सायबरों ठगों ने खाते में की सेंधमारी, बैंक खातों और आईपी एड्रेस लोकेशन खंगाली रही पुलिस
धार। पीथमपुर के सेक्टर 02 थाना अंतर्गत पुराना लोधी मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से अज्ञात ठगों द्वारा लगातार अवैध ट्रांजैक्शन कर 94 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस नेअज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस तरह दिया वारदात को अंजाम
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित महेश ठाकुर निवासी पुराना लोधी मोहल्ला, पीथमपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके बैंक अकाउंट नंबर 5346342029 से 28 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 के बीच अज्ञात साइबर ठगों ने पेटीएम के माध्यम से लगातार सेंध लगाई। इन तीन-चार दिनों के अंतराल में उनके खाते से कुल 94 हजार रुपये किसी अन्य अज्ञात बैंक खाते में ट्रांसफर कर लिए गए। जब पीड़ित को खातों से रकम कटने का संदेश मिला, तब उन्हें अपने साथ हुई इस बड़ी साइबर ठगी की जानकारी लगी।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। साइबर सेल की मदद से उन बैंक खातों और आईपी एड्रेस लोकेशन खंगाली जा रही है, जिनमें यह राशि ट्रांसफर की गई है।
