Connect with us

धार

धार में जॉब दिलवाने के नाम पर ठगी………बेरोजगार युवक से खातों में जमा करवाए दो लाख रुपए

Published

on

– अकाउंट फ्रीज के नाम पर कई खातों में करवाया ट्रांजेक्‍शन, जांच में जुटी पुलिस

धार में ऑनलाइन ठगी के प्रकरण लगातार सामने आ रहे हैं, बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधडी करके रुपए जमा करवा जा रहे है। ताजा मामला शहर की सुंदरवन कॉलोनी से सामने आया हैं, यहां पर ऑनलाइन जॉब के नाम पर एक युवक से कई ट्रांजेक्‍शन करवाकर लाखों की धोखाधड़ी की गई है।

पहले जालसाजों ने कम रुपयों का ट्रांजेक्‍शन कर ज्‍यादा रशि खाते में डाली, जब अमाउंट बढ़ता गया तो अपने जाल मे फंसा लिया और तकनीकी गडबड़ी बताकर हजारों के टाजेंक्‍शन करवाते रहे।

अनिकेत जायसवाल निवासी सुंदरवन ने कोतवाली थाने पर आकर बताया कि अमुल आईक्रीम पार्लर का संचालन करता हूँ। 3 जनवरी को मेरे मोबाईल नंबर 9074520130 के व्हाट्सअप पर 9368312697 नंबर से पुजा शर्मा हुटसुट प्रायवेट कंपनी के नाम से मैसेज आया था और मुझे आनलाईन जॉब के लिये ऑफर किया था व मेरे साथ व्हाट्सअप पर चेटिंग के माध्यम से बातचीत की थी और कहा था की आपको एक एप की लिंक सेण्ड करी है जिसे सिर्फ आपको 5 स्टार रेटिंग देना है फिर टेलीग्राम आईडी @PinkyaSingh8486 के 3314016775 के नंबर पर टेलीग्राम मेसेज के माध्यम से एक टास्क चालु कराकर मुझे @Sanjeev2088 इस आईडी पर एक ट्रेडिंग एप U coin मे मुझे पेमेंट 1020 रुपए. डालने को कहा गया जिस पर इन्होने मुझे 1526 रुपए डाल दिए।

फ‍िर जालसाजों ने मुझे दुसरा टास्क दिया गया जिसमे 3020 रुपए. डाले थे फिर मुझे 4628 रुपए रिटर्न दिये गये फिर उसके बाद तीसरा टास्क दिया गया फिर 7100 रुपए डालने को कहा गया तो मैने इन पर विश्वास करते हुये उक्त ट्रेडिंग एप मे 7100 रुपए इस आईडी aashikbairwa27766 6@okhdfcbank पर आनलाईन के माध्यम से रुपये डाल दिये फिर मुझे कहा गया की आपने जो पेमेंट डाला है उसमे U coin ट्रेडिंग अकाउंट फ्रीज हो गया है इसलिये आपको इसे अनफ्रिज करने के लिये 29960 रुपए फिर मुझे कहा गया की आपको @Ayyar टेलीग्राम आईडी पर मेरा अकाउण्ट जुड़वाया और कहा की आपको जसवंत डाटा कलर्क सर से बात करनी होगी फिर मुझे जसवंत सर द्वारा कहा गयी की आपको UPI ID Krishan. 20@superyes पर पेमेंट करना होगा तो मैने इन पर विश्वास करके उक्त 29960 रुपए डाल दिये थे फिर मुझे कहा गया की 20000 रु और लगेंगे तुम UPI ID : q433309092@ybl पर पेमेंट करने को कहा गया तो मैने उक्त पेमेंट कर दिया फिर कहा गया की आपको मै वैक अकाउण्ट सेड कर रहा हूँ उस पर आप पेमेंट कर दो मुझे बुलबुली राय का अकाउण्ट नंबर501036516242 पर 68,640 रुपए डालने के लिये कहा गया तो मैने मेरे अकाउण्ट से ट्रांसफर कर दिये फिर दुसरा अकाउण्ट महेन्द्रसिंह का अकाउण्ट नंबर 501036555219 पर 80000 रुपए. डालने के लिये कहा गया तो मेरे द्वारा 80000 रु महेन्द्रसिंह के अकाउण्ट मे डाल दिये थे।

