पीथमपुर में देर रात बेसुध महिला को अस्‍पताल लेकर पहुंचा युवक, डॉक्‍टरों के मृत घोषित करने पर हुआ फरार

युवक की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही पुलिस, मृतका के परिजनों की भी तलाश जारी

धार। जिले के पीथमपुर में देर रात एक संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। सेक्टर-1 थाना क्षेत्र में करीब 1 बजे एक अज्ञात युवक अपनी वाहन से एक महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा। ड्यूटी डॉक्टर ने तुरंत जांच की और पाया कि महिला की सांसें थम चुकी हैं और उसे पहले ही मृत अवस्था में लाया गया था।

डॉक्‍टरों के मृत घोष‍ित करते ही भागा : जैसे ही डॉक्टर ने युवक को महिला की मौत की सूचना दी, तो युवक घबराया और अस्पताल परिसर से भाग निकला। मामला संदिग्‍ध लगते हुए अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल सेक्टर-1 पुलिस थाने को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर दिया है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।

मृतका की शिनाख्‍त के प्रयास जारी : पुलिस अस्पताल और आसपास के मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि वाहन के नंबर और फरार युवक का सुराग मिल सके। पुलिस मृतका के परिजनों का पता लगाने के लिए उसकी तस्वीर सोशल मीडिया, स्थानीय वॉट्सएप ग्रुप्स और औद्योगिक इकाइयों में प्रसारित की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फरार युवक की गिरफ्तारी के बाद ही मौत की असल वजह का खुलासा हो पाएगा।

Kingmaker kasyno
play at kyngscasino