Connect with us

धार

मिर्ची व्यापारी की लुट के बाद हत्या में खुलासा : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश

Published

on

प्रेमी के साथ मिलकर दी थी एक लाख की सुपारी, हत्‍या को दिया था लूट का रुप

पूर्व में भी प्रेमी के साथ रच चुकी थी हत्‍या का षडयंत्र, पत्‍नी और प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

धार। जिले के ग्राम गोंदीखेड़ा चारण में हुई सनसनीखेज लूट और हत्या की गुत्थी को पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में सुलझा लिया है। जिसे पत्नी ने अज्ञात बदमाशों का हमला बताकर लूट का रूप दिया था, वह असल में प्रेम संबंधों के चलते रची गई एक खौफनाक साजिश निकली। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हत्या की सुपारी लेने वाला सह आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस टीमों द्वारा की जा रही है। पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्‍थी ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में पूरी वारदात का खुलासा कर दिया है।

7 अप्रैल की रात को प्रियंका पुरोहित ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर उसके पति देवकृष्ण की धारदार हथियार से हत्या कर दी और उसे बंधक बनाकर सोने-चांदी के जेवर व नकदी लूट ले गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी अनुराग और एसपी मयंक अवस्थी के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन किया गया।

बयानों से शक की सुई पत्नी पर घुमी
शुरुआती जांच में ही पुलिस को प्रियंका के बयानों पर संदेह हुआ। साइबर टीम, डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स की मदद से जुटाए गए तकनीकी साक्ष्यों ने शक की सुई पत्नी की ओर मोड़ दी। जब महिला पुलिस की उपस्थिति में प्रियंका से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो वह टूट गई और अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पूछताछ में सामने आया कि प्रियंका का राजगढ़ निवासी कमलेश पुरोहित के साथ प्रेम प्रसंग था। पति देवकृष्ण को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी कमलेश ने अपने दोस्त सुरेन्द्र प‍िता प्रतापसिंह भाटी निवासी छण्डावद को एक लाख रुपये की फिरौती दी थी। साजिश के तहत हत्या को लूट का रंग देने के लिए घर से गहने और नकदी गायब किए गए थे, सुपारी की कुछ राशि भी दोनों ने सुरेंद्र को दी थी, अन्‍य बकाया राशि देने से पहले की हत्‍याकांड का खुलासा हो गया।

पूर्व में रचा था हत्‍या का षडयंत्र
पुलिस पुछताछ में प्रियंका ने बताया कि वह पूर्व में भी अपने प्रेमी कमलेश पुरोहि‍त के साथ पति देवकृष्‍ण की हत्‍या का प्रयास कर चुकी है थी, लेकिन दोनों विफल हो गए थे, दोनों एक दूसरे को 2021 से जानते थे, प्रियंका और कमलेश में बातचीत को लेकर पत्‍नी और पति में विवाद भी हुआ था, जिसके बाद वह कुछ दिन अपने मायके भी रहने चली गई थी।

वारदात वाली रात कमलेश और सुरेंद्र को प्रियंका ने ही घर में प्रवेश कराया था, जब पति देवकृष्‍ण अपने पलंग पर सो रहा था, तभी प्रि‍यंका ने दोनों को इशारा किया और सिर में धारदार हथ‍ियार से हमला कर द‍िया और उठने का मौका ही नही दिया, हत्‍या के बाद तीनों में 15 मि‍नट तक बातचीत भी हुई थी जिसमें वारदात के बाद प्रियंका को शोर मचाकर अन्‍य लोगो को लूट की घटना के बारे में बताना भी तय किया गया था।

इनकी रही भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी राजोद रामसिंह राठौर, थाना प्रभारी तिरला ज्योति पटेल, थाना प्रभारी सरदारपुर अनिल जाधव, थाना प्रभारी राजगढ समीर पाटीदार, थाना प्रभारी अमझेरा राजू मकवाना, उप निरीक्षक हिना जोशी, चौकी प्रभारी रिंगनोद उप निरीक्षक गुलाब भयडिया, सहायक उपनिरीक्षक पीएस डामोर, सुनिल राजपूत, रमेशचन्द्र भाभर, प्रधान आरक्षक अर्जुनसिंह, . विपिन कटारा, दिलिप, अंकित रघुवंशी, महेन्द्र, विक्रम अहिरवार, लालसिंह, वेलसिंह, राकेश,करण, रमिला पचाया व सायबर सेल प्रभारी प्रशांत गुंजाल, सायबर सेल धार टीम के . सर्वेशसिंह सोलंकी, बलराम भंवर, .प्रशांत सिंह चौहान, रोहित नरगावे, मनीष पाल, आर शुभम शर्मा का विशेष योगदान रहा है।

धार

झाबुआ जिला अस्पताल में धार की बहू ने बिना ऑपरेशन के दिया तीन बेटियों को जन्म

Published

on

मां और तीनों बच्‍चों की सेहत में लगातार हो रहा सुधार, डॉक्‍टर बोले – ऐसे मामलों में ऑपरेशन का ही विकल्‍प

