Connect with us

धार

फर्जी इनकम टैक्स अधिकारियों की ठेकेदार के यहां छापेमारी….50 तोला सोना और नगदी लेकर हुए फरार

Published

on

फ‍िल्‍मी स्‍टाईल में बाग में ठेकेदार के यहां पहुंचे बदमाश, 15 मिनट में वारदात को अंजाम देकर हो गए फरार

धार। जिले के बाग क्षेत्र में आज सुबह बदमाशों ने फिल्म स्पेशल 26 की तर्ज पर फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर एक घर में दबिश दी और करीब 40 तोला सोना व लाखों की नकदी लेकर फरार हो गए। इस घटना के बाद से पूरे बाग क्षेत्र में दहशत और हड़कंप का माहौल है।

जानकारी के अनुसार वारदात सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर बाग के ब्राहम्‍ण मोहल्‍ले में एमपीईबी के ठेकेदार राजकुमार मालवीय के घर पर हुई। सुबह के राजकुमार मालवीय, उनकी पत्नी कृष्णा मालवीय और काम करने वाली बाई घर में मौजुद थे, इस बीच एक बिना नंबर की सफेद स्कॉर्पियो में सवार होकर 5 बदमाश घर पहुंचे। पांच में से दो बदमाश खाकी वर्दी में थे, जबकि तीन सिविल ड्रेस में थे। उन्होंने घर में घुसते ही खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताया।

बदमाशों ने कहा, तुमने बहुत माल कमाया है, तुम्हारे खिलाफ ब्लैक मनी की शिकायत मिली है। उन्होंने घरवालों को डराया और बिना कोई फाइल चेक किए घरों के कमरों में छानबीन शुरु कर दी। कुछ देर की छानबीन के बाद घर की अलमारी की चाबियां कृष्‍णा मालवीय से मांगी तो उन्‍होंने देने से इंकार कर दिया जिसके बाद राजकुमार मालवीय ने जांच में सहयोग करने के इरादे से चांबिया दे दी।

बदमाशों ने अलमारी खोलने के बाद उसके रखा 50 तोलाे के सोने के जेवरात और ढाई से तीन लाख रुपये की नगदी और मोबाइल फोन लेकर कार से फरार हो गए। बदमाशों ने 15 से मिनट में ही पूरी वारदात को अंजाम दे दिया। जैसे ही आरोपी फरार हुए पीड़ित परिवार ने तुरंत पड़ोसियों को सूचित किया और पुलिस को खबर दी। बदमाशों का तरीका बिल्कुल पेशेवर था। आशंका है कि बदमाशों ने पहले यहां रैकी की उसके बाद ही वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने पहचान बताने के नाम पर घरवालों को धौंस दी और जांच के बहाने पूरा घर खंगाल डाला।

सूचना मिलते ही बाग थाना प्रभारी कैलाश चौहान बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बिना नंबर की स्कॉर्पियो और वर्दीधारी बदमाशों की लोकेशन ट्रेस करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। शुरुआती जांच में आरोपी एक मोबाइल फोन रास्ते में फेंक गए। पुलिस के अनुसार उस मोबाइल की लोकेशन घटबोरी रोड के आसपास बताई जा रही है। धार साइबर टीम को भी बाग भेजा गया है।

धार

झाबुआ जिला अस्पताल में धार की बहू ने बिना ऑपरेशन के दिया तीन बेटियों को जन्म

Published

on

मां और तीनों बच्‍चों की सेहत में लगातार हो रहा सुधार, डॉक्‍टर बोले – ऐसे मामलों में ऑपरेशन का ही विकल्‍प

धार, झाबुआ। जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की उत्कृष्ट सूझबूझ और कुशलता के चलते एक महिला ने बिना किसी जटिल ऑपरेशनके सामान्य प्रसव के जरिए एक साथ तीन स्वस्थ बेटियों को जन्म दिया। वर्तमान में मां और तीनों नवजात बच्चियां पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं।