उपरोक्त सभी ट्रांजेक्शन मैने मेरे सेन्ट्रल बैंक धार के खाता क्रमांक 1902308059 व आई.सी.आई.सी.आई बैंक के खाता क्रमांक 051201502169 से उपरोक्त अकाउण्ट नंबर व यु. पी. आई आईडियो पर किये है इस प्रकार मोबाईल नंबर 9368312697 के धारक के द्वारा धोखाधडी कर 2,05,700 रु. की धोखाधडी की गई है। कोतवाली पुलिस ने मामले में धोखाधडी धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

धार

शहर के पीजी कॉलेज के सामने से सरेराह युवती का अपहरण करने वाले दो ईनामी आरोपी गि‍रफ्तार

Published

on

प्रेम-प्रसंग में की थी वारदात, गंधवानी क्षेत्र से पुलिस ने दोनों को दबौचा

धार। शहर के पीजी कॉलेज के सामने से सरेराह युवती का अपहरण करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को नौगांव पुलिस टीम ने गिरफतार किया है। आरोपी पिछले दो सालों से फरार थे, आरोपियों की गिरफतारी के लिए पुलिस ने पांच-पांच हजार रुपए का ईनाम भी घोषित किया था। लगातार दबिश के बाद गंधवानी क्षेत्र से पुलिस संतोष उर्फ गोलु पिता शंकर बामनिया उम 25 वर्ष एवं उमंग उर्फ उमनसिंह पिता केनसिंह चौहान उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम कनेरी चौकी डेहरी मुखबीर की सूचना पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से प्रकरण के बारे में पूछताछ कर कोर्ट के समक्ष पेश किया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

यह था मामला
दरअसल नौगांव थाना अंतर्गत पीजी कॉलेज में एमए की परीक्षा देने के लिए इंदौर से एक युवती धार आई थी। घटना दिनांक 17 जनवरी 2024 को शाम के समय परीक्षा देकर कॉलेज से इंदौर नाके की और जा रही थी, इसी दौरान चार पहिया वाहन से आरोपी आए व युवती का अपहरण कर अपने साथ लेकर चले गए थे। पूरा मामला प्रेम-प्रसंग से जुडा हुआ था, पुलिस की 10 टीमें सक्रिय हुई व बाग क्षेत्र से युवती को देर रात बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस ने अपहरण सहित आठ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था। जिले में स्थाई वारंट तामिली अपराधियों की धरपकड को लेकर एसपी सचिन शर्मा के मार्गदर्शन में अभियान चलाया जा रहा है। इसी कडी में संतोष व उमंग को गिरफतार किया गया है। उक्ते कार्यवाही थाना प्रभारी हिरुसिंह रावत, प्रआर हेमराज कटारा, थावरसिंह निंगवाल, आरक्षक अनिलसिंह बीसी, देवेन्द्र परमार, रामराज गुर्जर, आकाश बामनिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Continue Reading

धार

धार कांग्रेस में अल्पसंख्यक मोर्चे के नए जिलाध्यक्ष के लिए वन-टू-वन मंथन, दावेदारों से लिए आवेदन, बंद कमरे में हुई चर्चा

Published

on

प्रभारी कुरैशी दो टूक…… सक्रिय और जमीनी स्तर पर पकड़ रखने वाले कार्यकर्ताओं को ही प्राथमिकता

धार। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान के तहत धार जिले में अल्पसंख्यक कांग्रेस को नए सिरे से मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है। अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देश पर धार जिला मुख्यालय पर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य अल्पसंख्यक कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष का चयन और आगामी चुनावों के मद्देनजर संगठन का बूथ स्तर तक विस्तार करना रहा।

दावेदारों से लिए आवेदन, बंद कमरे में हुई चर्चा
अभियान के तहत धार पहुंचे जिला प्रभारी साजिद कुरैशी ने बैठक के दौरान स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने नए जिलाध्यक्ष पद के लिए इच्छुक दावेदारों से बंद लिफाफे में आवेदन आमंत्रित किए। प्रभारी कुरैशी ने स्पष्ट किया कि संगठन में सक्रिय और जमीनी स्तर पर पकड़ रखने वाले कार्यकर्ताओं को ही प्राथमिकता दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन चर्चा कर संगठन की जमीनी हकीकत का फीडबैक भी लिया।

