पुलिस ने अंतर्राज्यीय एटीएम कटर गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की नकदी व स्कॉर्पियो जब्त

कर्नाटक की एटीएम डकैती से जुड़े है आरोपियों के तार, तीन अन्‍य आरोपियों की तलाश जारी

धार। कानवन थाना पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय एटीएम कटर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 16 किलोमीटर तक पीछा कर दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन अन्य आरोपी अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक ब्लैक स्कॉर्पियो और तीन लाख से अधिक नकद बरामद किए गए हैं।

तेज रफ्तार संदिग्ध स्कॉर्पियो से हुआ खुलासा
बुधवार की देर रात्रि में धार रोड से रतलाम फोरलेन की ओर तेज गति से जा रही संदिग्ध ब्लैक स्कॉर्पियो एमएच 12 एक्‍सएच 5112 को देखकर कानवन पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया। चालक द्वारा गाड़ी न रोकने पर पुलिस ने पीछा करना शुरू किया। छोकला टोल प्लाजा पर नाकाबंदी देखकर कार सवार 5 बदमाश वाहन छोड़कर पास के सोयाबीन के खेतों में भाग निकले। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि दूसरे आरोपी को ड्रोन और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से गहन सर्चिंग चलाकर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपि‍यों में साहिल उर्फ दातु खान निवासी धीरणकी, जिला पलवल, हरियाणा और कमरियाब पिता सत्तार, निवासी: मेरठ, उत्तर प्रदेश है।

कर्नाटक की एटीएम डकैती से जुड़े तार
कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने कर्नाटक के विजयपुर जिले में एटीएम काटकर नकदी चोरी करने की वारदात स्वीकार की है। इस संबंध में थाना कुडगी जिला विजयपुरा, कर्नाटक में अपराध दर्ज है। आरोपियों से अन्य राज्यों में हुई चोरी की घटनाओं के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस टीम की सराहना
इस पूरी कार्रवाई में कानवन थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार बारिया, उप निरीक्षक सोहनसिंह कायत, डायल 112 FRV-16 के आरक्षक दिलीप जाट एवं पायलट सुभाष सोलंकी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। फरार तीन अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीमों द्वारा लगातार सर्चिंग जारी है।

Kingmaker kasyno
play at kyngscasino