मध्यप्रदेश
मध्य प्रदेश में 15 जून तक आ सकता है मानसून, सामान्य से अधिक होगी बारिश
– प्रदेश में इस बार मानसून के सामान्य से बेहतर रहने की उम्मीद
भोपाल। प्रदेश में इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने तय समय (15 जून) पर प्रदेश में पूर्वी क्षेत्र से दस्तक दे सकता है। प्रवेश करने के पांच दिन में मानसून के पूरे प्रदेश में छा जाने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञानियों ने मध्य प्रदेश में मानसून की वर्षा सामान्य से अधिक होने की भी उम्मीद जताई है। बता दें कि पिछले वर्ष प्रदेश में मानसून छह दिन की देरी से 21 जून को आया था।
- भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने इस बार देश में मानसून का प्रवेश चार दिन पहले अर्थात 27 मई तक होने का अनुमान लगाया है।
- इस हिसाब से 15 से 18 दिन में मानसून के मप्र में प्रवेश करने के आसार हैं। प्रदेश में मानसून आने की सामान्य तारीख 15 जून है।
- हालांकि पिछले कुछ वर्षों से मानसून की प्रदेश में एंट्री 18 जून के बाद ही हुई है।
- मौसम विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि यदि देश में मानसून जल्दी आता है, तो प्रदेश में भी इसके तय समय पर आने की संभावना है।
- पिछले वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 21 जून को प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र पांर्ढुना, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर जिलों में प्रवेश किया था।
- इस बार भी इन्हीं जिलों से मानसून के प्रवेश की संभावना बताई जा रही है।
- सामान्य से बेहतर रहने की उम्मीद
- प्रदेश में इस बार मानसून के सामान्य से बेहतर रहने की उम्मीद है।
- अनुमान के मुताबिक, प्रदेश में 104 से 106 प्रतिशत अर्थात औसत 38-39 इंच वर्षा हो सकती है।
- जबलपुर-शहडोल संभाग में सबसे ज्यादा वर्षा संभावित है।
- जबकि ग्वालियर, चंबल, इंदौर, उज्जैन और भोपाल संभाग में भी वर्षा का कोटा फुल हो सकता है।
- बता दें कि प्रदेश की सामान्य वर्षा औसत 37.3 इंच है।
- पिछले 10 वर्षों में प्रदेश में कब-कब आया मानसून
- वर्ष- आगमन- विदा हुआ2024- 21 जून- 07 अक्टूबर2023- 24 जून- 09 अक्टूबर2022- 16 जून- 14 अक्टूबर2021- 09 जून- 11 अक्टूबर2020- 14 जून- 21 अक्टूबर2019- 24 जून- 12 अक्टूबर2018- 25 जून- 04 अक्टूबर2017- 22 जून- 11 अक्टूबर2016- 19 जून- 13 अक्टूबर2015- 15 जून- 02 अक्टूबर(मौसम विज्ञान केंद्र के सौजन्य से)
- सोर्स – नईदुनिया
मध्यप्रदेश
रतलाम पुलिस ने अंतरराज्यीय एमडी ड्रग मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का किया भंडाफोड़
पोल्ट्री फार्म की आड़ में चल रही थी ड्रग्स फैक्ट्री, मास्टरमाइंड जमशेद लाला समेत 4 गिरफ्तार
भारी मात्रा में ड्रग्स बनाने का केमिकल और उपकरण किए जप्त
रतलाम पुलिस एक अंतरराज्यीय एमडी ड्रग मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पिपलोदा थाना क्षेत्र के ग्राम बोरखेड़ा में एक पोल्ट्री फार्म पर दबिश देकर वहां अवैध रूप से संचालित सिंथेटिक ड्रग बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। इस दौरान पुलिस ने कुख्यात तस्कर और मुख्य सरगना जमशेद लाला सहित चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
मुर्गियों के बाड़े में बन रहा था ड्रग्स
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बोरखेड़ा स्थित एक पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों की आड़ में खतरनाक सिंथेटिक ड्रग्स तैयार की जा रही है। एएसपी विवेक कुमार और एसडीओपी संदीप मालवीय के नेतृत्व में सायबर सेल और कई थानों की संयुक्त टीम ने देर रात पोल्ट्री फार्म की घेराबंदी कर दबिश दी। अचानक हुई इस कार्रवाई से मौके पर मौजूद आरोपियों ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर चारों को दबोच लिया।
