Connect with us

इंदौर संभाग

जावरा पुलिस ने विद्युत मोटर चोर गैंग के 4 सदस्य किए गिरफ्तार, ढाई लाख का माल बरामद

Published

on

आरोपियों ने 5 बड़ी चोरियों की वारदात कबूली, लाखों की मोटर और एक ऑटो रिक्‍शा जप्‍त

रतलाम। औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय विद्युत मोटर चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 चोरी की मोटरें और वारदात में इस्तेमाल ऑटो रिक्शा जब्त किया है। जब्त मशरूका की कीमत ढाई लाख रुपये आंकी गई है।

5 बड़ी चोरियों का खुलासा
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्रामीणों की मदद से संदिग्धों को घेराबंदी कर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने क्षेत्र की 5 अलग-अलग चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है।

पुलिस ने मामले में सोहेल निवासी लक्ष्‍मीबई रोड, शेर अली निवासी आखरीपुरा, उदिया निवासी हुसैन टेकरी, फरियाद निवासी तालनाका को गिरफ्तार किया है। गिरोह के तीन अन्य सदस्य मोनू, बाबू और दिलावर खान फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्‍जें से 7 विद्युत पानी की मोटर और घटना में प्रयुक्‍त ऑटो रिक्‍शा को जप्‍त किया है। उक्‍त कार्यवाह में में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान सहित उप निरीक्षक प्रतापसिंह भदौरिया, हर्षेन्द्र बहादुर दीक्षित और पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

इंदौर संभाग

आदिवासी अंचल के अनुभव के साथ झाबुआ की कमान अब देवेंद्र पाटीदार के हाथ

Published

on

बोले – जनता का भरोसा जीतने के साथ सुरक्षा और जनसंवाद रहेगी पहली प्राथमिकता

झाबुआ। जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक (SP) देवेंद्र कुमार पाटीदार ने आज विधिवत अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। राज्य पुलिस सेवा के अनुभवी अधिकारी पाटीदार ने कमान संभालते ही स्पष्ट कर दिया कि झाबुआ में पुलिसिंग का नया स्वरूप देखने को मिलेगा, जहाँ कानून का खौफ अपराधियों में होगा और सुरक्षा का अहसास आम जनता को।

डॉ. शिव दयाल सिंह की जगह ली
पाटीदार ने निवर्तमान एसपी डॉ. शिव दयाल सिंह का स्थान लिया है, जिन्हें पदोन्नत कर पुलिस मुख्यालय भोपाल में डीआईजी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पदभार ग्रहण के दौरान विभाग के अन्य अधिकारियों ने नए एसपी का स्वागत किया और जिले की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।

ट्रैफिक और अपराध नियंत्रण पर ‘थ्री-डी’ प्रहार
कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए एसपी देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि हमारा फोकस केवल पारंपरिक पुलिसिंग तक सीमित नहीं रहेगा। हम थ्री-डी फॉर्मूले पर काम करेंगे, जिसमें ट्रैफिक मैनेजमेंट और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना प्रमुख है। अनसुलझे मुद्दों को सुलझाने के लिए नागरिकों को विश्वास में लिया जाएगा। पुलिस और जनता के बीच का ‘गैप’ कम किया जाएगा ताकि स्थानीय समस्याओं का प्रभावी और त्वरित समाधान हो सके।

आदिवासी अंचल के अनुभव का मिलेगा लाभ
देवेंद्र पाटीदार को आदिवासी क्षेत्रों में काम करने का लंबा और व्यवहारिक अनुभव है। वे पूर्व में धार जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और बुरहानपुर में एसपी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। धार में लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने आदिवासी समाज की परंपराओं, संस्कृति और वहां की भौगोलिक चुनौतियों को करीब से समझा है। झाबुआ जैसे आदिवासी बहुल जिले में उनका यह मैदानी अनुभव अपराध नियंत्रण और सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगा।

Continue Reading

इंदौर संभाग

रतलाम पुलिस ने बाजना में डकैती और हत्या का 72 घंटे में खुलासा…. 4 आरोपी गिरफ्तार

Published

on

माही नदी पर पुल पर भी आरोपियों ने की थी डकैती, डीजे पर नाचने को लेकर कर दी थी हत्‍या

रतलाम। बाजना पुलिस ने क्षेत्र में सनसनी फैलाने वाली डकैती और हत्या की दो अलग-अलग वारदातों का मात्र 72 घंटों के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इन मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।