धार, झाबुआ। जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की उत्कृष्ट सूझबूझ और कुशलता के चलते एक महिला ने बिना किसी जटिल ऑपरेशनके सामान्य प्रसव के जरिए एक साथ तीन स्वस्थ बेटियों को जन्म दिया। वर्तमान में मां और तीनों नवजात बच्चियां पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं।

ऐसे मामलों में ऑपरेशन का ही विकल्‍प : प्राप्त जानकारी के अनुसार धार जिले के ग्राम कुशलपुरा की निवासी श्रीमती रीना पति सुकराम जिनका मायका झाबुआ का गोपालपुरा है को प्रसव पीड़ा होने पर झाबुआ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गर्भ में तीन बच्चे होने के कारण यह मामला बेहद संवेदनशील और जोखिम भरा था। आमतौर पर ऐसे मामलों में डॉक्टर सिजेरियन ऑपरेशन का ही विकल्प चुनते हैं, लेकिन यहाँ की मेडिकल टीम ने अपनी काबिलियत और धैर्य का परिचय देते हुए पूरी तरह सामान्य और सफल प्रसव कराया।

चिकित्सकों के अनुसार, जन्म लेने वाली तीनों बेटियों का वजन अलग-अलग है पहली बेटी: 1.2 किलोग्राम, दूसरी बेटी: 1.3 किलोग्राम, तीसरी बेटी: 1.8 किलोग्राम कम वजन होने के कारण पहली और दूसरी बच्ची को एहतियात के तौर पर एनआईसीयू शिशु गहन चिकित्सा इकाई में विशेष डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। वहीं, 1.8 किलो वजन वाली तीसरी बेटी पूरी तरह सामान्य होकर वार्ड में अपनी मां के पास है। डॉक्टरों ने बताया कि चारों की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है।

इस बेहद चुनौतीपूर्ण प्रसव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में झाबुआ जिला अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिष्ठा चौहान, नर्सिंग ऑफिसर मंजू निनामा और हिमानी खतरकर सहित लेबर रूम के पूरे स्टाफ की मुख्य भूमिका रही।

Continue Reading

धार

धामनोद में नर्मदा पुल से कूदकर आत्‍महत्‍या की कोशिश कर रहे अधेड़ को पुलिस ने बचाया

Published

on

डायल-112 की एफआरवी गाड़ी सूचना मिलते की चंद मिनटों में पहुंची, परिजनों के सुपुर्द किया

धार। मध्य प्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा की तत्परता और सूझबूझ से एक व्यक्ति की जान बच गई। खलघाट स्थित नर्मदा नदी के बड़े पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर रहे एक 45 वर्षीय अधेड़ को पुलिस स्टाफ ने ऐन वक्त पर पहुंचकर सुरक्षित बचा लिया।

क्या है पूरा मामला?
प्राप्‍त जानकारी के अनुसार 112 कंट्रोल रूम को एक आपातकालीन सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया कि खलघाट स्थित नर्मदा ब्रिज पर एक व्यक्ति खड़ा है और नदी में कूदकर अपनी जान देने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही डायल-112 की एफआरवी गाड़ी तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस कर्मियों ने बिना एक पल गंवाए घटना स्थल पर पहुंचकर तत्परता दिखाई और आत्महत्या का प्रयास कर रहे व्यक्ति को सूझबूझ से सुरक्षित पकड़ लिया।

परिजनों के सुपुर्द किया
पुलिस पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम राकेश म्हाले निवासी ऊन जिला खरगोन बताया। डायल-112 स्टाफ व्यक्ति को सुरक्षित बचाकर धामनोद थाने लेकर आया, जहां पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क कर उन्हें थाने बुलाया। इसके बाद थाने में व्यक्ति की उचित काउंसलिंग की गई और उसे सकुशल उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। अपनों को सही-सलामत पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

धार

बिखरौन में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Published

on

जहर खाकर सुसाइड की आशंका, 1 महीने पहले ही हुई थी शादी

धार। ग्राम बिखरौन में एक नवविवाहिता की जहरीला पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। धामनोद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बिखरौन निवासी मीनाक्षी की शादी लगभग एक महीने पहले मनावर निवासी संजय निगवाल से हुआ था। शादी के बाद मीनाक्षी अपने मायके बिखरौन आई हुई थी।

मंगलवार को अज्ञात कारणों से मीनाक्षी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल धामनोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने मीनाक्षी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल धार रेफर कर दिया। हालांकि, जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर वापस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामनोद पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत धामनोद पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर धामनोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। बुधवार को पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से परिवार सदमे में है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। धामनोद पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और मौत के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Continue Reading

Trending

Copyright © 2024 Sutraa News. Made with ❤️ by Junior Digital.

You cannot copy content of this page