धार
धार जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 पुलिस निरीक्षकों के तबादले
ईश्वर सिंह चौहान होंगे कोतवाली थाना प्रभारी, दीपक सिंह चौहान को कुक्षी थाने का प्रभारी बनाया गया
धार। प्रशासनिक कार्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग में एक बड़ा फेरबदल किया गया है। धार पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा द्वारा जारी एक आदेश के तहत जिले के 12 पुलिस निरीक्षकों और कार्यवाहक निरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से तबादले कर दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार, कई थानों के प्रभारियों को बदला गया है तो वहीं कुछ थाना प्रभारियों को लाइन भेजा गया है। कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान को कुक्षी थाना प्रभारी बनाया गया है, वहीं मनावर थाना प्रभारी ईशवर सिंह कोतवाली थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इनके हुए तबादलें
प्रवीण ठाकरे थाना प्रभारी धामनोद से अब थाना प्रभारी सादलपुर बनाए गए हैं। सविता चौधरी को थाना प्रभारी सादलपुर से रक्षित केन्द्र धार भेजी गईं। निरीक्षक संतोष सिंह यादव थाना प्रभारी धरमपुरी से थाना प्रभारी धामनोद नियुक्त किया गया है,
सरदारसिंह सोलंकी को रक्षित केन्द्र धार से थाना प्रभारी धरमपुरी बनाए गए। निरीक्षक ईश्वरसिंह चौहान को थाना प्रभारी मनावर से कोतवाली थाने की कमान सौंपी गई है। कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान को कुक्षी थाना प्रभारी बनाया गया है।
राजेश यादव को थाना प्रभारी कुक्षी से अब थाना प्रभारी मनावर नियुक्त किया गया है। निरीक्षक राजललन मिश्रा को रक्षित केन्द्र धार से थाना प्रभारी नौगांव और निरीक्षक हीरूसिंह रावत थाना प्रभारी नौगांव से थाना प्रभारी बाग, कैलाश चौहान को थाना प्रभारी बाग से रक्षित केन्द्र धार भेजा गया है। रेवलसिंह बर्डे रक्षित केन्द्र धार से थाना प्रभारी राजोद भेजा गया है। रामसिंह राठौर को थाना प्रभारी राजोद से रक्षित केन्द्र धार भेजे गए है।