नीम के पेड़ से फंदे पर झूला 9वीं का छात्र, रक्षाबंधन की छुट्टी पर आया था घर

हॉस्टल लौटने के बजाय घर पहुंचा था छात्र, स्कूल यूनिफॉर्म में मिला शव

धार। जिले की कुक्षी तहसील अंतर्गत ग्राम बड़ग्यार में एक 13 वर्षीय स्कूली छात्र द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी करने का दुखद मामला सामने आया है। निसरपुर स्थित सीनियर बालक छात्रावास में रहकर सांदीपनी स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र दीवान मोरी का शव बुधवार सुबह अपने ही गांव के एक खेत में नीम के पेड़ से लटका मिला। घटना के समय छात्र स्कूल यूनिफॉर्म पहने हुए था। छात्र ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

हॉस्टल लौटने के बजाय घर पहुंचा था छात्र
जानकारी के अनुसार, दीवान रक्षाबंधन की छुट्टियां मनाने अपने गांव बड़ग्यार आया हुआ था। हॉस्टल अधीक्षक रामसिंह बघेल एवं बीईओ हीरालाल निंग्वाल के अनुसार, छात्र 31 अगस्त को स्कूल गया था, लेकिन उसके बाद हॉस्टल नहीं लौटा। वह 1 सितंबर की शाम को सीधे अपने गांव बड़ग्यार पहुंच गया। इसके बाद 2 सितंबर की सुबह उसने खेत में जाकर पेड़ पर रस्सी का फंदा डालकर जान दे दी।

किसान परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक के पिता धनराज मोरी पेशे से किसान हैं और रतौंधी से ग्रस्त हैं। दीवान का एक बड़ा भाई और दो बहनें हैं, जो इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। घटना के बाद से परिवार में मातम छाया हुआ है।

पुलिस कर रही कारणों की जांच
सूचना मिलते ही कुक्षी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर कुक्षी सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। कुक्षी पुलिस मामला दर्ज कर छात्र की मानसिक स्थिति, हॉस्टल और स्कूल से जुड़े संभावित कारणों सहित सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Kingmaker kasyno
play at kyngscasino