बदनावर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, तीन किशोरों की डूबने से मौत

बागेड़ी नदी के डेम पर हादसा, गणेश विसर्जन करने गए तीन किशोर डूबे

धार, बदनावर। गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बागेड़ी नदी के डेम पर हुए हादसे में तीन किशोरों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान पानी कम होने के कारण कुछ युवक आगे की ओर विसर्जन के लिए गए थे। इसी दौरान राहुल पिता मुकेश प्रजापत, पवन पिता भंवरलाल राठौड़ और निहाल पिता मुकेश राठौड़, निवासी भेरुखालिया, का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। तीनों डूबने लगे।

घटना के बाद तालाब के समीप विसर्जन कर रहे ग्रामीणों ने तत्काल तीनों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि तीनों की उम्र करीब 16 से 17 वर्ष थी और वे बदनावर की सरस्वती कॉलोनी में रहते थे।

तीनों किशोरों की मौत की खबर जैसे ही गांव और परिजनों को मिली, वहां मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर बदनावर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Kingmaker kasyno
play at kyngscasino