Connect with us

धार

अमझेरा के 2500 परिवार को सप्लाय किया जा रहा गाद जमा हुआ काला पानी

Published

on

राजा बख्तावर मेस्को फिल्टर प्लांट का जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण

फिल्टर मशीन वर्षों से बंद, फिटकरी और ब्लीचिंग पावडर डालकर पानी कर रहे सप्लाय

अमझेरा से गोपाल खंडेलवाल
इंदौर भागीरथपुरा दूषित पानी घटना के बाद अब अमझेरा नगर के 2500 परिवार को गाद जमा हुआ काला पानी सप्लाई करने का मामला सामने आया है मजे की बात यह कि यह कारनामा स्वयं नगर के जनप्रतिनिधियों ने उजागर किया है। मेस्को डेम फिल्टर प्लांट से अमझेरा के 2500 परिवार को फिल्टर प्लांट के नाम पर प्रतिदिन पानी सप्लाई किया जा रहा हे शनिवार को स्थानीय नेता प्लांट की हालत को देखा तो वे भी अचंभित रह गए, नगरवासियों को वर्षों से गाद जमा हुआ पानी जिसका रंग पूरी तरह काला पड़ गया इस गंदे पानी को ठेकेदार और विभाग के कर्मचारी फिटकरी और बिलिचिंग पावडर डालकर गांव में सप्लाय कर रह है जबकि वर्षों से फिल्टर प्लांट मशीन बंद पड़ी है। 5 वर्ष पूर्व वर्ष 2020- 21 से मेस्को डेम फिल्टर प्लांट योजना शुरू हुई थी जिसमें प्रावधा और नियम अनुसार टेकदार को पानी फिल्टर कर सप्लाय करना है,वही गाद जमा हुआ पानी को केवल फिटकरी डालकर रंग बदलकर सप्लाय किया जा रहा है। गांव के 2500 परिवार के साथ विभाग जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। उक्त योजना पीएचई विभाग सरदारपुर की देख रेख में है।

शनिवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय दिक्षित, जनपद सदस्य प्रतिनिधि शुभम दीक्षित,युवा नेता राहुल परिहार सहित अन्य डेम पर पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने फिल्टर प्लांट की हालत देखकर तत्काल सरदारपुर पीएचई विभाग में फोन लगाकर अफसरों को बुलाया। विजय दिक्षित और शुभम दीक्षित ने बताया कि प्लांट की मशीन बंद है जबकि गाद जमा हुआ पानी कुएं टंकी में एकत्रित किया जा रहा है उक्त पानीं में फिटकरी और बिनचिंग पावडर डाल दिया जाता है जिसे पानी का रंग बदल जाता है लेकिन पानी फिल्टर नहीं किया जा रहा है यह ग्रामीणों के साथ जान से खिलवाड़ है अफसरों को अवगत करा दिए है।

राहुल परिहार ने बताया कि उक्त पानी पीने योग्य नहीं है पानी का टीडीएस 450 आया है जो पीने योग्य नहीं हैजबकि स्कीम का नाम हर घर नल जल योजना है नगर के अधिकांश परिवार वाले उक्त पानी को पीने के लिए भी उपयोग करते है मशीन के साथ लेब भी बंद हे लेब रूम में गंदगी पार फैली है। यहां विभाग देखने को तैयार नहीं हे। जहां पानी फिल्टर होकर आता हे वहा पूरी तरह काली गाद और बदबू आ रही है।

“ग्रामीणों ने जमा किए थे 13 लाख सरकार ने दिए 5 करोड़”
अमझेरा राजा बख्तावर मेस्को डेम फिल्टर प्लांट योजना प्रदेश की पहली ऐसी योजना थी जिसके लिए ग्रामीणों ने घर घर राशि जुटाकर सरकार को 13 लाख एकत्रित कर जमा किए थे उक्त राशि के बदले शासन ने 5 करोड़ 4 लाख रुपए की नल जल फिल्टर प्लांट योजना स्वीकृत कर निर्माण किया था, वर्ष 2020 में पानी सप्लाई शुरू हुआ, बताया जा रहा हे कि शुरुवात में फिल्टर मशीन चालू थी लेकिन बाद जब से बंद हुई उक्त मशीन को पुनः शुरू नहीं किया गया हालांकि नगर में उक्त योजना से पानी को विकराल समस्या से निजाद तो मिला लेकिन गंदे पानी का सप्लाय होना अनदेखी हे।

समय- समय सफाई की जा रही है दो बार पानी फिल्टर किया जाता है स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अवगत कराया है, विभागीय कर्मचारियों को भेज दिया है पानी फिल्टर करके सप्लाई किया जायेग – नवलकिशोर भूरिया एसडीओ पीएचई सरदारपुर

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धार

झाबुआ जिला अस्पताल में धार की बहू ने बिना ऑपरेशन के दिया तीन बेटियों को जन्म

Published

on

मां और तीनों बच्‍चों की सेहत में लगातार हो रहा सुधार, डॉक्‍टर बोले – ऐसे मामलों में ऑपरेशन का ही विकल्‍प