करोड़ों का केमिकल और उपकरण बरामद
पुलिस ने मौके से 200 ग्राम तैयार एमडी ड्रग जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा भारी मात्रा में ड्रग बनाने का कच्चा माल और उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मौके से 140 किलो से अधिक MDC केमिकल, 35 किलो HCL और 900 ग्राम प्रोपिओफेनोन के साथ ड्रायर मशीन, गैस भट्टी, इलेक्ट्रिक बोर्ड, छाछ बनाने की मशीन (मिक्सिंग के लिए) और अन्य प्रोसेसिंग उपकरण जप्त किए है।

अंतरराज्यीय स्तर पर फैला था नेटवर्क
पकड़ा गया मुख्य आरोपी जमशेद लाला निवासी प्रतापगढ़, राजस्थान एक शातिर और अनुभवी ड्रग निर्माता है। उसके खिलाफ राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में पहले से ही कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पूछताछ में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि फैक्ट्री से दबिश के महज एक दिन पहले ही 3 किलो एमडी की एक बड़ी खेप किसी अज्ञात पार्टी को सप्लाई की गई थी।
पुलिस ने मामले में जमशेद खान उर्फ जमशेद लाला (मुख्य सरगना, राजस्थान), रईस खान निवासी राकोदा, पिपलोदा, युसूफ खान निवासी बोरखेड़ा, पिपलोदा और सलीम उर्फ राजू निवासी बन्नाखेड़ा, जावरा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इनकी रही भूमिका : एसडीओपी संदीप मालवीय, निरीक्षक रमेश कोली थाना प्रभारी पिपलौदा, निरीक्षक अमित कोरी प्रभारी सायबर सेल, निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान, उनि राजेश मालवीय, उनि रघुवीर जोशी, उनि कुलदीप डाबी, उप राजू मखोड, उप निरीक्षक इंद्रपाल सिंह राठौर, प्र आर मनमोहन शर्मा, प्र आर हिम्मत सिंह, प्र आर राहुल उपाध्याय, प्र आर महेंद्र धाकड़, आर बालकृष्ण चंदेल, आर विपुल भावसार, आर राधेश्याम चौहान, आर अभय चौहान, आर सोनपाल, आर रवि, आर प्रीतम, आर नारायण सिंह, आर रोहताश जाट, आर मुकेश, आर राजेश पटेल, आर नरेंद्र सिंह, आर विजयपाल सिंह, आर विजेश पाटीदार की सराहनीय भूमिका रही।
मध्यप्रदेश
रतलाम पुलिस का ट्रक चालकों से मारपीट और हत्या के मामले का 12 घंटे में खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार
लाठी, लोहे की टामी और लात-घूंसों से दोनों भाइयों पर किया गया था जानलेवा हमला
रतलाम। जिले की बिलपांक थाना पुलिस ने ट्रक चालकों के साथ हुई बर्बरता और हत्या के मामले में महज 12 घंटों के भीतर सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त 7 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक घायल आरोपी पुलिस निगरानी में उपचाररत है।
क्या था पूरा मामला
घटना 19 मार्च 2026 की रात की है, जब दो सगे भाई अपने-अपने ट्रक लेकर जा रहे थे। बिलपांक फंटे के पास एक चाय की होटल के सामने कुछ स्थानीय युवकों से उनका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि युवकों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी, लोहे की टामी और लात-घूंसों से दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल ट्रक चालकों को जीएमसी रतलाम के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहाँ उपचार के दौरान एक भाई ने दम तोड़ दिया। दूसरे भाई की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित कुमार और एएसपी विवेक कुमार के निर्देशन में एसडीओपी ग्रामीण किशोर पाटनवाला और बिलपांक थाना प्रभारी निरीक्षक अय्युब खान की एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज और उपलब्ध वीडियो साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की।
आरोपियों की गिरफ्तारी और जप्ती
