Connect with us

धार

धार-धामनोद मांडू मार्ग पर लुनेहरा में आईसर वाहन ने पिकअप वाहन को मारी टक्‍कर

Published

on

दुर्घटना में तीन स्कूली बच्चों सहित चालक गंभीर घायल, राबी आईसर वाहन चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस सौंपा

धार। धामनोद मांडू मार्ग पर ग्राम लुनेहरा में, शुक्रवार सुबह धामनोद की तरफ से तेज गति से आ रहे आईसर वाहन ने मजदूर बैठने के लिए खड़े पिकअप वाहन को टक्कर मारने के बाद बगड़ी के एक निजी स्कूल बस को टक्कर मार दी। टक्कर में स्कूल बस के चालक सहित चार बच्चों को गंभीर रूप से चोट आई है। इधर ग्रामीणों ने बताया कि आईसर वाहन चालक ने शराब पी रखी थी वाहन की स्पीड भी बहुत तेज थी। घटना के बाद मौके पर स्कूली बच्चे घबरा गए थे बच्चों में चिख पुकार मच गई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बगड़ी सरस्वती ज्ञान स्कूल की बस स्कूली बच्चे लेने के लिए जा रही थी तभी धामनोद की तरफ से आईसर वाहन क्रमांक सी जी 04 एन वी 9682 का चालक तेज गति से अंधाधुंध तरीके से वाहन चलाते हुए आया और मजदूर भरने के लिए खड़े पिकअप वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी । टक्कर मारने के बाद आईसर वाहन ने सामने से आ रही स्कूल बस को भी टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बस का अगला हिस्सा बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। बस में बैठे तीन स्कूली बच्चे गंभीर घायल हुए हैं साथ ही स्कूली बस वाहन चालक को भी गंभीर रूप से चोट आई है। मौके पर ग्रामीणों ने पहुंचकर स्कूली बस से बच्चों को उतारा बच्चे रोने लग गए थे । इधर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए थे। ग्रामीणों की मदद से स्कूली बच्चों को व चालक को उपचार के लिए धार भेजा गया है। इधर मौके पर पुलिस पहुंची है।

ग्रामीणों ने शराबी वाहन चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दीया है इधर ग्रामीणों का आरोप है कि प्रतिदिन वाहन चालक तेज गति से वाहन चलाते हैं जिस पर अंकुश लगाया जाना चाहिए।

धार

धार कांग्रेस में अल्पसंख्यक मोर्चे के नए जिलाध्यक्ष के लिए वन-टू-वन मंथन, दावेदारों से लिए आवेदन, बंद कमरे में हुई चर्चा

Published

on

प्रभारी कुरैशी दो टूक…… सक्रिय और जमीनी स्तर पर पकड़ रखने वाले कार्यकर्ताओं को ही प्राथमिकता

धार। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान के तहत धार जिले में अल्पसंख्यक कांग्रेस को नए सिरे से मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है। अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देश पर धार जिला मुख्यालय पर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य अल्पसंख्यक कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष का चयन और आगामी चुनावों के मद्देनजर संगठन का बूथ स्तर तक विस्तार करना रहा।

दावेदारों से लिए आवेदन, बंद कमरे में हुई चर्चा
अभियान के तहत धार पहुंचे जिला प्रभारी साजिद कुरैशी ने बैठक के दौरान स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने नए जिलाध्यक्ष पद के लिए इच्छुक दावेदारों से बंद लिफाफे में आवेदन आमंत्रित किए। प्रभारी कुरैशी ने स्पष्ट किया कि संगठन में सक्रिय और जमीनी स्तर पर पकड़ रखने वाले कार्यकर्ताओं को ही प्राथमिकता दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन चर्चा कर संगठन की जमीनी हकीकत का फीडबैक भी लिया।

बूथ स्तर पर विचारधारा मजबूत करने पर जोर
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि अल्पसंख्यक कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है। उन्होंने संगठन को और अधिक गतिशील व सक्रिय बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे और आपसी एकजुटता पर बल दिया। वहीं बैठक के मुख्य वक्ता पारितोष सिंह ने संगठन सृजन अभियान के मूल उद्देश्यों पर कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं के कंधों पर है। जब हमारा बूथ मजबूत होगा, तभी संगठन हर चुनौती का सामना करने में सक्षम बनेगा।

बैठक में ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद
कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व अध्यक्ष डॉ. रफ़ीक शेख के स्वागत भाषण से हुई। मंच संचालन प्रकोष्ठ अध्यक्ष शकील खान ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन टोनी छाबड़ा द्वारा व्यक्त किया गया। बैठक में
शाकिर भाई एडवोकेट, अजगर भाई, डॉ. जियाउल हक, डॉ. जाकिर गुणवाद, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रवक्ता अजय सिंह ठाकुर, सतपाल बरनाला, राजेश पवार, शाकिर केसुर जावेद खान खलघाट और रोहित कामदार ने बैठक में अपने विचार रखे।

बैठक के अंत में उपस्थित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधियों ने एक सुर में संकल्प लिया कि वे आपसी मतभेदों को भुलाकर संगठन सृजन अभियान को सफल बनाएंगे और कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाएंगे।

Continue Reading

धार

बाग पुलिस ने पाडलिया नैनगांव फाटे पर हुई डकैती का किया पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

