नाबालिगों से रेप करने वाले दो आरोपी गुजरात के मोरबी व राजकोट से गिरफतार

दोनों आरोपी नाबालिग लडकियों का अपहरण कर गुजरात ले गए थे, शादी का झांसा देकर किया था दुष्‍कर्म

धार। महिल संबंधी प्रकरणों में फरार चल रहे दो आरोपियों को राजगढ पुलिस टीम ने गिरफतार किया है। दोनों आरोपी नाबालिग लडकियों का अपहरण कर गुजरात लेकर चले गए थे, सूचना मिलने पर पुलिस टीम सक्रिय हुई व परिजनों के साथ दोनों लडकियों को सकुशल दस्ताकयब किया गया। महिला पुलिस अधिकारी ने लडकियों के बयान दर्ज किए, जिसमें लडकियों ने बताया कि आरोपी शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गए थे तथा युवकों ने रेप किया था। पुलिस टीम सक्रिय हुई व गुजरात के मोरबी व राजकोट क्षेत्र से आरोपी महेश पिता घनश्यातम उम्र 21 साल व रवि पिता नेहरु उम्र 27 साल को गिरफतार किया है।

दरअसल प्रतिमाह होने वाली मासिक समीक्षा बैठक में एसपी सचिन शर्मा ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने व महिला संबंधी अपराधों में तत्व रित कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। इसी कडी में एसडीओ विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजगढ़ समीर पाटीदार की टीम को सफलता मिली है। राजगढ थाने पर दर्ज दो अपराधों में नाबालिगों को तलाशने पुलिस की टीमें गुजरात पहुंची, जहां पर साइबर क्राइम ब्रांच की मदद से लडकियों को दस्ते याब किया गया। दुष्कीर्म व पॉक्सोी एक्टट में फरार आरोपी महेश पिता घनश्याम मकवाना, उम्र 21 वर्ष, निवासी जींतोड़ी, राजगढ़ व रवि पिता नेहरू मेड़ा, जाति भील, उम्र 27 वर्ष, निवासी कालीबिल्लोद, बेटमा को गुजरात के मोरबी एवं राजकोट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय सरदारपुर के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपियों को जेल भेजे जाने की कार्रवाई की गई। उक्त संपूर्ण कार्रवाई में थाना राजगढ़ से उप निरीक्षक जुली अमलियार, सहायक उप निरीक्षक रईस पठान, प्रधान आरक्षक गोपाल परमार, प्रधान आरक्षक आसिफ शेख एवं आरक्षक जयंत जादौन की सराहनीय भूमिका रही।पुलिस द्वारा महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

Kingmaker kasyno
play at kyngscasino