जावरा पुलिस ने 6 लाख 70 हजार की एमडी ड्रग्स के साथ धार और खरगोन के 3 तस्कर गिरफ्तार किए

सप्लाई चेन की जांच और फरार आरोपियों की तलाश जारी

रतलाम, धार। रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जावरा शहर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स और एक रेनाल्ट काइगर कार के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पकड़े गए आरोपियों में धार जिले के मनावर क्षेत्र के दो बदमाश भी शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल और नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना जावरा शहर के निरीक्षक दीपक कुमार मंडलोई एवं उपनिरीक्षक राकेश मेहरा की टीम ने दिनांक 17 सितंबर 2026 को बेगमपुरा ईदगाह रोड के सामने घेराबंदी की। संदिग्ध कार को रोका गया और तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध एमडी ड्रग्स बरामद की गई। टीम ने मौके से 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स जप्‍त की है जिसकी कीमत 6 लाख 70 हजार रुपए आंकी गई है, कार्रवाई के दौरान उपयोग की गई एक कार भी जप्‍त की गई है।

टीम ने मौके से लक्की मंडलोई निवासी गांधीनगर मनावर, अरबाज निवासी ग्राम खड़कवानी, तहसील कसरावद खरगोन और दानिश गौरी निवासी अंबेडकर चौराहा, इंदौर रोड, मनावर को गिरफ्तार किया है। मामले में थाना जावरा शहर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त कर रही है और ड्रग्स तस्करी के इस नेटवर्क में जुड़े अन्य लोगों तथा फरार आरोपी वसीम चौकड़ी की तलाश जारी है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार मंडलोई, उनि. राकेश मेहरा, सउनि सगीर खान, प्र.आर. जाकिर खान, मृदंग सातपुते, जगदीश चंद्र दमामी, दिनेश भागों, ललित जगावत और आरक्षक राजेश पंवार, चेनराम पाटीदार, राजेश पटेल, सुरेन्द्र सिंह, आकाश परिहार सहित पूरी साइबर सेल टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Kingmaker kasyno
play at kyngscasino