Connect with us

धार

धार जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 पुलिस निरीक्षकों के तबादले

Published

on

ईश्‍वर सिंह चौहान होंगे कोतवाली थाना प्रभारी, दीपक सिंह चौहान को कुक्षी थाने का प्रभारी बनाया गया

धार। प्रशासनिक कार्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग में एक बड़ा फेरबदल किया गया है। धार पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा द्वारा जारी एक आदेश के तहत जिले के 12 पुलिस निरीक्षकों और कार्यवाहक निरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से तबादले कर दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार, कई थानों के प्रभारियों को बदला गया है तो वहीं कुछ थाना प्रभारियों को लाइन भेजा गया है। कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान को कुक्षी थाना प्रभारी बनाया गया है, वहीं मनावर थाना प्रभारी ईशवर सिंह कोतवाली थाना प्रभारी नियुक्‍त किया गया है।

इनके हुए तबादलें
प्रवीण ठाकरे थाना प्रभारी धामनोद से अब थाना प्रभारी सादलपुर बनाए गए हैं। सविता चौधरी को थाना प्रभारी सादलपुर से रक्षित केन्द्र धार भेजी गईं। निरीक्षक संतोष सिंह यादव थाना प्रभारी धरमपुरी से थाना प्रभारी धामनोद नियुक्त किया गया है,
सरदारसिंह सोलंकी को रक्षित केन्द्र धार से थाना प्रभारी धरमपुरी बनाए गए। निरीक्षक ईश्वरसिंह चौहान को थाना प्रभारी मनावर से कोतवाली थाने की कमान सौंपी गई है। कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान को कुक्षी थाना प्रभारी बनाया गया है।
राजेश यादव को थाना प्रभारी कुक्षी से अब थाना प्रभारी मनावर नियुक्‍त किया गया है। निरीक्षक राजललन मिश्रा को रक्षित केन्द्र धार से थाना प्रभारी नौगांव और निरीक्षक हीरूसिंह रावत थाना प्रभारी नौगांव से थाना प्रभारी बाग, कैलाश चौहान को थाना प्रभारी बाग से रक्षित केन्द्र धार भेजा गया है। रेवलसिंह बर्डे रक्षित केन्द्र धार से थाना प्रभारी राजोद भेजा गया है। रामसिंह राठौर को थाना प्रभारी राजोद से रक्षित केन्द्र धार भेजे गए है।

धार

सादलपुर पुलिस ने जुआ खेलते 10 जुआरियों को किया गि‍रफ्तार, हजारों की नगदी जप्‍त

Published

on

राजपूताना होटल के पीछे चल रहे जुए के फड़ पर पुलिस ने की घेराबंदी; धार और इंदौर जिले के जुआरी धराएं

धार। सादलपुर पुलिस ने जुएं की फड़ पर दबिश देकर देकर 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने मौके से हजारों की नगदी भी जप्‍त की है। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशों पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल बेलापुरकर के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी बदनावर अरविंद सिंह तोमर के मार्गदर्शन में सादलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सविता चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई की है।

थाना प्रभारी सविता चौधरी ने बताया कि 1 जुलाई को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि ग्राम कलसाड़ा खुर्द में स्थित राजपूताना होटल की बिल्डिंग के पीछे, दीवार के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपयों-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक होने पर पुलिस ने तुरंत अलग-अलग टीमें बनाकर मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी और घेराबंदी कर मौके पर ताश खेल रहे 10 आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
पुलिस टीम ने मुकद्दर पिता शकुर खाँ निवासी लेबड, घाटाबिल्लोद, सुरेश पिता गंगाराम मालीनिवासी लेबड, हजरत पटेल पिता कुदरत पटेल निवासी घाटाबिल्लोद, राजा पिता छोटे खान निवासी घाटाबिल्लोद, सोहेल पिता मुकद्दर निवासी लेबड, जाकिर पिता रहमत निवासी सुखेड़ा सादलपुर, अजहरुद्दीन पिता नुसरुद्दीन निवासी घाटाबिल्लोद, विष्णु पिता नवलसिंह राजपूत निवासी कलसाड़ा खुर्द, सद्दाम पिता हेदर खाँ निवासी नेकपुर, थाना सादलपुर, एहसान पिता मकसूद पटेलनिवासी घाटाबिल्लोद को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने मौके से 25 हजार 640 रुपए की नगदी और ताश पत्‍तों को जप्‍त किया है।