माही नदी पुल पर हुई थी डकैती
बीती 13 अप्रैल को बांसवाड़ा निवासी कादर खां अपनी पुत्री के साथ जावरा से शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम रतनगढ़पीठ में माही नदी पुल पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू दिखाकर उनका रास्ता रोका। बदमाशों ने डरा-धमकाकर नकदी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, जनआधार कार्ड और आभूषणों सहित कुल 20 हजार रुपये व अन्य सामान लूट लिया था। बाजना पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया था।

डीजे पर नाचने को लेकर हुई हत्या
दूसरी घटना 14 अप्रैल की है, जहां ग्राम देवीपाड़ा में शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाचने की बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि निलेश झोड़िया और उसके साथियों ने सुनील झोड़िया पर चाकू और पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित कुमार और एएसपी विवेक कुमार के मार्गदर्शन में एसडीओपी नीलम बघेल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने कड़ी मेहनत और पतारसी के बाद चार मुख्य आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लिया।

पुलिस टीम ने मामले में निलेश झोड़िया निवासी चिकनी, शम्भू भाभर निवासी रतनगढ़ पीठ, सुभाष सिंगाड़ निवासी पिपलीपाड़ा, तोलु खड़िया निवासी मलवासी को गिरफ्तार किया आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई 2 मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं। मामले का एक अन्य आरोपी अश्विन कटारा निवासी केलदा फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस दोहरे खुलासे में बाजना थाना प्रभारी मनीष डावर, रावटी प्रभारी सुरेंद्र गडरिया, सरवन प्रभारी अर्जुन सेमलिया सहित उनकी टीम के उपनिरीक्षक रामसिंह खपेड़, जीवन बारिया और अन्य आरक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Continue Reading

इंदौर संभाग

बेरछा जंगल सामूहिक दुष्कर्म कांड के दोनों आरोपियों को एसआईटी ने किया गिरफ्तार

Published

on

पुलिस टीमों ने पैदल और ड्रोन से जंगलों में की निगरानी, सुनसान इलाकों में प्रेमी जोड़ों का इंतजार करते थे आरोपी

हथियारों के दम पर मारपीट, लूटपाट कर देते थे दुष्‍कर्म जैसी वारदातों को अंजाम

इंदौर। महू क्षेत्र अंतर्गत बेरछा के जंगलों में एक युवती के साथ हुए सनसनीखेज सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस घटना में शामिल दो आरोपियों को धर दबोचा है। 14 अप्रैल को पीड़‍िता अपने दोस्‍त के बाद लगनसा बाबा मंदिर में घुमने गई थी जहां दोनों आरोपियों ने मारपीट कर उससे सामूहिक दुष्‍कर्म किया था, मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया गया था।

यह था घटनाक्रम
बीती 14 अप्रैल को पीड़िता अपने दोस्त के साथ लगनसा बाबा मंदिर घूमने आई थी। दर्शन के बाद जब वे पास के जंगल में बैठे थे, तभी दो अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने पीड़िता के दोस्त के साथ मारपीट की और युवती को जबरन जंगल के अंदर ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद थाना बड़गोंदा में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस की एसआईटी और ड्रोन से सर्च ऑपरेशन
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्ष अनुराग और एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया। पुलिस ने आरोपियों को खोजने के लिए
बेरछा के घने जंगलों में पैदल गश्त के साथ-साथ ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। आसपास के पेट्रोल पंपों और रास्तों के फुटेज खंगाले गए और आरोपियों के स्केच जारी कर उन पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।

घात लगाकर करते थे शिकार
पूछताछ में यह बात सामने आई कि आरोपी आदतन अपराधी हैं। वे अक्सर जंगलों में पिकनिक स्पॉट या तालाबों के किनारे शराब पीते हुए प्रेमी जोड़ों का इंतजार करते थे। मौका मिलते ही वे हथियारों के दम पर मारपीट, लूटपाट और दुष्कर्म जैसी वारदातों को अंजाम देकर पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो जाते थे।

फिर से वारदात की फिराक में थे आरोपी
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उसी हुलिए के दो संदिग्ध व्यक्ति फिर से किसी वारदात की नीयत से बेरछा जंगल में घूम रहे हैं। एसआईटी ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

Continue Reading

Trending

Copyright © 2024 Sutraa News. Made with ❤️ by Junior Digital.

You cannot copy content of this page