धार में नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई….11 लाख रुपये का 56 किलो गांजा बरामद

आरोपी का नेटवर्क खंगालने में जुटी टीम, तस्करी के मुख्य सरगना की तलाश

धार। अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारकोटिक्स सेल इंदौर की टीम ने धामनोद थाना अंतर्गत ग्राम सुन्द्रेल के सगड़ीपुरा कहार मोहल्ला स्थित एक घर पर छापा मारकर 56 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त किए गए गांजे का बाजार मूल्य लगभग 11 लाख रुपये आंका गया है।

नारकोटिक्स सेल इंदौर को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि सुन्द्रेल क्षेत्र में एक मकान के भीतर भारी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा गया है। सटीक जानकारी के आधार पर पुलिस दल ने चिह्नित स्थान पर दबिश दी।

नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
टीम ने मौके से विक्रम पिता छोगालाल निवासी सुन्द्रेल को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्‍ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पकड़े गए आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है ताकि यह जानकारी जुटाई जाए कि नशीले पदार्थ की यह खेप कहां से मंगवाई गई थी और इसे किन-किन क्षेत्रों में खपाया जाना था।

उक्‍त कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नारकोटिक्स डी. श्रीनिवास वर्मा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षकनारकोटिक्स कुमार प्रतीक के मार्गदर्शन में की गई है।छापामार कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक संतोष हाड़ा, थाना प्रभारी, अजय वास्कले और सहायक उपनिरीक्षक विजय मिश्रा सहित नारकोटिक्स सेल के अन्य कर्मियों का योगदान रहा। पुलिस मामले में आगे की कड़ियां जोड़कर तस्करी के मुख्य सरगना की तलाश कर रही है।

Kingmaker kasyno
play at kyngscasino