धार
फेसबुक-स्नैपचैट के प्रेम जाल में फंसाकर नाबालिग को ब्लैकमेल कर युवती से 6 लाख हड़पे
पैसे वापस मांगने पर दी बदनाम करने की धमकी, पुलिस टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने लूट की वारदात का भी किया खुलासा, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
धार। राजगढ़ पुलिस ने नाबालिग बालिका को प्रेम जाल में फंसाकर कई तरह के बहानों से करीब छह लाख रुपये हड़प लिए और पैसे वापस मांगने पर उसे ब्लैकमेल व छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर नााबलिग से दाेस्ती कर लाखों की रकम हड़प ली थी।
स्नैपचैट पर की दोस्ती, फिर शुरू हुआ वसूली का खेल
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 7 जून को थाना राजगढ़ में एक पीड़ित परिवार द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया कि राजगढ़ निवासी आरोपी कृष्णा पिता महेश शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट के माध्यम से नाबालिग बालिका से संपर्क साधा था। धीरे-धीरे उसने बालिका को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसका विश्वास जीत लिया। विश्वास में लेने के बाद आरोपी ने खुद की दुर्घटना होने और अन्य जरूरी कामों का बहाना बनाकर पीड़िता से समय-समय पर बड़ी रकम ऐंठना शुरू कर दिया। इस तरह आरोपी ने कई किस्तों में लगभग 6 लाख रुपये हड़प लिए।
पैसे वापस मांगने पर दी बदनाम करने की धमकी
पीड़िता ने आरोपी कृष्णा से अपने पैसे वापस मांगे तो पैसे लौटाने के बजाय आरोपी नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की और उसे सोशल मीडिया व समाज में बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी के से परेशान होकर पीड़िता के परिजनों को अपबीती बताई और राजगढ़ थाने पर एक शिकायती आवेदन दिया था, राजगढ़ पुलिस ने आरोपी कृष्णा के खिलाफ के पॉक्सों सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था।
पुलिस टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन व मार्गदर्शन में आरोपी की धरपकड़ के लिए तत्काल एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्णा पिता महेश शर्मा को राजगढ़ से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि ब्लैकमेलिंग और झांसेबाजी से जो 6 लाख रुपये उसने नाबालिग से ऐंठे थे, उन्हें उसने अपने ऐशो-आराम में खर्च कर दिया। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय सरदारपुर के समक्ष प्रस्तुत किया। उक्त प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक जुली अमलियार, प्रधान आरक्षक रैमसिंह बर्डे, आरक्षक सुभाष और आरक्षक दिलीप की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

लूट की वारदात में खुलासा, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
राजगढ़ पुलिस ने एक अन्य लूट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जें से हजारो की नगदी, मोबाइल और अन्य सामग्री को जप्त किया है, 28 जून को फरियादी राजवीर मालवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें अज्ञात बदमाशों ने उनसे 70 हजार की नगदी, मोबाइल फोन और जरुरी दस्तावेज लूट लिए थे, पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की थी।
पुलिस टीम तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर के सूचना तंत्र के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही थी, इसी बीच 10 जून को प्रकरण में संलिप्त दो आरोपियों मुकेश पिता धुंधरा और बबलू उर्फ बाबू पिता वीरसिंह दोनों निवासी कालीदेवी थाना टांडा को गिरफ्तार कर लिया। जालमसिंह पिता नेदिया और नेहरू पिता खेलूं फरार है। पूछताछ में आरोपियों द्वारा लूट की घटना करना स्वीकार किया गया।टीम ने आरोपियों के कब्जे से फरियादी का मोबाइल फोन, आधार कार्ड, स्मार्ट कार्ड एवं नगद राशि बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया। पुलिस को आरोपी मुकेश का पुराना रिकॉर्ड भी मिला है जिसमें वह आर्म्स एक्ट और अन्य अपराधों में भी फरार था। उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक कीर्तन नायक, निहालसिंह दंडोतिया, सहायक उपनिरीक्षक सैयद अहमद, सुनील राजपूत, रईस पठान, प्रधान आरक्षक विपिन कटारा, आरक्षक दिलीप, अंकित, अमर, सुभाष एवं अमित की सराहनीय भूमिका रही।
धार
धार के कोर्ट रोड़ पर जानलेवा हमले का षड्यंत्रकर्ता मुख्य आरोपी मनीष लौहार साथी सहित गिरफ्तार
पुलिस ने दीनदयालपुरम में घेराबंदी कर दबोचा, अन्य साथियों का पुलिस पहले ही निकाल चुकी है जुलूस
