Connect with us

धार

धामनोद में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पथराव, टीआई घायल

Published

on

सरकारी गाडियों में तोडफोड़, अतिक्रमण विधायक और ग्रामीणों के बीच चल रहा था विवाद

धार। जिले की धरमपुरी तहसील के ग्राम सिरसोदिया में अतिक्रमण हटाने पहुंचे प्रशासनिक अमले पर पथराव हो गया हैं, सुबह 10 बजे के करीब राजस्‍व सहित पुलिस विभाग का अमला मकान का अतिक्रमण हटाने पहुंचा था। अचानक ग्रामीणों ने पथराव शुरु कर दिया, जिसमें धामनोद थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे सहित कुछ अन्‍य लोग घायल हो गए है। सूचना पर आसपास के थानों का अतिरिक्तअ पुलिसबल भी गांव भेजा गया है। पथराव के दौरान सरकारी वाहनों के कांच भी फूट गए हैं, इधर प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए व ग्रामीणों को समझाईश देने की कोशिश भी की जा रही है।

दरअसल धामनोद थाना अंतर्गत ग्राम सिरसोदिया में जमीन विवाद भाजपा विधायक कालुसिंह ठाकुर व क्षेत्र के ग्रामीणों के बीच चल रहा है। इस विवाद के चलते पहले भी मारपीट की घटना हो चुकी है। घायल थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। हालात पर काबू पाने के लिए प्रशासन ने आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया। मनावर एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। हालात सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे तहसीलदार और पुलिस बल एक मकान का अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे।

धार

मांडू पहुंचे राज्यपाल मंगूभाई पटेल, हेलीपैड पर हुआ भव्य स्वागत

Published

on

ऐतिहासिक धरोहरों का दीदार के साथ प्राचीन विरासत से रूबरू होंगे

धार। प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल शनिवार को धार जिले की ऐतिहासिक पर्यटन नगरी मांडू पहुंचे। मांडू स्थित हेलीपैड पर राज्यपाल का भव्य और गरिमामय स्वागत किया गया। उनके आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

राज्यपाल के हेलीपैड पर उतरते ही केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी उनकी अगवानी की।

ऐतिहासिक धरोहरों का करेंगे दीदार
स्वागत समारोह के पश्चात राज्यपाल पटेल स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होने और मांडू की विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन करने के लिए प्रस्थान कर गए। अपने प्रवास के दौरान वे मांडू की प्राचीन विरासत से रूबरू होंगे।

Continue Reading

धार

रिंगनोद के गौमुख धाम मंदिर उंडेड में हुई लूट का पर्दाफाश… एक आरोपी गिरफ्तार

Published

on

पुलिस ने लूटी गई बाइक की बरामद, वारदात शामिल अन्‍य आरोपियों की तलाश जारी

धार, सरदारपुर। जिले के प्रसिद्ध गौमुख धाम उंडेड में बीते दिनों हुई लूट की वारदात में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके पास से लूटी गई एक मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।

क्या था मामला?
बीती 31 मार्च को गौमुख धाम उंडेड में अज्ञात बदमाशों ने फरियादी और उसके दो साथियों के साथ मारपीट की थी। बदमाश डरा-धमकाकर उनसे दो मोटरसाइकिलें लूटकर फरार हो गए थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस की घेराबंदी
पुलिस अधीक्षकमयंक अवस्थी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल बेलापुरकार और एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। थाना प्रभारी अनिल कुमार जाधव और चौकी प्रभारी गुलाबसिंह भयड़िया की टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर राजेंद्र पिता भंवरसिंह भील निवासी काकड़वा को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने लूट की वारदात कबूल की, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर लूटी गई एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। पुलिस के अनुसार इस वारदात में शामिल अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं।

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी अनिल जाधव, रिंगनोद चौकी प्रभारी गुलाबसिंह भयड़िया, सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र नरवरिया, प्रधान आरक्षक मेहर सिंह के साथ शिवाजी, अनिल, दिनेश, राहुल और मुनसिंह की अहम भूमि‍का रही।

