आर्म्स एक्ट के प्रकरण में कई सालों से था फरार
धार। टांडा थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी मेहरू उर्फ मेहर सिंह पिता खेलू भील, निवासी कालीदेवी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2023 से दो मामलों में फरार चल रहा था और उसके खिलाफ न्यायालय से स्थायी वारंट जारी थे। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर प्रकरण दर्ज है। दोनों मामलों में आरोपी घटना के बाद से फरार था।
पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर एवं एसडीओपी राजीव अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक बलदेव सिंह मुजाल्दा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
आरोपी की गिरफ्तारी में प्रधान आरक्षक माधव सिंह वसुनिया, आरक्षक हरिशंकर, आकाश जाट, चालक गोवर्धन कटारा, सुनील पंवार, सिद्धार्थ गोरे और सुनील खराड़ी का योगदान रहा। पुलिस द्वारा फरार आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
