धामनोद में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्‍त कार्रवाई…..बुटीनाला में 12 हजार किग्रा महुआ लहान नष्ट, 5 केस दर्ज

50 से अधिक जवानों ने की घेराबंदी, मौके पर भट्टियां ध्वस्त, सामग्री जप्त

धार। जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और विक्रय पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस और आबकारी विभाग ने गुरुवार को बुटीनाला क्षेत्र में बड़ी संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने अवैध रूप से संचालित हाथ भट्टियों को ध्वस्त करते हुए लगभग 12,000 किलोग्राम महुआ लहान मौके पर नष्ट किया। साथ ही 95 लीटर अवैध शराब और भट्टी उपकरण जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत 05 प्रकरण दर्ज किए हैं। जप्त व नष्ट की गई सामग्री की कुल कीमत करीब 12.50 लाख रुपये आंकी गई है।

50 से अधिक जवानों ने की घेराबंदी
एसपी सचिन शर्मा के निर्देश पर एएसपी विजय डावर और एसडीओपी धामनोद मोनिका सिंह के मार्गदर्शन में यह विशेष अभियान चलाया गया। धामनोद, नालछा और माण्डव थाना पुलिस सहित जिला आबकारी विभाग की संयुक्त टीम के लगभग 50 अधिकारियों और कर्मचारियों ने बुटीनाला क्षेत्र में दबिश दी।

मौके पर भट्टियां ध्वस्त, सामग्री जप्त
टीम ने क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखे गए 12,000 किग्रा महुआ लहान को तलाशा और उसे तुरंत नष्ट कर दिया। कार्रवाई के दौरान लगभग 95 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब के साथ-साथ शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तन और उपकरण जप्त कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की गई।

सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में एसडीओपी धामनोद मोनिका सिंह, धामनोद थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह यादव, नालछा थाना प्रभारी एसडीओपी कैलाश बारिया, माण्डव थाना प्रभारी निरीक्षक इण्डल सिंह रावत तथा जिला आबकारी धार के एडीओ एन.आर. अलावा, प्रशांत मण्डलोई, विवेक मिश्रा, मोहन भायल, मनमोहन शर्मा, प्रिया शर्मा, राजेश साहू एवं उपनिरीक्षक आर.के. शुक्ला, एम.एस. जादौन, चैतन्य वैद्य, अविनाश भुरिया, संग्राम गोरे, वर्षा राजपूत सहित तीनों थानों व आबकारी विभाग के बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Kingmaker kasyno
play at kyngscasino