Connect with us

धार

मोहम्‍मद ने सोनू बनकर की दोस्‍ती….शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर कि‍या दुष्‍कर्म

Published

on

राजगढ़ से दिल्‍ली तक लेकर गया आरोपी, दस्‍तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर कराए

पुलिस ने दिल्‍ली के मेट्रो स्‍टेशन से किया पीड़‍िता को दस्‍तयाब, पढ‍िए धर्मातरण, दुष्‍कर्म और ब्‍लैकमेल की दर्दभरी कहानी

धार जिले के राजगढ़ थाने में उत्तर प्रदेश के एक युवक के विरुद्ध दुष्कर्म जान से मारने की धमकी और अवैध धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने खुद को हिंदू बताकर युवती से दोस्ती की थी और बाद में डरा-धमकाकर उसका शारीरिक शोषण किया, आरोपी यहां भी नही रुका वह पीड़‍िता को धर्म परिवर्तन कराने दिल्‍ली तक ले गया, इसी बीच राजगढ़ पुलिस ने पीड़‍िता को दिल्‍ली के मेट्रो स्‍टेशन से दस्‍तयाब कर लिया।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार राजगढ़ निवासी 21 वर्षीय कॉलेज छात्रा की दोस्ती करीब दो साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से मोहम्मद निजाम उर्फ सोनू निवासी मुरादाबाद उत्‍तरप्रदेश से हुई थी। आरोपी राजगढ़ में ही पीड़‍िता के घर के समीप किराए से रहकर कारपेंटर का काम करता था उसने ने शुरुआत में अपनी मुस्लिम पहचान छिपाई और खुद को सोनू बताकर युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया।

ब्लैकमेल कर किया शारीरिक शोषण
शिकायत में बताया गया कि करीब दो साल पहले आरोपी ने युवती को अपने कमरे पर बुलाकर पहली बार जबरन दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी लगातार डरा-धमकाकर उसका शोषण करता रहा। कुछ समय पूर्व जब पीड़िता गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने शादी का झांसा दिया लेकिन साथ ही शर्त रखी कि उसे इस्लाम धर्म अपनाना होगा और नमाज पढ़नी होगी।

दिल्ली ले जाकर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव
फरवरी और मार्च 2026 के दौरान आरोपी पीड़िता को झांसा देकर दिल्ली ले गया। वहां कोर्ट में कुछ दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर कराए गए और निकाह के लिए मौलवी से भी मिलवाया गया। दिल्ली में रहते हुए पीड़िता को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। जब उसने विरोध किया, तो आरोपी उसे दरगाह ले जाकर धर्म परिवर्तन कराने की जिद करने लगा। इसी बीच राजगढ़ थाने में युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी।

पुलिस टीम ने लोकेशन के आधार पर दिल्ली मेट्रो स्टेशन के पास से आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा और युवती को सुरक्षित बरामद कर राजगढ़ लाया गया। पहले आरोपी के डर से युवती चुप रही और आरोपी के खिलाफ बयान नही दिए, परिजनों के सहयोग से उसने अब पूरी आपबीती पुलिस को बताई। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद निजाम उर्फ सोनू पिता रईस अहमद के विरुद्ध धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के साथ दुष्‍कर्म सहित अन्‍य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया था।

धार

झाबुआ जिला अस्पताल में धार की बहू ने बिना ऑपरेशन के दिया तीन बेटियों को जन्म

Published

on

मां और तीनों बच्‍चों की सेहत में लगातार हो रहा सुधार, डॉक्‍टर बोले – ऐसे मामलों में ऑपरेशन का ही विकल्‍प

धार, झाबुआ। जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की उत्कृष्ट सूझबूझ और कुशलता के चलते एक महिला ने बिना किसी जटिल ऑपरेशनके सामान्य प्रसव के जरिए एक साथ तीन स्वस्थ बेटियों को जन्म दिया। वर्तमान में मां और तीनों नवजात बच्चियां पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं।

