धामनोद में अन‍ियंत्रित कार 25 फीट गहरी खाई में गिरी, एक की मौत, दो गंभीर घायल

बस को बचाने में बिगड़ा चालक का संतुलन

धार। धामनोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत एबी रोड पर खाटू श्याम मंदिर के समीप बुधवार शाम को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। एक कार अनियंत्रित होकर करीब 25 फीट गहरी खाई में जा गिरी और एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

बस को बचाने में बिगड़ा संतुलन
घटना बुधवार को शाम करीब 6 बजे की हुई है, धामनोद से राजपुर की ओर जा रही कार क्रमांक एमपी 09 जेड डी 1186 सामने से आ रही एक बस को बचाने के चक्कर में अचानक बेकाबू हो गई। कार सर्विस रोड से नीचे उतरकर खाई में गिर गई और रास्ते में आए एक पेड़ से जोरदार टक्कर खा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि पेड़ उखड़ गया और कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक मयूर निवासी राजपुर की मौके प र मौत हो गई, साथ ही डेविड निवासी राजपुर और सूरज निवासी धामनोद घायल हुए है। घायल सूरज ने बताया कि उसने मधुबन से लिफ्ट ली थी और वह कालीबावड़ी ब्रिज की ओर जा रहा था।

सूचना मिलते ही टोल एम्बुलेंस कर्मी सूरज नायक और हरीश ओसारे तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को रेस्क्यू कर धामनोद के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। धामनोद सरकारी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. जगदीश देवड़ा ने बताया कि मयूर को अस्पताल लाते समय ही मृत घोषित कर दिया गया। घायल डेविड और सूरज को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कार चालक ने बस को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगाया या स्टीयरिंग घुमाया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह खाई में गिर गया।

Kingmaker kasyno
play at kyngscasino