धार। नौगांव थाना पुलिस ने कोर्ट रोड घाटी पर एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करने और जानलेवा हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी और षड्यंत्रकर्ता मनीष पिता नरसिंग पवार, गौतम पिता सुनील डामोर को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
युवक पर किया था जानलेवा हमला : पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,20 मई को फरियादिया गायत्री राठौड़ ने नौगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। वह अपने मित्र अभयसिंह कुशवाह के साथ एक्टिवा से घर लौट रही थी, तभी कोर्ट रोड घाटी के पास कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने अभयसिंह के साथ गाली-गलौज करते हुए डंडों और लात-घूंसों से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में अभयसिंह को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शुरुआत में पुलिस ने फरियादिया की रिपोर्ट पर मारपीट धाराओं में मामला दर्ज किया था, लेकिन इलाज के दौरान घायल युवक की गंभीर स्थिति और चोटों को देखते हुए पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझा और विवेचना के दौरान प्रकरण में हत्या का प्रयास की धाराा को बढाया। जांच में सामने आया कि इस पूरी वारदात का मुख्य सूत्रधार और षड्यंत्रकर्ता मनीष लोहार था।
भागने की फिराक में थे आरोपी, घेराबंदी कर दबोचा
घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी मनीष लोहार और उसका साथी गौतम डामोर लगातार फरार चल रहे थे। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में नौगांव पुलिस की टीम लगातार उनकी तलाश में जुटी थी। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि दोनों आरोपी दीनदयालपुरम से जेतपुरा तालाब मार्ग की ओर जाने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
उक्त फरार आरोपियों को दबोचने में नौगांव थाना पुलिस टीम के सउनि मनीष कुमार भगोरे, आरक्षक अनिल, आरक्षक देवेन्द्र, आरक्षक आकाश और आरक्षक सुनील की विशेष और सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अब आरोपियों से अन्य साथियों और घटना के कारणों के संबंध में आगे की पूछताछ कर वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
धार
पीथमपुर में मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार
पुलिस ने 4 मोबाइल बरामद किए, जय नगर और इंडसटाउन में रात को देते थे वारदातों को अंजाम
धार। औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर और आसपास के रिहायशी इलाकों में पिछले कुछ समय से मोबाइल चोरी की वारदातों में पुलिस ने गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने करीब 40 हजार रुपये कीमती के चोरी के चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार, पीथमपुर के जय नगर कॉलोनी और इंडसटाउन क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से लगातार मोबाइल गायब होने की शिकायतें मिल रही थीं। चोर बेहद शातिराना तरीके से रात के समय सूने या सो रहे लोगों के घरों में दाखिल होते थे और पलक झपकते ही कीमती मोबाइल उड़ा ले जाते थे। चोरों को ट्रैप करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया था।
सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर पुलिस को दो संदिग्धों के हुलिए और लोकेशन की पुख्ता जानकारी मिली। इसी बीच मुखबिर से मिली सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। थाने लाकर जब पुलिस ने दोनों संदेही युवकों से कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने वारदात कबूल ली, आरोपियों की पहचान सत्यम तिवारी और साहिल अहिरवार दोनों निवासी रीवा के रूप में हुई है। आरोपियों ने जय नगर और इंडसटाउन में चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया है, जिनकी निशानदेही पर 4 कीमती मोबाइल ज़ब्त किए गए हैं।
धार
धार की जनता बूंद-बूंद साफ पानी को तरसी, रील बनाने में मस्त मुख्य नगरपालिका अधिकारी
बदबूदार और मटमैला पानी पीने को मजबूर धार की जनता, क्या सोशल मीडिया के व्यूज… जनता की तकलीफों से बड़े हैं?
धार। शहर की जनता आज गंदे, दूषित और बदबूदार पानी से अपनी प्यास बुझाने को मजबूर है। कई वार्डों में पिछले कई दिनों से गंदे पानी की सप्लाई की जा रही है, जिससे त्रस्त होकर शहरवासी लगातार शिकायतें कर रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। हद तो तब हो गई जब जनता की शिकायतों को सुनने और धरातल पर काम करने के बजाय नगर पालिका के मुख्य अधिकारी सोशल मीडिया पर रील बनाने में व्यस्त हैं। शहर में अब यह बड़ा सवाल यह है कि क्या रील बनाने से पानी साफ हो जाएगा? क्या नपा पालिका को जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं रह गया है?
