मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

कांग्रेस ने निंदा प्रस्‍ताव पारित किया, राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

धार। मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं और मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कमल सिंह पटेल ने की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया और विरोध प्रदर्शन किया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग की भूमिका निष्पक्ष होनी चाहिए, लेकिन मुख्य निर्वाचन आयुक्त की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से पात्र नागरिकों के नाम हटने की प्रक्रिया उनके मतदान के अधिकार से जुड़ा गंभीर विषय है।

विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि संविधान और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा करना लोकतंत्र की मूल भावना है। कांग्रेस नेताओं ने एसआईआर के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए जाने का दावा करते हुए इस प्रक्रिया की स्वतंत्र और पारदर्शी जांच की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि विभिन्न राज्यों में 13 करोड़ से अधिक नाम ड्राफ्ट मतदाता सूचियों से हटाए गए हैं।

मुखौटा पहनकर किया सांकेतिक प्रदर्शन
बैठक के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एक कार्यकर्ता ने ज्ञानेश कुमार का मुखौटा पहनकर हाथों में हथकड़ी लगाकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने “वोट छोड़ो, गद्दी छोड़ो” और “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो” जैसे नारे लगाए।

इसके बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच, पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा जोड़ने और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की गई। साथ ही मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी रखी गई।

Kingmaker kasyno
play at kyngscasino