पुलिस टीम ने हजारों की नगदी जप्त की, कोद, बखतगढ़ और बड़नगर के जुआरी पकड़ाएं
धार। बदनावर थाना क्षेत्र के ग्राम बखतगढ़ में पुलिस ने अवैध रूप से चल रहे जुआ अड्डे पर छापा मारकर 9 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 15 हजार रुपये नगद और ताश की गड्डी जप्त कर आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
थाना प्रभारी को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि ग्राम बखतगढ़ में कैलाश गुर्जर के मकान पर पैसों की बाजी लगाकर जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम का गठन कर बताए गए ठिकाने पर अचानक दबिश दी गई। पुलिस की इस कार्रवाई से मौके पर भगदड मच गई।
पुलिस ने मौके से 9 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें: कोद निवासी राकेश राठौर एवं राहुल पाटीदार, बखतगढ़ निवासी कैलाश गुर्जर, दिलीप औरा, सुरेश राठौर एवं गोपाल जैन और बड़नगर निवासी अफरोज खान, मुसव्वीर खान एवं फिरोज खान को गिरफ्तार किया है।
कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक चंद्रपाल सिंह राजावत, आरक्षक सचिन जाट, आरक्षक धर्मेन्द्र सिंह, आरक्षक सुभाष पाटीदार, आरक्षक रवि जाट एवं चालक पवन मोटा की सराहनीय भूमिका रही।