इस टीम की रही सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सविता चौधरी, उपनिरीक्षक राधेश्याम परमार, उनि प्रेमचंद वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक राकेश मेड़ा, सउनि रघुवीर सोलंकी, प्रधान आरक्षक किशोरसिंह चौहान, प्र.आर. राहुल मीणा, आरक्षक शैलेंद्र विश्वकर्मा और आरक्षक सुनेर सिंह चौहान का विशेष व महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Continue Reading

धार

क्रूज टर्मिनल की प्लेट्स और किसानों की मोटरों से तांबा चुराने वाली शातिर गैंग पकड़ाई…. कबाड़ी सहित 4 गिरफ्तार

Published

on

पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को भी बनाया आरोपी, लाखों का सामान और वारदात में उपयोग की गई बाइक जप्‍त

धार। निसरपुर और कुक्षी थाना पुलिस की संयुक्त ने मेघनाथ घाट पर निर्माणाधीन क्रूज टर्मिनल से लोहे की एमएस प्लेट्स और नर्मदा किनारे से किसानों के वाटर पंप काटकर तांबे के तार चुराने वाले 3 शातिर चोरों सहित चोरी का माल खरीदने वाले एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लाखों का मशरूका और वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

किसानों में था आक्रोश
पिछले कुछ समय से नर्मदा नदी के किनारे खारवा नाला करोंदिया, आमला बावड़ी, पुराना कोठडा के किसानों के खेतों और कुओं से लगातार पानी की मोटर पंप काटकर तांबे के तार चोरी होने की वारदातें सामने आ रही थीं। जून महीने में ही इस संबंध में अलग-अलग फरियादियों की रिपोर्ट पर कुक्षी थाने में 4 से 5 मामले दर्ज किए गए थे। किसानों के मोटर पंप चोरी होने से क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश था।

CCTV फुटेज और सायबर सेल की मदद से दबोचे गए आरोपी
मामले की गंभीरता को देखते हुए धार पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने थाना प्रभारी कुक्षी निरीक्षक राजेश यादव एवं चौकी प्रभारी निसरपुर उनि रवि वास्के को त्वरित कार्रवाई और पतारसी के निर्देश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर एवं एसडीओपी कुक्षी सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थलों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सायबर सेल धार से पीएसटीएन डाटा निकालकर संदेही मोबाइल नंबरों को ट्रैक किया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने चंदनखेड़ी के तीन युवकों पंकज अनारे, शैलेन्द्र रामसिंह और आयुष बघेल को हिरासत में लिया। शुरुआत में आनाकानी करने के बाद, जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने चोरी की वारदातें कबूली।

कबाड़ी की दुकान पर बेचते थे चोरी का माल
पूछताछ में आरोपियों ने कुक्षी के मेघनाथ घाट पर पर्यटकों के लिए बन रहे क्रूज टर्मिनल से लोहे की 176 एमएस प्लेट्स चोरी करना कबूल किया। इसके अलावा, उन्होंने नर्मदा किनारे अलग-अलग स्थानों से किसानों की करीब 25 मोटर पंप काटकर उनके अंदर का तांबा चोरी करना भी स्वीकार किया। आरोपी यह सारा माल ग्राम कोणदा के कबाड़ी जगदीश पिता भूरिया अलोने की भंगार दुकान पर बेचते थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कबाड़ी को भी सह-आरोपी बनाकर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्‍जें से क्रूज टर्मिनल से चोरी हुई 176 प्लेट्स कीमती 88,000, किसानों की मोटरों से निकाला गया 97 किलो तांबा जिसकी कीमत 1,74,600 है और वारदात में उपयोग की गई दो बाइक भी जप्‍त की है।

