छात्रा का पीछा कर करता था अश्लील टिप्पणियां, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में दर्ज था केस

धार, पीथमपुर। थाना सेक्टर-1 पुलिस ने छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के मामले में 24 वर्षीय आरोपी रोहित पटेल को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह पीड़िता का स्कूल और अन्य स्थानों पर आते-जाते समय पीछा करता था तथा आपत्तिजनक टिप्पणियां करता था। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना सेक्टर-01 पीथमपुर में पॉक्सो एक्ट सहित अन्‍य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवचेना में लिया गया था।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल बेलापुरकर, नगर पुलिस अधीक्षक पीथमपुर और थाना प्रभारी सेक्टर-01 के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने लगातार प्रयास करते हुए आरोपी रोहित पटेल पिता बसंत कुमार पटेल निवासी ग्राम महगुवा, पोस्ट बंधा, तहसील तेंदूखेड़ा, जिला नरसिंहपुर, हाल मुकाम छत्रछाया कॉलोनी, पीथमपुर को 1 अक्टूबर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल धार भेज दिया गया। कार्रवाई में निरीक्षक प्रवीण ठाकरे, उपनिरीक्षक दशरथसिंह मंडलोई एवं प्रधान आरक्षक अनिल द्विवेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Kingmaker kasyno
play at kyngscasino