ऐसे मामलों में ऑपरेशन का ही विकल्‍प : प्राप्त जानकारी के अनुसार धार जिले के ग्राम कुशलपुरा की निवासी श्रीमती रीना पति सुकराम जिनका मायका झाबुआ का गोपालपुरा है को प्रसव पीड़ा होने पर झाबुआ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गर्भ में तीन बच्चे होने के कारण यह मामला बेहद संवेदनशील और जोखिम भरा था। आमतौर पर ऐसे मामलों में डॉक्टर सिजेरियन ऑपरेशन का ही विकल्प चुनते हैं, लेकिन यहाँ की मेडिकल टीम ने अपनी काबिलियत और धैर्य का परिचय देते हुए पूरी तरह सामान्य और सफल प्रसव कराया।

चिकित्सकों के अनुसार, जन्म लेने वाली तीनों बेटियों का वजन अलग-अलग है पहली बेटी: 1.2 किलोग्राम, दूसरी बेटी: 1.3 किलोग्राम, तीसरी बेटी: 1.8 किलोग्राम कम वजन होने के कारण पहली और दूसरी बच्ची को एहतियात के तौर पर एनआईसीयू शिशु गहन चिकित्सा इकाई में विशेष डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। वहीं, 1.8 किलो वजन वाली तीसरी बेटी पूरी तरह सामान्य होकर वार्ड में अपनी मां के पास है। डॉक्टरों ने बताया कि चारों की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है।

इस बेहद चुनौतीपूर्ण प्रसव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में झाबुआ जिला अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिष्ठा चौहान, नर्सिंग ऑफिसर मंजू निनामा और हिमानी खतरकर सहित लेबर रूम के पूरे स्टाफ की मुख्य भूमिका रही।

Continue Reading

धार

धामनोद में नर्मदा पुल से कूदकर आत्‍महत्‍या की कोशिश कर रहे अधेड़ को पुलिस ने बचाया

Published

on

डायल-112 की एफआरवी गाड़ी सूचना मिलते की चंद मिनटों में पहुंची, परिजनों के सुपुर्द किया

धार। मध्य प्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा की तत्परता और सूझबूझ से एक व्यक्ति की जान बच गई। खलघाट स्थित नर्मदा नदी के बड़े पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर रहे एक 45 वर्षीय अधेड़ को पुलिस स्टाफ ने ऐन वक्त पर पहुंचकर सुरक्षित बचा लिया।

क्या है पूरा मामला?
प्राप्‍त जानकारी के अनुसार 112 कंट्रोल रूम को एक आपातकालीन सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया कि खलघाट स्थित नर्मदा ब्रिज पर एक व्यक्ति खड़ा है और नदी में कूदकर अपनी जान देने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही डायल-112 की एफआरवी गाड़ी तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस कर्मियों ने बिना एक पल गंवाए घटना स्थल पर पहुंचकर तत्परता दिखाई और आत्महत्या का प्रयास कर रहे व्यक्ति को सूझबूझ से सुरक्षित पकड़ लिया।

परिजनों के सुपुर्द किया
पुलिस पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम राकेश म्हाले निवासी ऊन जिला खरगोन बताया। डायल-112 स्टाफ व्यक्ति को सुरक्षित बचाकर धामनोद थाने लेकर आया, जहां पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क कर उन्हें थाने बुलाया। इसके बाद थाने में व्यक्ति की उचित काउंसलिंग की गई और उसे सकुशल उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। अपनों को सही-सलामत पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

धार

बिखरौन में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Published

on

जहर खाकर सुसाइड की आशंका, 1 महीने पहले ही हुई थी शादी

धार। ग्राम बिखरौन में एक नवविवाहिता की जहरीला पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। धामनोद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बिखरौन निवासी मीनाक्षी की शादी लगभग एक महीने पहले मनावर निवासी संजय निगवाल से हुआ था। शादी के बाद मीनाक्षी अपने मायके बिखरौन आई हुई थी।

मंगलवार को अज्ञात कारणों से मीनाक्षी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल धामनोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने मीनाक्षी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल धार रेफर कर दिया। हालांकि, जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर वापस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामनोद पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत धामनोद पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर धामनोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। बुधवार को पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से परिवार सदमे में है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। धामनोद पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और मौत के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Continue Reading

Trending

Copyright © 2024 Sutraa News. Made with ❤️ by Junior Digital.

You cannot copy content of this page