धरमपुरी थाने में महिला ने खुद को लगाई आग, बचाने में दो पुलिसकर्मी झुलसे

धार एडशिनल एसपी मौके पर पहुंंचे, जमीन विवाद में पहुंची थी थाने

धार। धरमपुरी थाना परिसर में रविवार दोपहर संपत्ति विवाद को लेकर थाने पहुंची एक महिला ने अचानक खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा ली। पुलिसकर्मियों ने तुरंत आग पर काबू पाया और महिला की जान बचाई। इस दौरान महिला को बचाने के प्रयास में थाने के सब-इंस्पेक्टर अतुल जोशी समेत दो पुलिसकर्मी झुलस गए। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जमीन विवाद में पहुंची थी थाने
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर लगभग 3:30 से 4:00 बजे के बीच दीपिका ठाकुर अपने पति कासिफ के साथ पारिवारिक व जमीनी विवाद के सिलसिले में थाने पहुंची थी। वह अपने पिता और भाई से संपत्ति व पैसे दिलाने की मांग को लेकर पुलिस पर दबाव बना रही थी। पुलिसकर्मी जब दोनों पक्षों को समझाइश दे रहे थे, तभी दीपिका के पति कासिफ ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता और मारपीट शुरू कर दी। इसी हंगामे के बीच दीपिका ने खुद पर पेट्रोल जैसा ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली।

तत्परता से टला बड़ा हादसा
घटना के वक्त थाने में मौजूद सब-इंस्पेक्टर अतुल जोशी और अन्य पुलिसकर्मियों ने तुरंत आग बुझाई। आग की लपटों की चपेट में आने से एसआई जोशी के हाथ झुलस गए। महिला को तुरंत धरमपुरी सीएचसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके लगभग 13 प्रतिशत जलने की पुष्टि की। बेहतर इलाज के लिए उसे इंदौर के रेफर कर दिया गया है।

पहले भी कर चुकी है ऐसे प्रयास
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर और एसपी सचिन शर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एडीशनल एसपी विजय डावर ने बताया कि महिला की प्रवृत्ति शुरू से ही विवादित रही है। दीपिका और उसके पति के खिलाफ थाना धामनोद में अडीबाजी व मारपीट और थाना धरमपुरी में उसके अपने माता-पिता की शिकायत पर मामले दर्ज हैं। दंपत्ति के खिलाफ धरमपुरी और धामनोद थानों में करीब 15 रोजनामचा रिपोर्ट दर्ज हैं। दीपिका पूर्व में भी धरमपुरी में पानी की टंकी, मोबाइल टावर और धार जिला मुख्यालय पर नगर पालिका की टंकी पर चढ़कर ब्लैकमेलिंग व हंगामे कर चुकी है। पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच शुरू कर दी है और आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Kingmaker kasyno
play at kyngscasino