहुंचने पर राहुल मक्का के खेत में उल्टा पड़ा मिला। उसकी सांसें चल रही थीं, जिसके बाद उसे तत्काल बाइक से बड़वानी के संजीवनी अस्पताल ले जाया गया, जहां वह उनका उपचार जारी है।
काबरवा घाटी से पानवा के बीच का यह हिस्सा अब लूट का हॉटस्पॉट बन चुका है। ग्रामीणों में पुलिस के प्रति भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं। बदमाश पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं, लेकिन पुलिस केवल केस दर्ज करने तक सीमित है। गश्त न होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। फिलहाल गंधवानी पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
धार
किसान परिवार का आरोप, अखिलेश चौधरी ने प्लाॅट पर कब्जा किया, जान से मारने की दे रहा धमकी
मामला सिविल कोर्ट में है, आगामी दिनों सुनवाई, आरोप बेबुनियाद है – अखिलेश चाैधरी
धार। शहर की क्वींस पार्क कॉलोनी निवासी किसान विनोद चौहान और उनके परिवार ने अखिलेश चौधरी पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए है, शुक्रवार को एक निजी होटल में प्रेसवार्ता में विनोद चौहान ने बताया कि अखिलेश चौधरी उनके प्लॉट पर अवैध कब्जा कर कर जान से मारने की धमकी दे रहा है, जब अखिलेश चौधरी से उक्त मामले में चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि मामला सिविल कोर्ट में जिसकी आने वाली 10 अप्रैल को सुनवाई है, आराेप बेबुनियाद है।
विनोद चौहान ने बताया कि सुंदर वन कॉलोनी स्थित प्लॉट नंबर-9, जो उनकी पत्नी शीतल चौहान के नाम पर पंजीकृत है, उस पर अखिलेश चौधरी अवैध रूप से कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। 27 फरवरी को जब हम मौके पर पहुंचे, तो अखिलेश वहां लोहे के एंगल लगा रहा था। विरोध करने पर उसने मुझे और मेरी पत्नी को लोहे की टामी से बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी दी थी, घटना के बाद कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज कराया गया, लेकिन कार्रवाई के बावजूद अखिलेश वर्तमान में उसने प्लॉट पर ईंटें और टैंकर खड़े कर दिए हैं।
प्रेस वार्ता के दौरान विनोद चौहान ने अखिलेश चौधरी पर आरोप लगाते हुए बताया कि अखिलेश के विरुद्ध कोतवाली और नौगांव थाने में 25 से 30 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह नौगांव थाने का सूचीबद्ध गुंडा रह चुका है। उस पर पूर्व में जिलाबदर और रासुका जैसी सख्त कार्रवाई भी हो चुकी है। बावजूद इसके, वह खुद को प्रशासन से ऊपर बताते हुए खुलेआम घूम रहा है और पीड़ित परिवार को डरा-धमका रहा है।
कलेक्टर-एसपी से न्याय की मांग
विनोद चौहान ने कहा कि अखिलेश के खौफ के कारण उनके बच्चे स्कूल जाने से डर रहे हैं और पूरे परिवार में डर का माहौल है । उन्होंने धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी से अपील की है कि प्रशासन त्वरित कार्रवाई करें और मेरी बरसों की जमा पूंजी का प्लॉट को इस भूमाफिया से बचाया जाए।
जब मामले में अखिलेश चौधरी से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि उक्त मामला सिविल कोर्ट में है दो तारीखें भी मामले में लग चुकी है, आने वाली 10 तारीख को भी कोर्ट में सुनवाई होना है, विनाेद चौहान पूर्व में उनके साथ ही काम करता था, आपसी परिवारिक संबंध थे, विनोद पर भरोसा कर रजिस्ट्री कराई थी, बाद में विनोद बदल गया और आराे लगाने लगा।
-
धार3 months agoपूर्व पार्षद व भाजपा नेता सन्नी राठौड़ सहित चार पर प्रकरण दर्ज
-
धार3 months agoधार प्रधान डाकघर में घोटालों का खुलासा……तीन कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज
-
धार3 months agoबदनावर के नवोदय विद्यालय में साइलेंट अटैक से 13 साल की बच्ची की मौत
-
धार2 years agoCM visit In Amzera : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अमझेरा, मिथ्या तोड़ कर लगाएंगे विराम….ढ़ाई घंटे रुकेंगे अमझेरा
-
धार2 years agoधार में सड़क हादसा : दो पुलिसकर्मियों की कार पेड़ से टकराई, एक की मौत
-
धार2 years agoमुख्यमंत्री डा मोहन यादव आज अमझेरा की मिथ्या को लगाएंगे विराम
-
धार2 years agoSutra LIVE : स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस, विद्युत वितरण कंपनी का कार्यालय घेरा
-
धार2 years agoSUTRA NEWS : बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चैन खिंचकर ले बड़ा बदमाश, CCTV में कैद हुई घटना

