Connect with us

धार

गंधवानी पुलिस ने लूट और अपहरण और दुष्‍कर्म के इनामी आरोपी किया गिरफ्तार

Published

on

बार-बार ठिकाने बदल रहा था इनामी बदमाश, हजारों की नगदी और बाइक बरामद

धार। गंधवानी थाना पुलिस ने क्षेत्र में लूट और महिला के अपहरण की वारदातों में शामिल हजारों के इनामी और शातिर फरार बदमाश प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और लूटी गई नगद राशि भी बरामद की है।

धार एसपी सचिन शर्मा द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी और अपहरण के अपराधों को गंभीरता से लेते हुए फरार आरोपियों की धरपकड़ के निर्देश दिए गए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर के निर्देशन एवं एसडीओपी मनावर ब्रजेश कुमार मालवीय के मार्गदर्शन में गंधवानी थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप खन्ना के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।

पुलिस की गिरफ्त में आए शातिर बदमाश प्रकाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर गंधवानी क्षेत्र में कई वारदातों को अंजाम दिया था, 6 दिसंबर 2025 को आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर मनावर निवासी फरियादी रामगोपाल पोरवाल के साथ लूट की थी, 27 अक्टूबर 2025 को आरोपियों ने ग्राम पिपली निवासी फरियादी दीपु बिलवाल को निशाना बनाते हुए लूट की वारदात को भी अंजाम दिया था। 19 मार्च 2026 आरोपी प्रकाश ने अपने साथी सतीष गेहलोद के साथ मिलकर एक महिला का अपहरण किया था, जिसमें गंधवानी थाने पर अपहरण और दुष्कर्मका संगीन मामला दर्ज किया था।

बार-बार ठिकाने बदल रहा था इनामी बदमाश
लूट के मामलों में पुलिस पूर्व में आरोपी जितेन्द्र वास्केल और अपहरण व बलात्कार के मामले में सह-आरोपी सतीष गेहलोद को पहले ही जेल भेज चुकी है। लेकिन मुख्य आरोपी प्रकाश निवासी ग्राम आमघाटा लगातार फरार चल रहा था। वह शातिर होने के कारण बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था, जिसके चलते एसपी धार द्वारा उस पर पाच हजार पांच सो का इनाम घोषित किया गया था। दिनांक 27 मई को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने ग्राम आमघाटा से घेराबंदी कर प्रकाश को दबोच लिया।

अन्य मामलों में भी हो सकते हैं बड़े खुलासे
पुलिस अब आरोपी प्रकाश को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ के दौरान क्षेत्र में हुई अन्य संपत्ति संबंधी और चोरी-लूट की वारदातों के खुलासे होने की पूरी संभावना है।

सराहनीय भूमिका
आराेपी की गिरफ्तारी में गंधवानी थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप खन्ना, उपनिरीक्षक नीरज कोचले, उपनिरीक्षक विनय परमार, प्रधान आरक्षक मालसिंह भाबर, आरक्षक विक्रम, माधु, हतरसिंह, सियाराम, रविन्द्र, विरेन्द्र, दिलीप और प्रेम की अत्यंत सराहनीय और मुख्य भूमिका रही।

धार

धामनोद में नर्मदा पुल से कूदकर आत्‍महत्‍या की कोशिश कर रहे अधेड़ को पुलिस ने बचाया

Published

on

डायल-112 की एफआरवी गाड़ी सूचना मिलते की चंद मिनटों में पहुंची, परिजनों के सुपुर्द किया

धार। मध्य प्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा की तत्परता और सूझबूझ से एक व्यक्ति की जान बच गई। खलघाट स्थित नर्मदा नदी के बड़े पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर रहे एक 45 वर्षीय अधेड़ को पुलिस स्टाफ ने ऐन वक्त पर पहुंचकर सुरक्षित बचा लिया।

क्या है पूरा मामला?
प्राप्‍त जानकारी के अनुसार 112 कंट्रोल रूम को एक आपातकालीन सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया कि खलघाट स्थित नर्मदा ब्रिज पर एक व्यक्ति खड़ा है और नदी में कूदकर अपनी जान देने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही डायल-112 की एफआरवी गाड़ी तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस कर्मियों ने बिना एक पल गंवाए घटना स्थल पर पहुंचकर तत्परता दिखाई और आत्महत्या का प्रयास कर रहे व्यक्ति को सूझबूझ से सुरक्षित पकड़ लिया।