इस टीम का रहा सराहनीय योगदान
कार्रवाई में कुक्षी थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव, निसरपुर चौकी प्रभारी उनि रवि वास्के, सउनि भुवान चौहान, प्र.आर. प्रकाश, आरक्षक सुभाष चौहान, रवि, गौरव, अर्जुन, किशन, थानसिंह के साथ-साथ सायबर सेल प्रभारी उनि प्रशांत गुंजाल, आरक्षक प्रशांत और शुभम की मुख्य व सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

धार

बावड़ी उत्सव : दुल्हन की तरह सजी धार की ऐतिहासिक झिरनिया बावड़ी, गंगा आरती के साथ लिया जल संरक्षण का संकल्प

Published

on

प्राचीन धरोहरों को सहेजने का अनूठा प्रयास…..तुलसी पौधों के वितरण के साथ हुआ समापन

धार। स्थानीय राजवाड़ा चौक सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी नगर के झिरनिया अखाड़ा स्थित प्राचीन बावड़ी पर ‘बावड़ी उत्सव’ का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत आयोजन के संयोजक नवनीत जैन के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों ने झिरनिया बावड़ी को साफ सफाई कर रंगाई पुताई की गई ।साथ ही फूलों और गुलदस्तों के साथ विशेष विद्युत सज्जा कर बावड़ी को दुल्हन की तरह सजाया गया।

आयोजन स्थल पर झिरनिया अखाड़ा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर एवं श्री राम मंदिर में महाआरती का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत नरसिंह दास जी महाराज द्वारा उपस्थित क्षेत्र वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे प्राचीन जल स्रोत हमारी सभ्यता का प्रमाण है और हम जल बचाने का संकल्प लेते हुए अपने प्राचीन जल स्रोतों की भी सुरक्षा करें आवश्यकता पड़ने पर समाज की मातृ शक्ति इसके लिए आगे आए। उपस्थित अतिथियों एवं जन सामान्य द्वारा गंगा आरती कर पानी बचाने का संकल्प लिया गया।

आयोजन में विशेष अतिथि मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक सौरभ शुक्ला हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बाबूलाल गहलोत, पूर्व सैनिक मोतीलाल जी रत्नाकर। क्षेत्रीय पार्षद चंदू वसुनिया एवं छगन परमार ने भी प्राचीन जल स्रोतों की सुरक्षा और उनके संरक्षण को लेकर अपने विचार व्यक्त करते हुए आयोजन की सराहना की। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद धार के जल गंगा संवर्धन अभियान के प्रथम चरण में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा धार के देवी सागर तालाब में श्रमदान किया गया था और द्वितीय चरण के अंतर्गत जिले के सैकड़ो जल स्रोतों पर साफ सफाई एवं संगोष्ठी के आयोजन किए गए ।तीसरे चरण का समापन धार में बावड़ी उत्सव के रूप में किया गया।। कार्यक्रम के अंत में समस्त नागरिकों को प्रसादी के साथ निशुल्क तुलसी पौधों का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक मीना जी त्रिवेदी, सोनू गहलोत मंदिर के पुजारी श्री पंड्या जी। ललित अजमेरिया, शंकर प्रजापत विनोद नाभावंशी ,सुधांशु डोड ,भारत परमार , जयेश राठौर सचिन प्रजापत, देवश्री राठौर ,लोकेंद्र तोमर, लक्ष्मी रघुवंशी ,धर्मेंद्र शर्मा सहित सैकड़ो नागरिक एवं बड़ी संख्या में महिलाओ ने सम्मिलित होकर जल संरक्षण का संकल्प लिया, आभार विकासखंड समन्वयक मीना त्रिवेदी द्वारा व्यक्त किया गया यह जानकारी समिति के दीपक गहलोत द्वारा दी गई।

Continue Reading

Trending

Copyright © 2017 Zox News Theme. Theme by MVP Themes, powered by WordPress.

You cannot copy content of this page