धार, झाबुआ। जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की उत्कृष्ट सूझबूझ और कुशलता के चलते एक महिला ने बिना किसी जटिल ऑपरेशनके सामान्य प्रसव के जरिए एक साथ तीन स्वस्थ बेटियों को जन्म दिया। वर्तमान में मां और तीनों नवजात बच्चियां पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं।

ऐसे मामलों में ऑपरेशन का ही विकल्‍प : प्राप्त जानकारी के अनुसार धार जिले के ग्राम कुशलपुरा की निवासी श्रीमती रीना पति सुकराम जिनका मायका झाबुआ का गोपालपुरा है को प्रसव पीड़ा होने पर झाबुआ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गर्भ में तीन बच्चे होने के कारण यह मामला बेहद संवेदनशील और जोखिम भरा था। आमतौर पर ऐसे मामलों में डॉक्टर सिजेरियन ऑपरेशन का ही विकल्प चुनते हैं, लेकिन यहाँ की मेडिकल टीम ने अपनी काबिलियत और धैर्य का परिचय देते हुए पूरी तरह सामान्य और सफल प्रसव कराया।

चिकित्सकों के अनुसार, जन्म लेने वाली तीनों बेटियों का वजन अलग-अलग है पहली बेटी: 1.2 किलोग्राम, दूसरी बेटी: 1.3 किलोग्राम, तीसरी बेटी: 1.8 किलोग्राम कम वजन होने के कारण पहली और दूसरी बच्ची को एहतियात के तौर पर एनआईसीयू शिशु गहन चिकित्सा इकाई में विशेष डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। वहीं, 1.8 किलो वजन वाली तीसरी बेटी पूरी तरह सामान्य होकर वार्ड में अपनी मां के पास है। डॉक्टरों ने बताया कि चारों की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है।

इस बेहद चुनौतीपूर्ण प्रसव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में झाबुआ जिला अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिष्ठा चौहान, नर्सिंग ऑफिसर मंजू निनामा और हिमानी खतरकर सहित लेबर रूम के पूरे स्टाफ की मुख्य भूमिका रही।

Continue Reading

धार

धामनोद में नर्मदा पुल से कूदकर आत्‍महत्‍या की कोशिश कर रहे अधेड़ को पुलिस ने बचाया

Published

on

डायल-112 की एफआरवी गाड़ी सूचना मिलते की चंद मिनटों में पहुंची, परिजनों के सुपुर्द किया

धार। मध्य प्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा की तत्परता और सूझबूझ से एक व्यक्ति की जान बच गई। खलघाट स्थित नर्मदा नदी के बड़े पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर रहे एक 45 वर्षीय अधेड़ को पुलिस स्टाफ ने ऐन वक्त पर पहुंचकर सुरक्षित बचा लिया।

क्या है पूरा मामला?
प्राप्‍त जानकारी के अनुसार 112 कंट्रोल रूम को एक आपातकालीन सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया कि खलघाट स्थित नर्मदा ब्रिज पर एक व्यक्ति खड़ा है और नदी में कूदकर अपनी जान देने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही डायल-112 की एफआरवी गाड़ी तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस कर्मियों ने बिना एक पल गंवाए घटना स्थल पर पहुंचकर तत्परता दिखाई और आत्महत्या का प्रयास कर रहे व्यक्ति को सूझबूझ से सुरक्षित पकड़ लिया।

परिजनों के सुपुर्द किया
पुलिस पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम राकेश म्हाले निवासी ऊन जिला खरगोन बताया। डायल-112 स्टाफ व्यक्ति को सुरक्षित बचाकर धामनोद थाने लेकर आया, जहां पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क कर उन्हें थाने बुलाया। इसके बाद थाने में व्यक्ति की उचित काउंसलिंग की गई और उसे सकुशल उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। अपनों को सही-सलामत पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

धार

बिखरौन में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Published

on

जहर खाकर सुसाइड की आशंका, 1 महीने पहले ही हुई थी शादी

धार। ग्राम बिखरौन में एक नवविवाहिता की जहरीला पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। धामनोद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बिखरौन निवासी मीनाक्षी की शादी लगभग एक महीने पहले मनावर निवासी संजय निगवाल से हुआ था। शादी के बाद मीनाक्षी अपने मायके बिखरौन आई हुई थी।

मंगलवार को अज्ञात कारणों से मीनाक्षी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल धामनोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने मीनाक्षी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल धार रेफर कर दिया। हालांकि, जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर वापस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामनोद पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत धामनोद पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर धामनोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। बुधवार को पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से परिवार सदमे में है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। धामनोद पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और मौत के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Continue Reading

Trending

Copyright © 2024 Sutraa News. Made with ❤️ by Junior Digital.

You cannot copy content of this page