जुएं और सट्टो के 3 ठ‍िकानों पर पुलिस की दबिश…..मौके से 11 आरोपी गिरफ्तार, हजारों की नगदी जप्‍त

नई बिडवाल, बिडवाल और ग्राम पाजापाड़ा में पुलिस टीमों ने दी दबीशें, कई आरोपी हुए फरार

धार। कानवन पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध रूप से जुआ व सट्टा संचालित कर रहे 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान 3 आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।

तीन स्थानों पर दी गई दबिश
थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार बारिया के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों—ग्राम नई बिडवाल, ग्राम बिडवाल तथा ग्राम पाजापाड़ा इंद्रावल में एक साथ कार्रवाई की। ग्राम नई बिडवाल में रामदेव मंदिर के पीछे से जितेन्द्र पाटीदार, जीवन दायमा एवं कैलाश पाटीदार को ताश के पत्तों से जुआ खेलते पकड़ा गया। इनके पास से 4 हजार 480 रुपए नगद व 52 ताश के पत्ते मिले।

ग्राम बिडवाल में महेन्द्र बड़वई के ढाबे के पीछे से शंकर यादव, राजेश देवदा, ईश्वर कटारा और रितेश मोरी को सट्टा अंक की पर्चियां लिखते रंगे हाथों पकड़ा गया। इनके पास से 5 हजार 700 नगद व 5 सट्टा पर्चियां मिलीं। यहां से महेन्द्र राजपूत, आशीष राजपूत व विक्रम फरार हो गए।

ग्राम पाजापाड़ा इंद्रावल में महेश डामर, राधेश्याम बंजारा, भंवरलाल गामड़ और मायाराम कटारा को जुआ खेलते पकड़ा गया, जिनसे6 हजार 290 नगद व 52 ताश के पत्ते जप्त किए गए। पुलिस ने तीनों स्थानों से कुल 25 हजार नगदी और ताश के पत्ते और 5 सट्टा पर्चियां जप्त की हैं। गिरफ्तार सभी 11 आरोपियों के विरुद्ध 3 पृथक प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक व प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी का रविन्द्र कुमार का फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Kingmaker kasyno
play at kyngscasino