Continue Reading

धार

धार नगर पालिका में मनमानी…. परिषद को अंधेरे में रख गरीबों पर थोपा स्वच्छता शुल्क, छत भी नीलाम करने की तैयारी

Published

on

नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि बोले – नगर पालिका अब सेवा के बजाय लूट का केंद्र बन गई, निजी हितों को साधने के लिए नियमों को ताक पर रखे अधिकारी

कॉम्प्लेक्स की छत की डीलिंग पर उठाए सवाल, बिना परिषद की सहमति के लिए जा रहे ये निर्णय चुने हुए जनप्रतिनिधियों के अधिकारों का हनन

धार। नगर पालिका में इन दिनों नियमों को ताक पर रखकर जनता पर आर्थिक बोझ लादने का खेल चल रहा है। आय बढ़ाने के नाम पर गरीब हाथठेला और रेहड़ी वालों से स्वच्छता शुल्क वसूलने और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की छत को मनमाने तरीके से किराए पर दिया जा रहा है, नगर पालिका अब सेवा के बजाय लूट का केंद्र बन गई है, उक्‍त आरोप नेता प्रतिपक्ष प्रत‍िनिध‍ी व जिला कांग्रेस प्रवक्ता अजय ठाकुर ने नपा पर लगाए है।

शिवराज सरकार के आदेशों की अनदेखी
ठाकुर ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट आदेश दिए थे कि हाथठेला और रेहड़ी वालों से प्रतिदिन कर नहीं वसूला जाएगा, क्योंकि इसकी आड़ में भ्रष्टाचार की संभावनाएं अधिक रहती हैं। पूर्व में भी पार्षद सारिका अजय सिंह ठाकुर ने इस वसूली का कड़ा विरोध कर इसे रुकवाया था। इसके बावजूद, वर्तमान सीएमओ और पीआईसी सदस्यों ने सरकार के आदेशों को नजरअंदाज कर वसूली फिर शुरू कर दी है। हैरानी की बात यह है कि इस कर को लेकर परिषद की बैठक में कोई विधिवत प्रस्ताव भी पास नहीं किया गया।

कॉम्प्लेक्स की छत की डीलिंग पर उठाए सवाल
मामला सिर्फ टैक्स तक सीमित नहीं है, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की छत को किराए पर देने की प्रक्रिया को भी ठाकुर ने संदिग्ध बताया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह प्रस्ताव अध्यक्ष या राजस्व अधिकारी को लाना चाहिए, लेकिन सीएमओ इसमें स्वयं अत्यधिक रुचि दिखा रहे हैं। चर्चा है कि अधिकारी पहले ही किसी निजी पार्टी से डील कर चुके हैं, इसलिए परिषद की अनुमति के बिना ही आनन-फानन में प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। बिना परिषद की सहमति के लिए जा रहे ये निर्णय सीधे तौर पर चुने हुए जनप्रतिनिधियों के अधिकारों का हनन है।

मुख्य नगरपालिका अधिकारी को चुने हुए जनप्रतिनिधियों और जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। निजी हितों को साधने के लिए नियमों को ताक पर रखा जा रहा है। यदि कलेक्टर महोदय ने इस मामले में हस्तक्षेप कर तानाशाही नहीं रोकी, तो हम उग्र आंदोलन करेंगे – अजय ठाकुर

कलेक्टर से हस्तक्षेप की मांग
कांग्रेस नेता ने कलेक्‍टर से मांग की है कि नगर पालिका की इन तानाशाही नीतियों और अवैध वसूली पर तुरंत रोक लगाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि हाथठेला संचालकों से वसूली बंद नहीं हुई और कॉम्प्लेक्स की छत की नीलामी प्रक्रिया पारदर्शी नहीं रही, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सड़कों पर उतरकर उग्र विरोध प्रदर्शन करेगी।

Continue Reading

Trending

Copyright © 2024 Sutraa News. Made with ❤️ by Junior Digital.

You cannot copy content of this page