Uncategorized

टांडा में बस-पिकअप में भिड़ंत, चालक की मौत: 4 घायल

Published

on

तीन गंभीर धार रैफर…. गुजरात से बाग आ रही थी बस

धार। टांडा में आज सुबह 7 बजे बाग रोड पर एक बस और पिकअप वाहन की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। दुर्घटना तब हुई जब पिकअप वाहन रेत से भरे एक डंपर को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वह सामने से आ रही गौरीपुत्र नामक यात्री बस से टकरा गया। बस गोंडल गुजरात से बाग की ओर जा रही थी।

3 गंभीर को रेफर
मृतक पिकअप चालक की पहचान धरमपुरी निवासी गौतम के रूप में हुई है। घायलों में बस चालक शिवा गवली डेहरी और हरीश राठौर देशवालिया शामिल हैं, जिन्हें गंभीर चोटों के कारण धार अस्पताल रेफर किया गया है। पिकअप में सवार धामनोद निवासी गोलू पिता फत्तू सिंह को सरदारपुर अस्पताल भेजा गया है। एक अन्य घायल का टांडा अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सूचना मिलते ही टांडा थाना प्रभारी संजय रावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दुर्घटना के कारण कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया था। जेसीबी की मदद से बस को हटाया गया। 108 एंबुलेंस के ईएमटी रितेश चौंगड़ और पायलट बाबूलाल ने घायलों को तुरंत टांडा अस्पताल पहुंचाया।

Trending

Exit mobile version