पुलिस ने दबिश देकर ग्राम चिकलिया निवासी रोहित निनामा, रामेश्वर निनामा, जगदीश, कन्हैयालाल, तुलसीराम और भूरा भाभर सहित एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया है। आरोपी भरत निनामा फिलहाल घायल होने के कारण अस्पताल में है, जिसकी गिरफ्तारी शेष है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 3 मोटरसाइकिलें, हमले में इस्तेमाल की गई 2 लोहे की टामी और 1 तार वाला लठ जप्त किया है।
इनकी रही भूमिका : कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अशोक मईडा, प्रधान आरक्षक राकेश पंवार, आरक्षक कुलदीप व्यास, आरक्षक विनोद सिंगाड़, आरक्षक रोहित चौहान, आरक्षक संजय वास्कले, आरक्षक कमल मारु, आरक्षक निलेश अवास्या तथा शासकीय वाहन चालक आरक्षक धर्मेन्द्र यादव की सराहनीय भूमिका रही।
मध्यप्रदेश
जावरा पुलिस ने अवैध अफीम के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
हजारों की अफीम जप्त, एनडीपीएस के तहत अपराध दर्ज
रतलाम। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जावरा शहर पुलिस ने घेराबंदी कर दो युवकों को दबोचा है, जिनके पास से 381 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई है।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशानुसार जिले में तस्करों पर नकेल कसी जा रही है। इसी कड़ी में एएसपी विवेक कुमार लाल व सीएसपी युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दीपक कुमार मण्डलोई की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी। 16 मार्च की शाम, पुलिस टीम ने नयामालीपुरा क्षेत्र में श्मशान घाट नर्सरी के पास घेराबंदी की। यहाँ संदिग्ध हालत में घूम रहे दो युवकों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 381 ग्राम अफीम और एक टीवीएस स्टार सिटी बाइक बरामद हुई।
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपीउमेष पिता प्रहलात राठौर और मोहित पिता रतनलाल मालवीय दोनो मंदसौर जिले के निवासी हैं। आरोपियों के कब्जें से 381 ग्राम अवैध अफीम जप्त की गई है जिसकी कीमत 55 हजार से अधिक है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है। कोर्ट से रिमांड लेकर अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह खेप कहाँ से लाई गई थी और किसे सप्लाई की जानी थी।
कार्रवाई में थाना प्रभारी दीपक कुमार मण्डलोई, एसआई चन्द्रशेखर डिगा, प्रधान आरक्षक जाकिर खान, मृदंग सातपुते, जगदीशचंद्र दमामी, आरक्षक ललितसिंह, रामप्रसाद, राधेश्याम, राजेश, चन्द्रशेखर, सुरेन्द्रसिंह, सवाराम, मोहित, सुगडसिंह, संदीप, मनोहर एवं सायबर सेल टीम का विशेष योगदान रहा।
-
धार2 weeks agoधार में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई….. 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते डीपीसी रंगे हाथों गिरफ्तार
-
धार5 months agoपूर्व पार्षद व भाजपा नेता सन्नी राठौड़ सहित चार पर प्रकरण दर्ज
-
धार5 months agoधार प्रधान डाकघर में घोटालों का खुलासा……तीन कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज
-
धार5 months agoबदनावर के नवोदय विद्यालय में साइलेंट अटैक से 13 साल की बच्ची की मौत
-
धार2 years agoCM visit In Amzera : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अमझेरा, मिथ्या तोड़ कर लगाएंगे विराम….ढ़ाई घंटे रुकेंगे अमझेरा
-
धार2 years agoधार में सड़क हादसा : दो पुलिसकर्मियों की कार पेड़ से टकराई, एक की मौत
-
धार2 years agoSutra LIVE : स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस, विद्युत वितरण कंपनी का कार्यालय घेरा
-
धार2 years agoमुख्यमंत्री डा मोहन यादव आज अमझेरा की मिथ्या को लगाएंगे विराम