बूथ स्तर पर विचारधारा मजबूत करने पर जोर
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि अल्पसंख्यक कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है। उन्होंने संगठन को और अधिक गतिशील व सक्रिय बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे और आपसी एकजुटता पर बल दिया। वहीं बैठक के मुख्य वक्ता पारितोष सिंह ने संगठन सृजन अभियान के मूल उद्देश्यों पर कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं के कंधों पर है। जब हमारा बूथ मजबूत होगा, तभी संगठन हर चुनौती का सामना करने में सक्षम बनेगा।

बैठक में ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद
कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व अध्यक्ष डॉ. रफ़ीक शेख के स्वागत भाषण से हुई। मंच संचालन प्रकोष्ठ अध्यक्ष शकील खान ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन टोनी छाबड़ा द्वारा व्यक्त किया गया। बैठक में
शाकिर भाई एडवोकेट, अजगर भाई, डॉ. जियाउल हक, डॉ. जाकिर गुणवाद, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रवक्ता अजय सिंह ठाकुर, सतपाल बरनाला, राजेश पवार, शाकिर केसुर जावेद खान खलघाट और रोहित कामदार ने बैठक में अपने विचार रखे।

बैठक के अंत में उपस्थित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधियों ने एक सुर में संकल्प लिया कि वे आपसी मतभेदों को भुलाकर संगठन सृजन अभियान को सफल बनाएंगे और कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाएंगे।

Continue Reading

धार

बाग पुलिस ने पाडलिया नैनगांव फाटे पर हुई डकैती का किया पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

Published

on

चलती गाड़ी पर दंपत्ति को लात मारकर गिराया, फिर की थी लूटपाट

धार। बाग थाना पुलिस ने पाडलिया नैनगांव फाटे के पास दंपति को लात मारकर गिराने और बैग लूटने वाली गैंग का पर्दाफाश कर दिया है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके चार अन्य साथियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पकड़े गए बदमाशों के पास से लूटे गए चांदी के कड़े, नगदी और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।

चलती गाड़ी पर लात मारकर गिराया, फिर की लूटपाट
22 मई की रात करीब 8 बजे फरियादी महिला अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम पीपरी से वापस अपने गांव चिलवा लौट रही थी। इसी दौरान पाडलिया नैनगांव फाटे के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए छह अज्ञात बदमाशों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। बदमाशों ने लूट की नीयत से दंपति की मोटरसाइकिल को चलती गाड़ी में लात मारकर नीचे गिरा दिया, जिससे फरियादी महिला को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद बदमाश महिला के हाथ से बैग छीनकर रफूचक्कर हो गए। बैग में दो चांदी के कड़े और 5 हजार रुपये नगद रखे थे। पीड़िता की शिकायत पर थाना बाग में डकैती का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

रिमांड में उगला राज
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। ब मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर टीम ने ग्राम झिरपनिया के पास घेराबंदी कर संदेही मगन भील को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर मगन ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस सनसनीखेज डकैती को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया। रिमांड के दौरान मिली कड़ियों के आधार पर पुलिस ने दूसरे सह-आरोपी दिनेश अनारे को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से लूट गए चांदी के कड़े, नगद राशि और एक बाइक को जप्‍त किया है।

इनकी रही भूमि‍का : डकैती के को चंद दिनों में सुलझाने में बाग थाना प्रभारी निरीक्षक कैलाश चौहान, उनि तोसिफ अली, सउनि लोकेश रायपुरिया, सउनि दशरथसिंह चौहान, सउनि कमलेश राठौड़िया, प्रधान आरक्षक सखाराम गोखले, भावसिंह रावत, रेलमसिंह भिण्डे, गजेन्द्र कनेश, कैलाश गेहलोत सहित आरक्षक राजू चौहान, दुर्गेश, सीताराम डोडवे, कलमसिंह डुडवे, लालसिंह चौहान, मुकेश और सुरेश की मुख्य भूमिका रही,इसके साथ ही तकनीकी सहायता के लिए साइबर सेल धार के उनि प्रशांत गुंजाल एवं आरक्षक प्रशांत चौहान का भी विशेष और सराहनीय योगदान रहा।

Continue Reading

Website Owner : Lakhan Tank

Contact us : +919770922244

Advertisement

Trending

Copyright © 2024 Sutraa News. Made with ❤️ by Junior Digital.

You cannot copy content of this page