परिजनों के सुपुर्द किया
पुलिस पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम राकेश म्हाले निवासी ऊन जिला खरगोन बताया। डायल-112 स्टाफ व्यक्ति को सुरक्षित बचाकर धामनोद थाने लेकर आया, जहां पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क कर उन्हें थाने बुलाया। इसके बाद थाने में व्यक्ति की उचित काउंसलिंग की गई और उसे सकुशल उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। अपनों को सही-सलामत पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

धार

बिखरौन में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Published

on

जहर खाकर सुसाइड की आशंका, 1 महीने पहले ही हुई थी शादी

धार। ग्राम बिखरौन में एक नवविवाहिता की जहरीला पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। धामनोद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बिखरौन निवासी मीनाक्षी की शादी लगभग एक महीने पहले मनावर निवासी संजय निगवाल से हुआ था। शादी के बाद मीनाक्षी अपने मायके बिखरौन आई हुई थी।

मंगलवार को अज्ञात कारणों से मीनाक्षी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल धामनोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने मीनाक्षी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल धार रेफर कर दिया। हालांकि, जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर वापस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामनोद पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत धामनोद पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर धामनोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। बुधवार को पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से परिवार सदमे में है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। धामनोद पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और मौत के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Continue Reading

धार

मांडू के जंगलों में मिली सिर कुचली लाश मामले का खुलासा……पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Published

on

जंगल में ले जाकर उतारा मौत के घाट, नातरे के विवाद में पत्थर से कुचलकर की थी निर्मम हत्या

धार। पर्यटन नगरी मांडू क्षेत्र के उण्डाखो के जंगलों में मिली अज्ञात लाश के अंधे हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है, पूरा मामला नातरा प्रथा करवने के नाम पर एक युवक को बुलाकर सिर कुचलकर बेरहमी से हत्‍या करने का निकला है, पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जंगलों में मिली थी पत्थरों से कुचली लाश
प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 अप्रैल को उण्डाखो के घने जंगलों में ग्रामीणों को एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिला था। हत्यारे ने पहचान छुपाने के इरादे से मृतक का चेहरा और सिर पत्थरों से बुरी तरह कुचल दिया था। माण्डव पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और अज्ञात आरोपी के खिलाफजघन्य हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

तकनीकी साक्ष्यों से हुई मृतक की पहचान
केस अंधा था और पुलिस के पास न तो मृतक की पहचान थी और न ही कातिल का कोई सुराग। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी धार सचिन शर्मा, एएसपी विजय डावर और एसडीओपी धामनोद मोनिका सिंह के मार्गदर्शन में माण्डव थाना प्रभारी इंदलसिंह रावत की टीम और साइबर सेल धार ने जाल बिछाया। घटनास्थल से मिले तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सबसे पहले मृतक की पहचान भेरूलाल पिता मूलचंद मुनिया निवासी मुल्थान थाना बदनावर के रूप में हुई।

फिर जंगल में ले जाकर उतारा मौत के घाट
पुलिस की कड़ाई से की गई विवेचना में सच सामने आया, जांच में पता चला कि आरोपी करण पिता तेरसिंह बघेल निवासी पिपलीमाल, हाल मुकाम बामनपुरी ने योजनाबद्ध तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया था। 4 अप्रैल को आरोपी करण ने भेरूलाल को नातरा प्रथा करवाने का लालच देकर बदनावर से बस द्वारा धार बुलाया। करण खुद मोटरसाइकिल लेकर धार पहुंचा और भेरूलाल को बैठाकर माण्डव होते हुए बामनपुरी अपने घर ले गया।

नातरे को लेकर दोनों में हुआ था विवाद
बामनपुरी में दोनों के बीच नातरे की बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्साए करण ने भेरूलाल को ठिकाने लगाने उसे उण्डाखो के सुनसान जंगलों में ले गया और पत्थरों से पीट-पीटकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी करण बघेल को गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को जिला जेल धार भेज दिया गया है।

इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने में माण्डव थाना प्रभारी निरीक्षक इंदलसिंह रावत, एएसआई भेरूसिंह देवड़ा, प्रधान आरक्षक मनोहर निंगवाल, आरक्षक जितेंद्र कन्नोजे, आरक्षक सुशील किराड़े, महिला आरक्षक सपना जमरे और धार साइबर सेल की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

Trending

Copyright © 2024 Sutraa News. Made with ❤️ by Junior Digital.

You cannot copy content of this page