Connect with us

धार

टांडा घाट में यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी….हादसे में 15 घायल

Published

on

बस के नीचे पति के दोनों पैर दबे, पत्नी को सीने से लगकर बिलखता रहा पति

धार। राजगढ़-कुक्षी मार्ग पर स्थित आंबासोटी में टांडा घाट पर शनिवार सुबह राजगढ़ से मनावर की ओर जा रही भगवती ट्रैवल्स की निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में 15 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से एक युवक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

बस के नीचे दबे पैर, बिलखती रही पत्नी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा सुबह करीब साढे 9 बजे हुआ। टांडा घाट शुरू होते ही बस बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में ग्राम घर निवासी संजय के दोनों पैर बस के नीचे दबकर बुरी तरह कुचल गए। मौके पर मची चीख-पुकार के बीच संजय की पत्नी, जो खुद भी घायल थी, अपने पति को गले लगाकर बिलखती रही।

भगवती बस राजगढ़ मनावर वाया बाग जा रही थी तभी टांडा घाट पर तेज गति से चलाते हुए अंधे मोड पर रोड पर लाल पलट गई। बस में 40 से अधिक यात्री बैठे थे, जिसमें करीबन 16 लोग घायल है जिन्हे टांडा राजगढ़ एवं सरदारपुर अस्पताल में भेजा गया।, सवारी को अन्य साधनों से रवाना किया गया। बस रोड पर पलटने से रोड बाधित हो गया था, बस को क्रेन के माध्यम से साइड में कर आवागमन चालू किया गया। ड्राइवर कमलेश पिता गेंदालाल प्रजापत उम्र 26 वर्ष निवासी गुमानपुरा फरारा।

ये हुए घायल

1 लालचंद पिता चंपालाल जी सोलंकी उम्र 78 साल निवासी रिंगनोद
2 नेम लाल पि ता नारायण जी भायल उम्र 55 साल निवासी पेटलावद
3 जंगली भाई पति देवी सिंह मोबाइल जाती बिलाड़ा उम्र 50 साल निवासी ग्राम पनवा थाना गंधवानी
4 हीरालाल पिता दतिया अजनार उम्र 25 साल निवासी वालनेरा थाना गंधवानी जिला धार
5 ऋतु पिता नारायण राठौर उम्र 24 साल निवासी टांडा
6 तोशिका पिता पप्पू वसुनिया उम्र 21 साल निवासी राजगढ़ थाने के सामने
7 संतोषी पति छोटू वास्केल उम्र 40 साल निवासी उजाड़िया
8 भूरी बाई पति कनालाल डाबर उम्र 35 साल निवासी उजाड़िया

टांडा हॉस्पिटल में भर्ती घायल
1 संजय पिता इंदर सिंह निवासी घोर दोनों पैरों मे गंभीर चोट है
2 निरु पति संजय उम्र 25 वर्ष निवासी घोर
3 दयाल पिता हीरालाल उम्र 40 वर्ष निवासी राजगढ़
4 विजय पिता सरदार उम्र 25 वर्ष निवासी राजगढ़
5 दीपिका पिता शंकर उम्र 11 वर्ष निवासी पीथमपुर
6 सुनीता पिता मोहन उम्र 16 वर्ष निवासी सरदारपुर
7 मेहता भाई पति देवल उम्र 60 वर्ष निवासी सरदारपुर
8 परम सिंह पिता पाल सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी पिपरानी

हादसे की सूचना मिलते ही रिंगनौद चौकी पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। डॉ. यतेंद्र जैन ने बताया कि संजय की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उच्च केंद्र रेफर कर दिया गया है। टांडा अस्पताल में कुल 7 घायलों का उपचार किया गया। रिंगनौद चौकी प्रभारी गुलाब सिंह भयड़िया के अनुसार, 7 अन्य घायलों को राजगढ़ के कंचन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुल 14-15 यात्रियों को चोटें आई हैं फरार चालक की तलाश की जा रही है।

धार

झाबुआ जिला अस्पताल में धार की बहू ने बिना ऑपरेशन के दिया तीन बेटियों को जन्म

Published

on

मां और तीनों बच्‍चों की सेहत में लगातार हो रहा सुधार, डॉक्‍टर बोले – ऐसे मामलों में ऑपरेशन का ही विकल्‍प

धार, झाबुआ। जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की उत्कृष्ट सूझबूझ और कुशलता के चलते एक महिला ने बिना किसी जटिल ऑपरेशनके सामान्य प्रसव के जरिए एक साथ तीन स्वस्थ बेटियों को जन्म दिया। वर्तमान में मां और तीनों नवजात बच्चियां पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं।

