Uncategorized
नौगांव पुलिस की माईकल के किराए के मकान पर दबिश, हजारों की शराब जप्त
पुलिस ने आबकारी की धाराओं में दर्ज किया प्रकरण, आरोपी फरार
धार। पुलिस ने नौगांव के गढ़ी मोहल्ला स्थित एक किराए के मकान पर छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध देशी और अंग्रेजी शराब जब्त की है। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची जहां संदिग्ध मकान बंद मिला। स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मकान मालिक के पुत्रों को बुलाकर पुछताछ की गई जिनके व्दारा बताया गया कि उक्त मकान माईकल उर्फ प्रकाश पिता नंदकिशोर परमार को किराये पर दिया गया है।
मकान में मिला अवैध शराब का जखीरा
पंचों की उपस्थिति में जब मकान का ताला तोड़ा गया, तो अंदरविभिन्न ब्रांड्स की शराब का बड़ा स्टॉक जमा किया गया था, पुलिस ने मौके से अंग्रेजी और देशी शराब की पेटियों को जप्त किया है, जिनकी कीमत 80 हजार के करीब आंकी गई है। छापेमारी के दौरान आरोपी माइकल उर्फ प्रकाश मौके पर मौजूद नहीं था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक हीरुसिंह रावत, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार, प्रधान आरक्षक हेमराज कटारे, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक प्रशांत गुंजाल समेत मुकेश डावर, तेजप्रकाश द्विवेदी और तरुण सिंह बैस की मुख्य भूमिका रही।
Uncategorized
नगर पालिका अध्यक्ष नेहा बोड़ाने के पति महेश बोड़ाने का अभद्र ऑडियो वायरल, युवक को दी गंदी गालियां
पीडित युवक ने नौगांव थाने पर दिया आवेदन…… सख्त कार्रवाई की मांग
धार। नगर पालिका अध्यक्ष नेहा बोड़ाने के पति महेश बोड़ाने का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक युवक को अभद्र भाषा में गालियां देते हुए सुनाई दे रहे है। इस ऑडियो ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। घटना की तीन ऑडियों वायरल हुई है। तीनों ही ऑडियों में महेश बोड़ाने गालिया देते सुनाई दे रहे है।
वायरल ऑडियो में महेश बोड़ाने नौगांव क्षेत्र के ही नरेंद्र बाघेल उर्फ पिंटू को लगातार अपशब्द कहते सुनाई दे रहे हैं। जिस नरेंद्र बाघेला से उनकी बहस हो रही है। नरेंद्र बाघेला पूर्व में कांग्रेस का कार्यकर्ता रह चुका है। यह मामला राजनीतिक रंग भी ले सकता है, क्योंकि महेश बोड़ाने पूर्व में भाजपा से जुड़े रहे हैं और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव के करीबी माने जाते हैं। महेश बोड़ाने को पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव के लिए काम किया, जिसके कारण भाजपा ने यह कार्रवाई की थी।
इस वायरल ऑडियो के सामने आने के बाद विपक्ष को नगर पालिका प्रशासन पर निशाना साधने का एक और मौका मिल गया है। हालांकि, अब तक महेश बोड़ाने या उनकी पत्नी, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा बोड़ाने की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस घटना को लेकर स्थानीय राजनीति में सरगर्मी बढ़ गई है। कांग्रेस के साथ इसे भाजपा नेता भी मुद्दा बनाने को तैयार खड़े है, क्योंकि मौजूदा नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष महेश बोड़ाने की पत्नी नेहा बोड़ाने है, और यह परिषद पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने बनवाई थी, परिषद बनने के बाद से ही भाजपा और कांग्रेस के पार्षद इस परिषद पर भेदभाव के आरोप लगाकर लगातार विरोध दर्ज करा रहे थे, अब महेश बोड़ाने का यह वायरल ऑडियों नई चर्चाओं को जन्म दे रहा है।
-
धार2 weeks agoधार में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई….. 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते डीपीसी रंगे हाथों गिरफ्तार
-
धार5 months agoपूर्व पार्षद व भाजपा नेता सन्नी राठौड़ सहित चार पर प्रकरण दर्ज
-
धार5 months agoधार प्रधान डाकघर में घोटालों का खुलासा……तीन कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज
-
धार5 months agoबदनावर के नवोदय विद्यालय में साइलेंट अटैक से 13 साल की बच्ची की मौत
-
धार2 years agoCM visit In Amzera : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अमझेरा, मिथ्या तोड़ कर लगाएंगे विराम….ढ़ाई घंटे रुकेंगे अमझेरा
-
धार2 years agoधार में सड़क हादसा : दो पुलिसकर्मियों की कार पेड़ से टकराई, एक की मौत
-
धार2 years agoSutra LIVE : स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस, विद्युत वितरण कंपनी का कार्यालय घेरा
-
धार2 years agoमुख्यमंत्री डा मोहन यादव आज अमझेरा की मिथ्या को लगाएंगे विराम