ऐसे मामलों में ऑपरेशन का ही विकल्‍प : प्राप्त जानकारी के अनुसार धार जिले के ग्राम कुशलपुरा की निवासी श्रीमती रीना पति सुकराम जिनका मायका झाबुआ का गोपालपुरा है को प्रसव पीड़ा होने पर झाबुआ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गर्भ में तीन बच्चे होने के कारण यह मामला बेहद संवेदनशील और जोखिम भरा था। आमतौर पर ऐसे मामलों में डॉक्टर सिजेरियन ऑपरेशन का ही विकल्प चुनते हैं, लेकिन यहाँ की मेडिकल टीम ने अपनी काबिलियत और धैर्य का परिचय देते हुए पूरी तरह सामान्य और सफल प्रसव कराया।

चिकित्सकों के अनुसार, जन्म लेने वाली तीनों बेटियों का वजन अलग-अलग है पहली बेटी: 1.2 किलोग्राम, दूसरी बेटी: 1.3 किलोग्राम, तीसरी बेटी: 1.8 किलोग्राम कम वजन होने के कारण पहली और दूसरी बच्ची को एहतियात के तौर पर एनआईसीयू शिशु गहन चिकित्सा इकाई में विशेष डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। वहीं, 1.8 किलो वजन वाली तीसरी बेटी पूरी तरह सामान्य होकर वार्ड में अपनी मां के पास है। डॉक्टरों ने बताया कि चारों की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है।

इस बेहद चुनौतीपूर्ण प्रसव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में झाबुआ जिला अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिष्ठा चौहान, नर्सिंग ऑफिसर मंजू निनामा और हिमानी खतरकर सहित लेबर रूम के पूरे स्टाफ की मुख्य भूमिका रही।

Continue Reading

धार

धामनोद में नर्मदा पुल से कूदकर आत्‍महत्‍या की कोशिश कर रहे अधेड़ को पुलिस ने बचाया

Published

on

डायल-112 की एफआरवी गाड़ी सूचना मिलते की चंद मिनटों में पहुंची, परिजनों के सुपुर्द किया

धार। मध्य प्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा की तत्परता और सूझबूझ से एक व्यक्ति की जान बच गई। खलघाट स्थित नर्मदा नदी के बड़े पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर रहे एक 45 वर्षीय अधेड़ को पुलिस स्टाफ ने ऐन वक्त पर पहुंचकर सुरक्षित बचा लिया।

क्या है पूरा मामला?
प्राप्‍त जानकारी के अनुसार 112 कंट्रोल रूम को एक आपातकालीन सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया कि खलघाट स्थित नर्मदा ब्रिज पर एक व्यक्ति खड़ा है और नदी में कूदकर अपनी जान देने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही डायल-112 की एफआरवी गाड़ी तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस कर्मियों ने बिना एक पल गंवाए घटना स्थल पर पहुंचकर तत्परता दिखाई और आत्महत्या का प्रयास कर रहे व्यक्ति को सूझबूझ से सुरक्षित पकड़ लिया।

परिजनों के सुपुर्द किया
पुलिस पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम राकेश म्हाले निवासी ऊन जिला खरगोन बताया। डायल-112 स्टाफ व्यक्ति को सुरक्षित बचाकर धामनोद थाने लेकर आया, जहां पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क कर उन्हें थाने बुलाया। इसके बाद थाने में व्यक्ति की उचित काउंसलिंग की गई और उसे सकुशल उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। अपनों को सही-सलामत पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

धार

बिखरौन में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Published

on

जहर खाकर सुसाइड की आशंका, 1 महीने पहले ही हुई थी शादी

धार। ग्राम बिखरौन में एक नवविवाहिता की जहरीला पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। धामनोद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बिखरौन निवासी मीनाक्षी की शादी लगभग एक महीने पहले मनावर निवासी संजय निगवाल से हुआ था। शादी के बाद मीनाक्षी अपने मायके बिखरौन आई हुई थी।

मंगलवार को अज्ञात कारणों से मीनाक्षी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल धामनोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने मीनाक्षी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल धार रेफर कर दिया। हालांकि, जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर वापस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामनोद पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत धामनोद पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर धामनोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। बुधवार को पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से परिवार सदमे में है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। धामनोद पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और मौत के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Continue Reading

Trending

Copyright © 2024 Sutraa News. Made with ❤️ by Junior Digital.

You cannot copy content of this page