धार में भुवनेश्वर महादेव का भगवान ‘श्री वराह’ स्वरूप में भव्य श्रृंगार

श्रद्धालुओं ने किए दर्शन…..हर सोमवार होता है विशेष श्रृंगार

धार। शहर के पट्ठा चौपाटी स्थित प्राचीन भुवनेश्वर महादेव मंदिर में इंडियन क्लब समिति द्वारा महादेव का मनोहारी और भव्य श्रृंगार किया गया। इस बार महादेव को भगवान विष्णु के तृतीय अवतार श्री वराह के दिव्य स्वरूप में सजाया गया, जिसके दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े।

इस विशेष श्रृंगार में भगवान वराह के दंत पर गोल घूमती हुई पृथ्वी को बेहद आकर्षक और जीवंत रूप में दर्शाया गया। समिति के प्रतीक पिपलोदिया ने बताया कि भगवान विष्णु का यह अवतारी स्वरूप सृष्टि के उद्धारकर्ता और कल्याण का प्रतीक है, जो उन्हें रक्षक और धर्म के संस्थापक के रूप में प्रदर्शित करता है। इस भव्य श्रृंगार के माध्यम से श्रद्धालुओं को यह संदेश दिया गया कि जब-जब सृष्टि पर संकट आता है, तब-तब भगवान किसी न किसी स्वरूप में अवतार लेकर धर्म, प्रकृति और सृष्टि की रक्षा करते हैं।

हर सोमवार होता है विशेष श्रृंगार
ज्ञात हो कि प्राचीन भुवनेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा माह के प्रत्येक सोमवार को महादेव का अलग-अलग आकर्षक श्रृंगार किया जाता है। श्रृंगार के पश्चात मंदिर प्रांगण में महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें शामिल होकर हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन व धर्म लाभ लिया। भगवान वराह स्वरूप में सजे महादेव के इस अलौकिक रूप ने सभी का मन मोह लिया।

आयोजन में इनका रहा सराहनीय योगदान
इस धार्मिक कार्यक्रम और भव्य श्रृंगार को सफल बनाने में समिति के मोंटू पिपलोदिया, प्रतीक पिपलोदिया, सागर बालाजी, सिद्धू यादव, रितिक जैन, रुपेश प्रजापत, सन्नी सेन, हर्ष वर्मा, शुभम राठौड़, विनायक प्रजापति, मंथन प्रजापत, शंभु प्रजापत, कान्हा प्रजापत, हर्षल प्रजापत, हेमंत प्रजापत, चीनू गोयल और संस्कार गोयल सहित समिति के सभी सदस्यों एवं सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

Kingmaker kasyno
play at kyngscasino