हिम्मतगढ़ तालाब की पाल पर जुआ खेलते 5 आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार

टीम ने घेराबंदी कर पकडे जुआरी, नगदी व ताश के पत्ते जब्त

धार। कोतवाली पुलिस ने हिम्मतगढ़ में तालाब की पाल पर जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ताश के 52 पत्ते और हजारों रुपये नगद जब्त कर आरोपियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हिम्मतगढ़ स्थित तालाब की पाल पर कुछ लोग हार-जीत का दांव लगा रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी और पांचों आरोपियों को ताश के पत्तों पर दांव लगाते हुए भगवती उर्फ रवि पिता जयराम पंवार निवासी नौगांव, राजेश उर्फ गोटिया पिता उमरावसिंह जादव निवासी इमलीबन, दीपु उर्फ दीपक पिता मगधराम सिंधीनिवासी बालाजी नगर, महेश पिता पुन्नीलाल बामनिया निवासी दशहरा मैदान और नानुराम पिता छगन परमार निवासी हिम्मतगढ़ को मौके से गिरफ्तार किया है।

Kingmaker kasyno
play at kyngscasino