खोखले साबित हुए दावे; इंदौर की घटना से भी नहीं लिया सबक
कुछ समय पहले इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के बाद धार नगर पालिका ने बड़े-बड़े दावे किए थे। फिल्टर प्लांट की सफाई के फोटो खिंचवाए गए, पानी के सैंपल जांचने के नाटक हुए और भरोसा दिलाया गया कि अब शुद्ध पानी मिलेगा। लेकिन महज छह महीने में ही इन दावों की हवा निकल गई है। जब हमने इसकी पड़ताल की तो फिल्टर प्लांट पर ही पानी मटमैला पाया गया, जबकि नगर पालिका कागजों पर अब भी शुद्धता का ढिंढोरा पीट रही है।
लैब में तकनीशियन तक नहीं, भगवान भरोसे शहर की सेहत
हैरानी की बात यह है कि जिस फिल्टर प्लांट से रोजाना लाखों लीटर पानी सप्लाई होता है, वहां पानी की पारदर्शिता शून्य है। भागीरथपुरा की घटना के बाद जिस पानी जांचने वाली लैब को नियमित चलाने और निगरानी रखने का वादा किया गया था, वह आज भी तकनीशियन के अभाव में पूरी क्षमता से शुरू नहीं हो पाई है। जनता की सेहत को पूरी तरह भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है।
रील की चमक या जनता का दर्द?
जब शहर महामारी के मुहाने पर खड़ा हो, बच्चे और बुजुर्ग बदबूदार पानी पीने को मजबूर है, तब एक मुख्य अधिकारी का पूरा ध्यान सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज बटोरने में लगा है। क्या मुख्य नगरपालिका अधिकारी के लिए सोशल मीडिया की रील तड़पती और आक्रोशित जनता की परेशानियों से ज्यादा महत्वपूर्ण हो गई है?
नगर पालिका का तर्क है कि भीषण गर्मी के कारण पानी की खपत 1 करोड़ लीटर से बढ़कर 1.40 करोड़ लीटर प्रतिदिन हो गई है। जलस्रोतों दिलावरा, सीतापाट और नटनागरा तालाब में पानी कम है और 24 घंटे मोटर चलने के कारण पानी में हल्का मटमैलापन आ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि एरियेशन, एलम और ब्लीचिंग की प्रक्रिया अपनाई जा रही है और इनकी मात्रा बढ़ाने से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। यदि फिल्टर प्लांट की पूरी प्रक्रिया फ्लेक मिक्सर, सेटलमेंट टैंक, फिल्टर बेड)सही है, तो पानी मटमैला और बदबूदार क्यों है? क्या तकनीकी खामियों को सुधारने के बजाय रील के कैमरे के सामने मुस्कुराना ज्यादा जरूरी है?
शहरवासियों का कहना है कि टैक्स वसूलने में आगे रहने वाली नगर पालिका उन्हें पीने के लिए जहर जैसा पानी परोस रही है। अधिकारियों का जनता की समस्याओं से कोई नाता नहीं रह गया है। जल्द ही पेयजल व्यवस्था नपा सुधार करें और रील संस्कृति को छोड़कर अधिकारी जमीन पर उतरे।
-
धार4 weeks agoधार में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई….. 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते डीपीसी रंगे हाथों गिरफ्तार
-
धार5 months agoपूर्व पार्षद व भाजपा नेता सन्नी राठौड़ सहित चार पर प्रकरण दर्ज
-
धार5 months agoधार प्रधान डाकघर में घोटालों का खुलासा……तीन कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज
-
धार2 years agoCM visit In Amzera : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अमझेरा, मिथ्या तोड़ कर लगाएंगे विराम….ढ़ाई घंटे रुकेंगे अमझेरा
-
धार5 months agoबदनावर के नवोदय विद्यालय में साइलेंट अटैक से 13 साल की बच्ची की मौत
-
धार2 years agoधार में सड़क हादसा : दो पुलिसकर्मियों की कार पेड़ से टकराई, एक की मौत
-
धार2 years agoSutra LIVE : स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस, विद्युत वितरण कंपनी का कार्यालय घेरा
-
धार2 years agoमुख्यमंत्री डा मोहन यादव आज अमझेरा की मिथ्या को लगाएंगे विराम