ऐसे मामलों में ऑपरेशन का ही विकल्‍प : प्राप्त जानकारी के अनुसार धार जिले के ग्राम कुशलपुरा की निवासी श्रीमती रीना पति सुकराम जिनका मायका झाबुआ का गोपालपुरा है को प्रसव पीड़ा होने पर झाबुआ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गर्भ में तीन बच्चे होने के कारण यह मामला बेहद संवेदनशील और जोखिम भरा था। आमतौर पर ऐसे मामलों में डॉक्टर सिजेरियन ऑपरेशन का ही विकल्प चुनते हैं, लेकिन यहाँ की मेडिकल टीम ने अपनी काबिलियत और धैर्य का परिचय देते हुए पूरी तरह सामान्य और सफल प्रसव कराया।

चिकित्सकों के अनुसार, जन्म लेने वाली तीनों बेटियों का वजन अलग-अलग है पहली बेटी: 1.2 किलोग्राम, दूसरी बेटी: 1.3 किलोग्राम, तीसरी बेटी: 1.8 किलोग्राम कम वजन होने के कारण पहली और दूसरी बच्ची को एहतियात के तौर पर एनआईसीयू शिशु गहन चिकित्सा इकाई में विशेष डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। वहीं, 1.8 किलो वजन वाली तीसरी बेटी पूरी तरह सामान्य होकर वार्ड में अपनी मां के पास है। डॉक्टरों ने बताया कि चारों की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है।

इस बेहद चुनौतीपूर्ण प्रसव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में झाबुआ जिला अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिष्ठा चौहान, नर्सिंग ऑफिसर मंजू निनामा और हिमानी खतरकर सहित लेबर रूम के पूरे स्टाफ की मुख्य भूमिका रही।

Continue Reading

धार

धामनोद में नर्मदा पुल से कूदकर आत्‍महत्‍या की कोशिश कर रहे अधेड़ को पुलिस ने बचाया

Published

on

डायल-112 की एफआरवी गाड़ी सूचना मिलते की चंद मिनटों में पहुंची, परिजनों के सुपुर्द किया

धार। मध्य प्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा की तत्परता और सूझबूझ से एक व्यक्ति की जान बच गई। खलघाट स्थित नर्मदा नदी के बड़े पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर रहे एक 45 वर्षीय अधेड़ को पुलिस स्टाफ ने ऐन वक्त पर पहुंचकर सुरक्षित बचा लिया।

क्या है पूरा मामला?
प्राप्‍त जानकारी के अनुसार 112 कंट्रोल रूम को एक आपातकालीन सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया कि खलघाट स्थित नर्मदा ब्रिज पर एक व्यक्ति खड़ा है और नदी में कूदकर अपनी जान देने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही डायल-112 की एफआरवी गाड़ी तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस कर्मियों ने बिना एक पल गंवाए घटना स्थल पर पहुंचकर तत्परता दिखाई और आत्महत्या का प्रयास कर रहे व्यक्ति को सूझबूझ से सुरक्षित पकड़ लिया।

परिजनों के सुपुर्द किया
पुलिस पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम राकेश म्हाले निवासी ऊन जिला खरगोन बताया। डायल-112 स्टाफ व्यक्ति को सुरक्षित बचाकर धामनोद थाने लेकर आया, जहां पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क कर उन्हें थाने बुलाया। इसके बाद थाने में व्यक्ति की उचित काउंसलिंग की गई और उसे सकुशल उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। अपनों को सही-सलामत पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

धार

बिखरौन में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Published

on

जहर खाकर सुसाइड की आशंका, 1 महीने पहले ही हुई थी शादी

धार। ग्राम बिखरौन में एक नवविवाहिता की जहरीला पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। धामनोद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बिखरौन निवासी मीनाक्षी की शादी लगभग एक महीने पहले मनावर निवासी संजय निगवाल से हुआ था। शादी के बाद मीनाक्षी अपने मायके बिखरौन आई हुई थी।

मंगलवार को अज्ञात कारणों से मीनाक्षी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल धामनोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने मीनाक्षी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल धार रेफर कर दिया। हालांकि, जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर वापस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामनोद पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत धामनोद पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर धामनोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। बुधवार को पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से परिवार सदमे में है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। धामनोद पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और मौत के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Continue Reading

Trending

Copyright © 2024 Sutraa News. Made with ❤️ by Junior Digital.

You cannot copy content of this page