Connect with us

धार

शासकीय चरनोई भूमि की फर्जी रजिस्ट्री कराने वाला मुख्य आरोपी विनोद पाटीदार गिरफ्तार

Published

on

उच्च न्यायालय के आदेश पर कुक्षी पुलिस की कार्रवाई; तत्कालीन सरपंच और सचिव सहित 4 पर मामला दर्ज

धार। कुक्षी के निसरपुर ग्राम निम्बोल में शासकीय चरनोई भूमि की फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रजिस्ट्री कराने और मकान निर्माण करने वाले मुख्य फरार आरोपी विनोद पाटीदार को कुक्षी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, उक्‍त कार्रवाई उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर के आदेश और पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देशन में की गई है।

हाईकोर्ट के निर्देश पर हुई थी एफआईआर
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम निम्बोल निवासी आवेदक मोतीलाल पिता न्यादर पाटीदार ने ग्राम निम्बोल में स्थित शासकीय चरनोई भूमि सर्वे क्रमांक 171/1/1/1//1 जिसका रकबा 4.25 हेक्टेयर पर हुए अवैध कब्जे की शिकायत की थी। इस भूमि को ग्राम पंचायत निम्बोल के तत्कालीन अधिकारियों ने विनोद पिता हेमराज एवं उसकी पत्नी रंजना को फर्जी तरीके से वारिस बताकर स्वामित्व का प्रमाण पत्र जारी कर दिया था। इस प्रमाण पत्र के आधार पर आरोपी विनोद ने शासकीय भूमि की रजिस्ट्री करवाकर वहां मकान भी निर्माण कर लिया था। आवेदक मोतीलाल द्वारा माननीय उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर में रिट पिटीशन दायर की गई थी, जिस पर न्यायालय ने 8 अगस्‍त .2025 को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

जांच में खुला कूटरचना का खेल
न्यायालय के आदेश के बाद नायब तहसीलदार कुक्षी द्वारा मामले की विस्तृत जांच की गई। जांच में उक्त भूमि पूरी तरह से शासकीय और चरनोई पाई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर, तत्कालीन पंचायत सचिव साधुराम फुलमाली और तत्कालीन सरपंच केशरबाई पति मनोहरलाल पटेल द्वारा आरोपी विनोद और उसकी पत्नी रंजना पाटीदार के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार करने की पुष्टि हुई। इस पर पुलिस थाना कुक्षी में चारों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 72/2026, धारा 420, 467, 468, 470, 474 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निसरपुर चौकी प्रभारी उनि रवि वास्के के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर फरार मुख्य आरोपी विनोद पिता हेमराज पाटीदार को उसके निवास ग्राम निम्बोल से ही घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया। पुलिस अभिरक्षा में पूछताछ के दौरान आरोपी विनोद ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि सड़क किनारे स्थित इस शासकीय चरनोई भूमि पर वे पहले घूरा डालते थे। बाद में उसने तत्कालीन सचिव के साथ मिलकर कूटरचित तरीके से इसे अपनी पत्नी के नाम करवाकर रजिस्ट्री करा ली थी। जुर्म स्वीकार करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कुक्षी निरीक्षक राजेश यादव, चौकी प्रभारी निसरपुर उनि रवि वास्के, सउनि भुवान चौहान, आरक्षक सुभाष चौहान, आरक्षक गौरव, आरक्षक किशन और आरक्षक थानसिंह की विशेष और सराहनीय भूमिका रही।

धार

बावड़ी उत्सव : दुल्हन की तरह सजी धार की ऐतिहासिक झिरनिया बावड़ी, गंगा आरती के साथ लिया जल संरक्षण का संकल्प

Published

on

प्राचीन धरोहरों को सहेजने का अनूठा प्रयास…..तुलसी पौधों के वितरण के साथ हुआ समापन

धार। स्थानीय राजवाड़ा चौक सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी नगर के झिरनिया अखाड़ा स्थित प्राचीन बावड़ी पर ‘बावड़ी उत्सव’ का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत आयोजन के संयोजक नवनीत जैन के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों ने झिरनिया बावड़ी को साफ सफाई कर रंगाई पुताई की गई ।साथ ही फूलों और गुलदस्तों के साथ विशेष विद्युत सज्जा कर बावड़ी को दुल्हन की तरह सजाया गया।

आयोजन स्थल पर झिरनिया अखाड़ा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर एवं श्री राम मंदिर में महाआरती का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत नरसिंह दास जी महाराज द्वारा उपस्थित क्षेत्र वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे प्राचीन जल स्रोत हमारी सभ्यता का प्रमाण है और हम जल बचाने का संकल्प लेते हुए अपने प्राचीन जल स्रोतों की भी सुरक्षा करें आवश्यकता पड़ने पर समाज की मातृ शक्ति इसके लिए आगे आए। उपस्थित अतिथियों एवं जन सामान्य द्वारा गंगा आरती कर पानी बचाने का संकल्प लिया गया।

