बिना कागजात दौड़ रहा था 75 क्विंटल अवैध लकड़ी से लदा आयशर…..उड़नदस्ते ने पकड़ा

वन विभाग के उड़नदस्ते ने लगातार चौथी बार बड़ी कार्रवाई, घाटा-बिल्लौद-धार मार्ग पर की गई कार्रवाई

धार। वन संपदा की तस्करी और अवैध परिवहन के खिलाफ धार वन विभाग के उड़नदस्ते ने लगातार चौथी बार बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने बिना वैध दस्तावेजों के 75 क्विंटल अवैध आरा-काट लकड़ी से लदे एक आयशर वाहन को पकड़ा है।

घाटा-बिल्लौद-धार मार्ग पर घेराबंदी
वन मंडलाधिकारी विजयानंथम टीआर के निर्देशन और उड़नदस्ता प्रभारी राजेंद्र राठौर के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की गई। वन विभाग को मुखबिर से आयशर वाहन में अवैध लकड़ी ले जाने की पक्की सूचना मिली थी। निगरानी के दौरान घाटा-बिल्लौद-धार मार्ग पर तेज रफ्तार से जा रहे आयशर वाहन एमपी 09 जीजी 1663 को टीम ने घेराबंदी कर रोक लिया।

दस्तावेज नहीं दिखा पाया चालक
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में आरा-काट लकड़ी मिली। उड़नदस्ते ने जब चालक अरुण पिता नंदराम से लकड़ी परिवहन की अनुमति और अन्य वैध दस्तावेज मांगे, तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका।

विश्रामगृह पहुंचाया गया वाहन, जांच जारी
दस्तावेज न होने पर टीम ने वाहन और लकड़ी को तुरंत अभिरक्षा में लेकर मांडव रोड स्थित वन विश्रामगृह पहुँचाया। वन विभाग अब इस बात की गहन जांच कर रहा है कि यह लकड़ी कहां से काटी गई, किस आरा मशीन पर इसका चिराना हुआ और इसे कहां खपाने की तैयारी थी। डीएफओ विजयानंथम टीआर ने बताया कि किया है कि वन संपदा का अवैध परिवहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Kingmaker kasyno
play at kyngscasino