30 घंटे, चार थाने और लगातार सर्चिंग… आखिर सकुशल मिली 9 साल की बेटी

सरदारपुर डिव‍िजन पुलिस ने 30 घंटो में खोजा, घर से बिना बताए कहीं चली गई थी मासूम

धार। जिले के सरदारपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता की एक बेहतरीन मिसाल पेश करते हुए 30 घंटे के भीतर एक 9 वर्षीय लापता नाबालिग बालिका को सकुशल ढूँढकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के इस सराहनीय और समन्वित प्रयास से परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की साँस ली है। पूरे मामले की जानकारी मंगलवार दोपहर के समय थाने पर एएसपी पारुल बेलापुरकर द्वारा दी गई। एएसपी बेलापुरकर के अनुसार नाबालिग बालिका की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई, सतत सर्चिंग, कर्तव्यनिष्ठा, सूझबूझ, टीम भावना एवं मानवीय संवेदनशीलता के साथ किए गए अथक प्रयासों के फलस्वरूप बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया।

यह था मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरदारपुर थाने पर फरियादिया शांताबाई पति मनु परमार (निवासी ग्राम टिमायची) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 9 वर्षीय नाबालिग बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई है, जो काफी तलाशने के बाद भी नहीं मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सरदारपुर में तुरंत अपराध क्रमांक 253/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। बालिका की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (उत्तर) पारुल बेलापुरकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) विजय डावर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी सरदारपुर विश्वदीपसिंह परिहार के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

चार थानों की टीम ने की सर्चिंग
एएसपी बेलापुरकर के अनुसार बालिका की तलाश के लिए ग्राम टिमायची, भानगढ़ और आसपास के पूरे क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने खेतों, झाड़ियों, सुनसान रास्तों और माही नदी के तटों सहित प्रत्येक संभावित स्थान की बारीकी से सर्चिंग की। मानवीय और तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए चार थानों की विशेष पुलिस टीम ने 30 घंटे के भीतर ही बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया गया। एएसपी बेलापुरकर के अनुसार नाबालिग पडोस के गांव में एक परिवार के घर पर रुकी हुई थी, परिवार ने मदद की भावना से लडकी को सुरक्षित घर पर ही रखा था। इस सफल और संवेदनशील कार्रवाई में सरदारपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार जाधव के साथ-साथ अमझेरा थाना प्रभारी निरीक्षक राजू मकवाना, राजगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक समीर पाटीदार, राजोद थाना प्रभारी निरीक्षक रेवलसिंह बर्डे, उपनिरीक्षक जगदीशचन्द्र निनामा, सहायक उपनिरीक्षक शराफत हुसैन कुरैशी, मनीष परमार, आरक्षक मनोज मुजाल्दे, विजेन्द्र डामोर, सौरभ मोर्य, दिलीप सिंगार, क्रांतसिंह तोमर और सैनिक देवेन्द्र पंवार सहित चार थानों की पुलिस टीम का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

Kingmaker kasyno
play at kyngscasino