Published

on

चलती गाड़ी पर दंपत्ति को लात मारकर गिराया, फिर की थी लूटपाट

धार। बाग थाना पुलिस ने पाडलिया नैनगांव फाटे के पास दंपति को लात मारकर गिराने और बैग लूटने वाली गैंग का पर्दाफाश कर दिया है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके चार अन्य साथियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पकड़े गए बदमाशों के पास से लूटे गए चांदी के कड़े, नगदी और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।

चलती गाड़ी पर लात मारकर गिराया, फिर की लूटपाट
22 मई की रात करीब 8 बजे फरियादी महिला अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम पीपरी से वापस अपने गांव चिलवा लौट रही थी। इसी दौरान पाडलिया नैनगांव फाटे के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए छह अज्ञात बदमाशों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। बदमाशों ने लूट की नीयत से दंपति की मोटरसाइकिल को चलती गाड़ी में लात मारकर नीचे गिरा दिया, जिससे फरियादी महिला को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद बदमाश महिला के हाथ से बैग छीनकर रफूचक्कर हो गए। बैग में दो चांदी के कड़े और 5 हजार रुपये नगद रखे थे। पीड़िता की शिकायत पर थाना बाग में डकैती का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

रिमांड में उगला राज
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। ब मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर टीम ने ग्राम झिरपनिया के पास घेराबंदी कर संदेही मगन भील को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर मगन ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस सनसनीखेज डकैती को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया। रिमांड के दौरान मिली कड़ियों के आधार पर पुलिस ने दूसरे सह-आरोपी दिनेश अनारे को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से लूट गए चांदी के कड़े, नगद राशि और एक बाइक को जप्‍त किया है।

इनकी रही भूमि‍का : डकैती के को चंद दिनों में सुलझाने में बाग थाना प्रभारी निरीक्षक कैलाश चौहान, उनि तोसिफ अली, सउनि लोकेश रायपुरिया, सउनि दशरथसिंह चौहान, सउनि कमलेश राठौड़िया, प्रधान आरक्षक सखाराम गोखले, भावसिंह रावत, रेलमसिंह भिण्डे, गजेन्द्र कनेश, कैलाश गेहलोत सहित आरक्षक राजू चौहान, दुर्गेश, सीताराम डोडवे, कलमसिंह डुडवे, लालसिंह चौहान, मुकेश और सुरेश की मुख्य भूमिका रही,इसके साथ ही तकनीकी सहायता के लिए साइबर सेल धार के उनि प्रशांत गुंजाल एवं आरक्षक प्रशांत चौहान का भी विशेष और सराहनीय योगदान रहा।

Continue Reading

धार

झाबुआ जिला अस्पताल में धार की बहू ने बिना ऑपरेशन के दिया तीन बेटियों को जन्म

Published

on

मां और तीनों बच्‍चों की सेहत में लगातार हो रहा सुधार, डॉक्‍टर बोले – ऐसे मामलों में ऑपरेशन का ही विकल्‍प

धार, झाबुआ। जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की उत्कृष्ट सूझबूझ और कुशलता के चलते एक महिला ने बिना किसी जटिल ऑपरेशनके सामान्य प्रसव के जरिए एक साथ तीन स्वस्थ बेटियों को जन्म दिया। वर्तमान में मां और तीनों नवजात बच्चियां पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं।

ऐसे मामलों में ऑपरेशन का ही विकल्‍प : प्राप्त जानकारी के अनुसार धार जिले के ग्राम कुशलपुरा की निवासी श्रीमती रीना पति सुकराम जिनका मायका झाबुआ का गोपालपुरा है को प्रसव पीड़ा होने पर झाबुआ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गर्भ में तीन बच्चे होने के कारण यह मामला बेहद संवेदनशील और जोखिम भरा था। आमतौर पर ऐसे मामलों में डॉक्टर सिजेरियन ऑपरेशन का ही विकल्प चुनते हैं, लेकिन यहाँ की मेडिकल टीम ने अपनी काबिलियत और धैर्य का परिचय देते हुए पूरी तरह सामान्य और सफल प्रसव कराया।

चिकित्सकों के अनुसार, जन्म लेने वाली तीनों बेटियों का वजन अलग-अलग है पहली बेटी: 1.2 किलोग्राम, दूसरी बेटी: 1.3 किलोग्राम, तीसरी बेटी: 1.8 किलोग्राम कम वजन होने के कारण पहली और दूसरी बच्ची को एहतियात के तौर पर एनआईसीयू शिशु गहन चिकित्सा इकाई में विशेष डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। वहीं, 1.8 किलो वजन वाली तीसरी बेटी पूरी तरह सामान्य होकर वार्ड में अपनी मां के पास है। डॉक्टरों ने बताया कि चारों की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है।

इस बेहद चुनौतीपूर्ण प्रसव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में झाबुआ जिला अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिष्ठा चौहान, नर्सिंग ऑफिसर मंजू निनामा और हिमानी खतरकर सहित लेबर रूम के पूरे स्टाफ की मुख्य भूमिका रही।

Continue Reading

Website Owner : Lakhan Tank

Contact us : +919770922244

Advertisement

Trending

Copyright © 2024 Sutraa News. Made with ❤️ by Junior Digital.

You cannot copy content of this page