Connect with us

धार

हनुमान जंयती : खेड़ापति सरकार का बाल स्वरूप में श्रृंगार, झिरन्या सरकार का श्रीनाथ जी अवतार

Published

on

जय श्री राम’ के जयकारों से गूंजे मंदिर, दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हठीले हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन

धार। जिलेभर में आज हनुमान जयंती का पर्व अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। गुरुवार सुबह से ही शहर के प्रमुख हनुमान मंदिरों में भक्तों का तांता लग गया। सुबह 5 बजे से ही मंदिरों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं ने सुबह की मंगल आरती में भाग लिया और हनुमान चालीसा व सुंदरकांड के पाठ किया।

खेड़ापति सरकार का बाल स्वरूप श्रृंगार
कोतवाली परिसर स्थित नगर के प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर में भगवान का विशेष बाल स्वरूप में मनमोहक श्रृंगार किया गया। सुबह की महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बाल स्वरूप में भगवान के दर्शन पाकर भक्त अभिभूत नजर आए। मंदिर समिति द्वारा विधि-विधान से पूजन-अर्चन के पश्चात प्रसादी का वितरण किया गया।

सिद्धेश्वर मंदिर में संकट मोचन रूप के दर्शन
सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में भगवान को संकट मोचन स्वरूप में सजाया गया। यहाँ सुबह 6 बजे भगवान की जन्म आरतीआयोजित की गई। मंदिर को विशेष लाइटिंग और फूलों से सजाया गया है, जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ को देखने को मिल रही है।

झिरन्या सरकार का श्रीनाथ जी अवतार
कालिका मार्ग स्थित श्री बजरंग दल झिरन्या अखाड़े में इस वर्ष अनूठा संगम देखने को मिला। यहाँ हनुमान जी का श्रीनाथ जी स्वरूप में दिव्य श्रृंगार किया गया। व्यायामशाला परिसर में रामायण पाठ और भगवान का रुद्र अभिषेक भी किया गया विशेष श्रृंगार के बाद शाम को आयोजित महाआरती में अखाड़े के पहलवानों सहित क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे

हठीले हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन
छोटा आश्रम स्थित अतिप्राचीन हठीले हनुमान मंदिर में परंपरा अनुसार इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। यहाँ भगवान का विशेष श्रृंगार देखने के लिए सुबह से ही भीड़ जुटी रही। गौरतलब है कि इस मंदिर में हर वर्ष हजारों की संख्या में शहरवासी प्रसादी ग्रहण करने पहुँचते हैं। महाप्रसादी की तैयारियां पिछले कई दिनों से जारी थीं, जिसमें सेवादारों की टोली उत्साहपूर्वक जुटी रही।

धार

झाबुआ जिला अस्पताल में धार की बहू ने बिना ऑपरेशन के दिया तीन बेटियों को जन्म

Published

on

मां और तीनों बच्‍चों की सेहत में लगातार हो रहा सुधार, डॉक्‍टर बोले – ऐसे मामलों में ऑपरेशन का ही विकल्‍प

धार, झाबुआ। जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की उत्कृष्ट सूझबूझ और कुशलता के चलते एक महिला ने बिना किसी जटिल ऑपरेशनके सामान्य प्रसव के जरिए एक साथ तीन स्वस्थ बेटियों को जन्म दिया। वर्तमान में मां और तीनों नवजात बच्चियां पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं।

ऐसे मामलों में ऑपरेशन का ही विकल्‍प : प्राप्त जानकारी के अनुसार धार जिले के ग्राम कुशलपुरा की निवासी श्रीमती रीना पति सुकराम जिनका मायका झाबुआ का गोपालपुरा है को प्रसव पीड़ा होने पर झाबुआ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गर्भ में तीन बच्चे होने के कारण यह मामला बेहद संवेदनशील और जोखिम भरा था। आमतौर पर ऐसे मामलों में डॉक्टर सिजेरियन ऑपरेशन का ही विकल्प चुनते हैं, लेकिन यहाँ की मेडिकल टीम ने अपनी काबिलियत और धैर्य का परिचय देते हुए पूरी तरह सामान्य और सफल प्रसव कराया।

