डिलीवरी बॉय से मोबाइल लूट का 72 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

120 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची

लूटा मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल ऑटो बरामद

इंदौर। एमआईजी थाना क्षेत्र में एबी रोड पर जोमैटो डिलीवरी बॉय से मोबाइल लूट के मामले का पुलिस ने 72 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में ऑटो चालक राज और उसके दोस्त जय चंदेरी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल ऑटो रिक्शा बरामद किया गया है।

क्षेत्रीय डीसीपी अमन सिंह राठौड़ के मुताबिक, 7 अगस्त की रात करीब 2 बजे फरियादी हिम्मत सिंह जाटव बाइक से इंदौर से उज्जैन की ओर जा रहे थे। एमआईजी गुरुद्वारा के पास एक ऑटो उनके पास आया। इसमें एक युवक और युवती सवार थे। ऑटो में बैठे युवक ने फरियादी को गालियां देते हुए बाइक रुकवाई और अचानक उसका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद आरोपी ऑटो से फरार हो गए। फरियादी ने ऑटो का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भागने में सफल रहे।

शिकायत के बाद एमआईजी पुलिस ने लूट का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने लक्ष्मीबाई प्रतिमा से उज्जैन के बीच करीब 120 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। जांच के दौरान पुलिस को वारदात के बाद आरोपियों द्वारा देर रात करीब 3 बजे एक बिरयानी की दुकान पर किए गए यूपीआई भुगतान की जानकारी मिली। इसी डिजिटल सुराग के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल और लोकेशन को ट्रेस किया और उन तक पहुंचने में सफलता हासिल की।

Kingmaker kasyno
play at kyngscasino