आयोजन में विशेष अतिथि मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक सौरभ शुक्ला हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बाबूलाल गहलोत, पूर्व सैनिक मोतीलाल जी रत्नाकर। क्षेत्रीय पार्षद चंदू वसुनिया एवं छगन परमार ने भी प्राचीन जल स्रोतों की सुरक्षा और उनके संरक्षण को लेकर अपने विचार व्यक्त करते हुए आयोजन की सराहना की। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद धार के जल गंगा संवर्धन अभियान के प्रथम चरण में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा धार के देवी सागर तालाब में श्रमदान किया गया था और द्वितीय चरण के अंतर्गत जिले के सैकड़ो जल स्रोतों पर साफ सफाई एवं संगोष्ठी के आयोजन किए गए ।तीसरे चरण का समापन धार में बावड़ी उत्सव के रूप में किया गया।। कार्यक्रम के अंत में समस्त नागरिकों को प्रसादी के साथ निशुल्क तुलसी पौधों का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक मीना जी त्रिवेदी, सोनू गहलोत मंदिर के पुजारी श्री पंड्या जी। ललित अजमेरिया, शंकर प्रजापत विनोद नाभावंशी ,सुधांशु डोड ,भारत परमार , जयेश राठौर सचिन प्रजापत, देवश्री राठौर ,लोकेंद्र तोमर, लक्ष्मी रघुवंशी ,धर्मेंद्र शर्मा सहित सैकड़ो नागरिक एवं बड़ी संख्या में महिलाओ ने सम्मिलित होकर जल संरक्षण का संकल्प लिया, आभार विकासखंड समन्वयक मीना त्रिवेदी द्वारा व्यक्त किया गया यह जानकारी समिति के दीपक गहलोत द्वारा दी गई।

Continue Reading

धार

धार में शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से दुष्‍कर्म, आरोपी दे रहा फोटो वायरल करने की धमकी

Published

on

बैंक सहकर्मी को हमदर्द समझकर पति से लिया तलाक, शादी की बात आई तो ब्लैकमेलिंग पर उतरा

धार। शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत एक निजी बैंक में साथ काम करने वाले सहकर्मी ने शादी का झांसा देकर एक विवाहित महिला के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने न सिर्फ उसे शादी का झूठा भरोसा दिया, बल्कि बाद में उनके निजी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता की दूसरी जगह तय हो रही शादी को भी तुड़वा दिया। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऐसे बढ़ी थीं दोनों में नजदीकियां
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता और आरोपी सुमित शर्मा पिता सुभाष शर्मा निवासी पट्ठा चौपाटी दोनों शहर के एक ही निजी बैंक में काम करते थे। पिछले तीन सालों से दोनों एक-दूसरे को जानते थे। काम के दौरान दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और उन्होंने अपने-अपने शादीशुदा जीवन के तनाव को एक-दूसरे से साझा किया। आरोपी सुमित ने महिला को बताया कि उसकी पत्नी का व्यवहार उसके प्रति अच्छा नहीं है। वहीं, पीड़िता ने भी साझा किया कि उसका पति भी उसे ठीक से नहीं रखता है। समान पारिवारिक परिस्थितियों और हमदर्दी के चलते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं।

महिला ने पति से ले लिया तलाक
आरोपी सुमित ने महिला को भरोसा दिलाया कि वह अपनी पत्नी को छोड़कर उससे शादी कर लेगा। इस झांसे में लेकर वह महिला को सुंदरवन कॉलोनी स्थित एक स्थान पर ले गया, जहां उसने पहली बार महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस वादे और भरोसे के बीच महिला का अपने पति से कानूनी रूप से तलाक भी हो गया। तलाक होने के बाद जब पीड़िता ने सुमित पर शादी करने का दबाव बनाया, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया। उसने पीड़िता को डराने के लिए उनके कुछ निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। डरा-धमकाकर आरोपी ने पट्ठा चौपाटी स्थित अपने घर पर भी महिला के साथ दुष्कर्म किया।

यूपी में तय हो रहा रिश्ता भी तुड़वाया
परेशान होकर जब महिला के परिजनों ने उसके लिए उत्तर प्रदेश में एक नया रिश्ता देखा और शादी की बात आगे बढ़ाई, तो आरोपी ने पीड़िता के होने वाले ससुराल वालों को दोनों के निजी फोटो भेज दिए, जिसके कारण वह रिश्ता टूट गया। आरोपी पीड़िता को कहीं भी और शादी नहीं करने दे रहा था और लगातार ब्लैकमेल कर रहा था।

कोतवाली थाने पहुंची पीड़िता
आरोपी की प्रताड़ना और धमकी से तंग आकर पीड़िता अपने परिजनों के साथ कोतवाली थाने पहुंची और पुलिस को शिकायत दर्ज कराई । पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सुमित पिता सुभाष शर्मा निवासी: पट्ठा चौपाटी पर दुष्‍कर्म की सहित अन्‍य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपी सुमित को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से प्रकरण के संबंध में पूछताछ की जा रही है तथा प्रकरण की विवेचना जारी है।

Continue Reading

धार

तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार सुरक्षाकर्मी को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

Published

on

पीथमपुर के डाक बंगला चौराहे पर हुआ हादसा, पुलिस ने ट्राला जब्त किया

धार। औद्योगिक नगरी पीथमपुर के व्यस्त डाक बंगला चौराहे पर बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्राले ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक की बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ। मृतक युवक अकोलिया चौराहे से पीथमपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान डाक बंगला चौराहे के पास पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्राले ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग से जा टकराया। इसके बाद वह ट्राले के पिछले पहिए की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही सेक्टर-1 थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। मृतक की पहचान कृष्णा कुमार (30 वर्ष), पिता पीताम्बर पटेल के रूप में हुई है, जो पीथमपुर के ही निवासी थे। बताया जा रहा है कि कृष्णा कुमार पीथमपुर की ही एक निजी कंपनी में सुरक्षाकर्मी (सिक्योरिटी गार्ड) के पद पर तैनात थे।

पुलिस ने ट्राला जब्त कर मामला किया दर्ज
व्यस्ततम चौराहा होने के कारण हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन रही थी, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत यातायात को सुचारू करवाया। सेक्टर-1 थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्राले को जब्त कर लिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर फरार ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद स्थानीय निवासियों में भारी वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार को लेकर गहरा आक्रोश है।

Continue Reading

Website Owner : Lakhan Tank

Contact us : +919770922244

Advertisement

Trending

Copyright © 2024 Sutraa News. Made with ❤️ by Junior Digital.