चिकित्सकों के अनुसार, जन्म लेने वाली तीनों बेटियों का वजन अलग-अलग है पहली बेटी: 1.2 किलोग्राम, दूसरी बेटी: 1.3 किलोग्राम, तीसरी बेटी: 1.8 किलोग्राम कम वजन होने के कारण पहली और दूसरी बच्ची को एहतियात के तौर पर एनआईसीयू शिशु गहन चिकित्सा इकाई में विशेष डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। वहीं, 1.8 किलो वजन वाली तीसरी बेटी पूरी तरह सामान्य होकर वार्ड में अपनी मां के पास है। डॉक्टरों ने बताया कि चारों की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है।

इस बेहद चुनौतीपूर्ण प्रसव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में झाबुआ जिला अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिष्ठा चौहान, नर्सिंग ऑफिसर मंजू निनामा और हिमानी खतरकर सहित लेबर रूम के पूरे स्टाफ की मुख्य भूमिका रही।

Continue Reading

धार

धामनोद में नर्मदा पुल से कूदकर आत्‍महत्‍या की कोशिश कर रहे अधेड़ को पुलिस ने बचाया

Published

on

डायल-112 की एफआरवी गाड़ी सूचना मिलते की चंद मिनटों में पहुंची, परिजनों के सुपुर्द किया

धार। मध्य प्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा की तत्परता और सूझबूझ से एक व्यक्ति की जान बच गई। खलघाट स्थित नर्मदा नदी के बड़े पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर रहे एक 45 वर्षीय अधेड़ को पुलिस स्टाफ ने ऐन वक्त पर पहुंचकर सुरक्षित बचा लिया।

क्या है पूरा मामला?
प्राप्‍त जानकारी के अनुसार 112 कंट्रोल रूम को एक आपातकालीन सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया कि खलघाट स्थित नर्मदा ब्रिज पर एक व्यक्ति खड़ा है और नदी में कूदकर अपनी जान देने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही डायल-112 की एफआरवी गाड़ी तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस कर्मियों ने बिना एक पल गंवाए घटना स्थल पर पहुंचकर तत्परता दिखाई और आत्महत्या का प्रयास कर रहे व्यक्ति को सूझबूझ से सुरक्षित पकड़ लिया।

परिजनों के सुपुर्द किया
पुलिस पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम राकेश म्हाले निवासी ऊन जिला खरगोन बताया। डायल-112 स्टाफ व्यक्ति को सुरक्षित बचाकर धामनोद थाने लेकर आया, जहां पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क कर उन्हें थाने बुलाया। इसके बाद थाने में व्यक्ति की उचित काउंसलिंग की गई और उसे सकुशल उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। अपनों को सही-सलामत पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

धार

बिखरौन में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Published

on

जहर खाकर सुसाइड की आशंका, 1 महीने पहले ही हुई थी शादी

धार। ग्राम बिखरौन में एक नवविवाहिता की जहरीला पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। धामनोद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बिखरौन निवासी मीनाक्षी की शादी लगभग एक महीने पहले मनावर निवासी संजय निगवाल से हुआ था। शादी के बाद मीनाक्षी अपने मायके बिखरौन आई हुई थी।

मंगलवार को अज्ञात कारणों से मीनाक्षी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल धामनोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने मीनाक्षी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल धार रेफर कर दिया। हालांकि, जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर वापस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामनोद पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत धामनोद पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर धामनोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। बुधवार को पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से परिवार सदमे में है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। धामनोद पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और मौत के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Continue Reading

Trending

Copyright © 2024 Sutraa News. Made with ❤️ by Junior Digital.

You cannot copy content of this page